Author: shivam kumar

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के टाउन हॉल में रविवार को भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि और रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्यों की भारतीय जनता पार्टी में अहम भूमिका रहती है। भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के दिन ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन आम लोगों के बीच काम करते हैं। आम जनता की समस्याओं से सालों भर रूबरू होते हैं एवं तत्परता से उसका निदान करते हैं। चुनाव में जीत हार का फैसला बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही होता है। उन्होंने…

Read More

कोडरमा। जिले के बांझेडीह में थर्मल पावर प्लांट शुरू हुए कई साल हो गए लेकिन विस्थापित परिवारों के साथ ही इलाके को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पायी है। नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से अपशिष्ट और गंदे पानी को आम लोगों की रैयती कृषि युक्त भूमि को बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया गया है। भाजपा नेता और प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मोदी ने रविवार को कोडरमा स्थित होटल सेलेब्रेशन में…

Read More

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 2 दिन पहले सीएम हेमंत सोरेन के हाथों दी गयी नियुक्तियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि झारखंड में दिव्यांग कोटे की नौकरियों को भी बेच दिया गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि 2 दिन पहले हेमंत सोरेन के द्वारा जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं, उसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा की खबर सामने आ रही है। मूक-बधिर के लिए आरक्षित सीट पर बोलने वाले व्यक्ति को नियुक्त कर दिया गया है। मरांडी ने एक ट्वीट कर कहा है कि राज्य में सिर्फ पैसों का खेल चल…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अब लगातार झारखंड सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। उन्हाेंने हेमंत सरकार पर जनता से वादा खिलाफी और छल करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इस सरकार के पांच साल अब पूरे होने जा रहे हैं। इन पांच सालों में उनकी उपलब्धियां क्या हैं? एक निश्चय पत्र है जेएमएम का और एक जन घोषणा पत्र है कांग्रेस का। उन्होंने अखबार में छपी खबर को दिखाते हुए कहा कि झारखंड में लूट ऐसी की बालू गरीबों की पहुंच से बाहर है। यह पहला राज्य है…

Read More

विशेष झारखंड विधानसभा चुनाव में लहलहायेगी परिवार की फसल दर्जन भर सांसद-विधायक अपने परिजनों को टिकट दिलाने के जुगाड़ में भाजपा से लेकर कांग्रेस और झामुमो के भीतर भी नहीं दिख रहा परहेज नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की चुनावी सियासत में वंश, विरासत, परिवार और रिश्तेदारी की फसल खूब लहलहाती रही है। कोई भी पार्टी इस मामले में अपवाद नहीं है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी झारखंड की कई सीटों पर परिवारवाद देखने को मिला और अब अगले तीन-चार महीने में होनेवाले विधानसभा चुनाव में भी यह ‘फैमिली फैक्टर’…

Read More

– केन्द्रीय गृह मंत्री शाह प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी करेंगे इंदौर। केंद्रीय गृह अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे हैं। वे तय समय से आधा घंटा लेट दोपहर 12.30 बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट आए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत कर उनकी अगवनी की। इसके बाद शाह ने सबसे पहले पितृ पर्वत पहुंचकर पितरेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे वहां से रेवती रेंज स्थित बीएसएफ ग्राउंड जाकर कुछ ही देर में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली के दौरान हुए हमले को लेकर दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों ने चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह अपने ‘दोस्त’ डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर काफी चिंतित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “दोस्त डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से काफी चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उनके जल्द ठीक होने की कामना…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बनारस (वाराणसी) पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम ने बाबा विश्वनाथ महादेव जी से झारखंड वासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद सीएम काल भैरव के मंदिर पहुंचे और वहां भी माथा टेका। इस दौरान हेमंत की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं। इससे पहले सीएम बनारस की गलियों में घूमे। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। सीएम हेमंत सोरेने ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बनारस की…

Read More

रांची। राजधानी रांची के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर 21 जुलाई के बाद से प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम (जेयूएसएनएल) के एमडी केके वर्मा ने बताया कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली ऑफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें, ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की सेवा अब समाप्त कर दी गयी है। अब जेबीवीएनएल राजस्व…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंच गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है। दरअसल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शिवराज सिंह अब खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 14 जुलाई की शाम को ही वापस लौट जाएंगे। बता दें कि भाजपा संगठन प्रभारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी 14 से 17 जुलाई के बीच झारखंड प्रवास पर रहेंगे। सभी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान और विधानसभा क्षेत्र विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार…

Read More

जम्मू। 4,889 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था रविवार को जम्मू से कश्मीर के पहलगाम और बालटाल बेस कैंपों के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 3 बजे 187 वाहनों के काफिले में जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुए। 500 महिलाओं और 11 बच्चों सहित 2,993 तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग का इस्तेमाल करेंगे जबकि 1,896 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को प्राथमिकता दी है। इस जत्थे के साथ ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुरू करने वाले लोगों की संख्या 91,202…

Read More