रांची: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से रांची में शुरू हो रही है। रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा होने की संभावना है। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ होगी बैठक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक शुरू होगी।…
Author: shivam kumar
खूंटी। खूंटी जिले के आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले और चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन नाबालिग पूर्व छात्रों को हिरासत में लेते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरी कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि ये सभी किशोर चोरी की नीयत से स्कूल परिसर में घुसे थे, लेकिन वहां फादर की मौजूदगी के चलते उन्होंने इस हिंसक घटना को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि गत 20…
-1974 में टाइगर रिजर्व की स्थापना से मिली राष्ट्रीय पहचान, आज जंगल सफारी, पलामू किला और मड हाउस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र; शुल्क और सुविधाओं को लेकर चर्चा -बरवाडीह से विशेष रिपोर्ट | रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह:- झारखंड के लातेहार जिले में स्थित बेतला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि राज्य की प्राकृतिक संपदा, वन्यजीव संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। घने साल के जंगल, ऊंची पहाड़ियां, वन्यजीवों की अठखेलियां, कल-कल बहती नदियां और सदियों पुराने पलामू किले के अवशेष इस क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देते हैं। बेतला की पहचान देश के शुरुआती बाघ अभयारण्यों में शामिल…
रांची: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर 2026 को होगी। मंगलवार को दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में सूचना जारी की है। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर भी फैसला हो सकता है। पिछली कैबिनेट बैठक में हुए थे अहम…
चाईबासा/रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पैरा तीरंदाज विजय सुंडी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों की पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में विजय सुंडी और हरविंदर सिंह की जोड़ी ने चीन के खिलाड़ियों को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। चीन को हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। विजय सुंडी और हरविंदर सिंह ने दबाव के बीच एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का परिचय…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के मानिकबाद में दुर्गा पूजा के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मगही कलाकार रौशन रोही और निशा दूबे की प्रस्तुति देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंच की ओर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कलाकारों को भी मामूली चोटें आईं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद…
खूंटी: आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर 20 अक्टूबर की रात हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को खूंटी में ईसाई और आदिवासी संगठनों ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस में मसीही समुदाय के लोगों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फादर बेनेदिक्त बारला को न्याय दिलाने की मांग की। कचहरी मैदान से शुरू हुआ मौन जुलूस मौन जुलूस कचहरी मैदान से शुरू होकर मेन रोड होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस लौटकर…
रांची: झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए राज्यभर में 986 केंद्र बनाए गए हैं। प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 5,65,048 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद हो रही इस परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 23 अक्टूबर की अहले सुबह करीब 2:30 बजे 15 माइल के पास की गई। अभियान के दौरान केऔसुब (CISF) की एनटीपीसी-सीएमपी इकाई ने ट्रकों को पकड़ा। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाना बताया गया है। रात से चल रही थी निगरानी, सुबह पकड़े गए पांच ट्रक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात से चरही क्षेत्र के 15 माइल के पास निगरानी अभियान चलाया जा…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में सहिया गीता देवी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार देर रात पलामू के एसपी कपिल चौधरी नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने जांच से जुड़े अधिकारियों को सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल करने और उपलब्ध साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से…
रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल शुक्रवार को रांची पहुंच गए। वह 24 और 25 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है। दो दिनों तक चलेगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी और…
