नई दिल्ली। मालदीप के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज उनसे मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और मालदीप के संबंधों को अधिक मजबूत करने की राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की प्रतिबद्धता सराहनीय है। उम्मीद है कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता दोनों देशों के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करेगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मालदीप के राष्ट्रपति का कल सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।…
Author: shivam kumar
शोध संस्थान के जरिए कृषि उत्पादक के गुणवत्ता में वृद्धि और लागत में कमी हेतु प्रयास जारी रांची। रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची के समीप गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर में दो बहुउद्देशीय भावन की आधारशिला रखी, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को विशेष प्रशिक्षण देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाना वर्तमान केंद्रीय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए उन्नत खेती पद्धति अपनाने का लगातर प्रयास किया जा रहा है, जिसमें यह संस्थान…
राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था ठप -राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों को सशक्त करना आवश्यक -सांगठनिक ढांचे के मजबूत आधार हैं चूल्हा प्रमुख -हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित रांची। सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को ठप कर दिया है। राज्य में पिछले पांच सालों में शिक्षकों की कमी होने से शिक्षा के स्तर में गिरावट आयी है। सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर कर दिया है। खनिज संपदाओं की लूट और राज्यभर में व्याप्त भ्रष्टाचार इस सरकार की उपलब्धि है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष…
दलितों का हक मारने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ भी खड़ी है झामुमो सरकार रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने 6 अक्टूबर को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री, इंडी गठबंधन के नेता संविधान की किताब दिखाते हुए हर सभा में बोलते थे कि मोदी जी और भाजपा को 400 सीट दे दी तो वे संविधान बदल देंगे। आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस और इंडी गठबंधन संविधान और आरक्षण की रक्षा करेगी। राहुल गांधी ने ऐसा कर दलित,…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद और सीपीआइ माले की बैठक विजयादशमी के बाद होगी। इसके बाद झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव संभव है। इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को सात सीटें मिली थीं। इस बार फेरबदल होगा। बताया गया कि पहले जीत का समीकरण देखा जायेगा। इस पर मंथन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार काे कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं संविदा, अनुबंध, एकमुश्त झारखंड कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों के कर्मियों सहित सभी वर्ग-समुदाय को निरंतर उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है।…
पटना। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआइ ने तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें 21 लोगों को आरोपित बनाया गया है। ये चार्जशीट पटना स्थित सीबीआइ के विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है। सीबीआइ ने अबतक तीन चार्जशीट दायर की है, जिसमें कुल 40 लोगों को आरोपित बनाया है। पहली चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपित बनाया गया था। दूसरे में 6 और तीसरे में 21 लोगों को आरोपित बनाया गया है। चार्जशीट में आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 109 (उकसाना), धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 380 (चोरी), धारा 201 (साक्ष्य गायब होने…
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने रविवार को मलेशिया में होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप के 12वें संस्करण के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। टीम का कप्तान आमिर अली को बनाया गया है, जबकि रोहित उप कप्तान होंगे। पूर्व दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बतौर मुख्य कोच यह पहला दौरा होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्टूबर को जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारतीय टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से 20 अक्टूबर को, मेजबान मलेशिया से 22 अक्टूबर को, ऑस्ट्रेलिया से 23 अक्टूबर को और न्यूजीलैंड से 25 अक्टूबर को होगा।…
दुबई। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबला में पाकिस्तान से सामना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम गेंदबाजी करेगी। इस महा मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में चोटिल पूजा वस्त्राकर की जगह ऑलराउंडर सजीवन सजना को शामिल किया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में सैयदा अरूब शाह को शामिल किया गया है। सैयदा ने तेज गेंदबाज…
ग्वालियर। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला आज (रविवार) ग्वालियर में खेला जाएगा। यह मैच शाम सात बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में शुरू होगा। ग्वालियर में 14 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इससे पहले यहां 1988 से 2010 तक 12 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं, जिनमें से आठ बार भारतीय टीम को जीत हासिल हुई। ये सभी मैच शहर के पुराने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए थे। वनडे का पहला दोहरा शतक भी यहीं लगा था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत…
– एक सप्ताह में रिलायंस का मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ से ज्यादा गिरा नई दिल्ली। सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में करीब 4.75 लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। मार्केट कैप में गिरावट होने के मामले में सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सोमवार से शुक्रवार के बीच के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,88,479.36 करोड़ रुपये घट कर 18,76,718.24 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 72,919.58 करोड़ रुपये कम हो कर 12,64,267.35 करोड़…
