Author: shivam kumar

जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा के देसा वन क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में मंगलवार को बलिदान हुए सेना के कैप्टन और पांचों जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में घायल पांचों बहादुरों ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सेना की 16 वीं व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के…

Read More

रांची। झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ अपने प्रस्तावित आंदोलन वादा निभाओ, स्थाई करो कार्यक्रम अंतर्गत 18 जुलाई से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल तथा 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री संविदा संवाद कार्यक्रम में आकर मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थाई करने का पत्रकारों के समक्ष खुले मंच से वादा किया था। प्रस्तावित हड़ताल की सूचना झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, प्रधान सचिव तथा मनरेगा अयुक्त को 20 दिन पूर्व में ही दे दी गई थी। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत दो जुलाई को मुख्यमंत्री मंत्री आवास घेराव, 8 को जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय…

Read More

रांची। प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आकंड़ा उपलब्ध कराकर मतदाताओं की अप्रत्याशित वृद्धि की जांच कराने की मांग की। प्रदेश भाजपा की टीम ने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की अप्रत्याशित वृद्धि के संदर्भ में गहन अध्ययन किया है। इस दौरान टीम ने पाया कि विधानसभा चुनाव 2019 की मतदाता सूची की तुलना में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची में कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या में 20 से 123 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जो चिंताजनक है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र…

Read More

रांची। झारखंड में पवार ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी। दरअसल झारखंड हाई कोर्ट ने पिछले वर्ष जनवरी में प्रेम प्रकाश को बेल देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद प्रेम प्रकाश ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रेम प्रकाश की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ में सुनवाई हो…

Read More

गिरिडीह। एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक की गिरफ्तार पत्नी जया को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। तीन दिनों पूर्व आईबी ने जया को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह धनबाद के हॉस्पिटल में नाम बदलकर इलाज के लिए भर्ती थी। आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह की मधुबन पुलिस जया को धनबाद से कस्डडी में मधुबन थाने ले आई। लम्बी पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार जया पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित था। मधुबन थाना पुलिस ने…

Read More

रांची। लैंड स्कैम समेत अन्य भूमि के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर उसकी खरीद-बिक्री करने वालों पर केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसके बाद भी जाली पेपर बनाकर जमीन का गोरखधंधा करने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला रांची के ओरमांझी इलाके का है, जहां जमीन का जाली पेपर बनाकर उसे बेचने के नाम पर 1 करोड़ 30 लाख की ठगी कर ली गयी। रांची के रहने वाले डॉ प्रसेन रंजन ने इस संबंध में ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। इसके बाद पुलिस ने ओरमांझी और रामगढ़ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय के नाम पर वकीलों से ठगी की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, किसी व्यक्ति ने प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है। इस फर्जी अकाउंट के जरिये रांची सिविल कोर्ट के वकीलों और अन्य लोगों से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बात की सूचना मिलने के बाद रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने सभी अधिवक्ताओं को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी माध्यम से रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त…

Read More

पटना। बिहार के मधुबनी में झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर इडी ने छापेमारी की है। इडी की टीम गुलाब यादव के गांव लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर सुबह से छापेमारी कर रही है। इडी की टीम उनके पटना और पुणे आवास पर भी सुबह में रेड के लिए पहुंची है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि इडी ने गुलाब यादव के पटना और पुणे स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की है। पैतृक आवास के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने…

Read More

पटना। विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से लोग सन्न हैं। उन्हें सोमवार देररात घरपर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। घर पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। पुलिस ने जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है। बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी पिता की हत्या की सूचना मिलते ही मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पिता जीतन घर पर अकेले रहते थे। मुकेश सहनी की मां का करीब आठ…

Read More

कीव। रूस से जारी युद्ध में लगातार पिछडने और अपनी जमीन गंवा रहा यूक्रेन अब युद्ध में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रोबोट आर्मी तैयार कर रहा हे। यूक्रेन लगातार रूस से मुंह की खाने और सैनिकों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में जानकरी सामने आ रही है कि यूक्रेन के गुप्त गोदामों में यूक्रेन की कई प्रयोगशालाएं मिलकर खास सेना तैयार कर रही हैं। यूक्रेनी स्टार्टअप कम लागत वाले रोबोट बनाने में जुटे हैं। यूक्रेन को उम्मीद है कि ये रोबोट फौज रूसी सैनिकों को लड़ाई में हराएंगे और आम नागरिकों की रक्षा करेंगे। उद्योग…

Read More

मुंबई। नवी मुंबई में मुंबई-पुणे हाइवे पर सोमवार को रात करीब एक बजे एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर खाई में करीब 40 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हो गए। घायलों का एमजीएम और पनवेल के उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्तियों में से तीन की पहचान हौसाबाई पाटिल, गुरुनाथ महाराज पाटिल, रामदास नारायण मुकादम के रूप में हुई। क्रेन की मदद से बस को खाई से ऊपर लाया गया। नवी मुंबई के…

Read More