Author: shivam kumar

रांची। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को धान की रोपनी की है। शिल्पी ने खुद खेतों में उतरकर धान का बिचड़ा रोपा है। दरअसल मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपने भ्रमण के क्रम में आज शिल्पी ने सिलागाई में महिलाओं के साथ धनरोपनी की। शिल्पी ने ग्रामीण महिलाओं से उनकी समस्याओं, सपनों, आकांक्षाओं और चुनौतियों के संदर्भ में भी बातचीत की। अच्छी बारिश की उम्मीद धनरोपनी करने के बाद उन्होंने कहा है कि इस वर्ष अबतक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। लेकिन फिर भी वह इस बात का भरोसा करती हैं कि देर से ही सही लेकिन बारिश…

Read More

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) के इडी केके वर्मा ने बताया कि 21 जुलाई के बाद से राजधानी रांची के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिये दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से उक्त निदेर्शों का पालन करने का आग्रह किया। कहा कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली आॅफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें। ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की…

Read More

10कई आपराधिक मामलों में आरोपित कार्तिक मुंडा की शुक्रवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई। सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस गुरुवार रात उसे सोनारी घर से पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर उसने छलांग लगा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुक्रवार काे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार्तिक मुंडा पिछले दस वर्षों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। सरायकेला जिले में एसपी मुकेश लुनायत ने चांडिल, चौका, ईचागढ़ आदि थानों का निरीक्षण कर थानेदारों एवं अन्य कर्मियों को अनेक निर्देश दिए थे।…

Read More

विशेष -विधानसभा चुनाव में बड़े आदिवासी चेहरों को उतारेगी भाजपा -अर्जुन, सुदर्शन, समीर, सुनील और गीता कोड़ा को मौका देगी पार्टी -दूसरी पार्टियों के बागी नेताओं पर भी दांव लगाने की बनी है रणनीति -इन कद्दावर नेताओं के सामने खुद को साबित करने का होगा चैलेंज नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय जनता पार्टी झारखंड में तीन से चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्य में बड़े कद वाले आदिवासी नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में…

Read More

रांची। भारी बारिश के कारण सर्कुलर रोड में बने गड्ढे वाले स्थान का जुडको के वरीय अभियंताओं ने शुक्रवार को सहायक महाप्रबंधक के नेतृत्व में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाइप लाइन के बिछाने के बाद बन रहे गड्ढों के फिर से नहीं उभरने देने के लिए स्थायी समाधान करने की कोशिश शुरू कर दी गयी है। फिलहाल वर्षा के मौसम के कारण बिटुमिन से कालीकरण का काम नहीं हो पायेगा। लेकिन बरसात के खत्म होते ही बिछायी गयी पाइप लाइन वाले स्थान पर विषेष तकनीकी का इस्तेमाल कर फिर गड्ढा या गोफ नहीं होने दिया जायेगा। सर्कुलर रोड…

Read More

रांची। सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने निखिल नाम के युवक के एक्स पर किये गये पोस्ट पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रांची डीसी को तत्काल जहाना खातून के समुचित इलाज और अन्य जरूरी मदद कर सूचित करने का निर्देश दिया है। दरअसल झारखंड आंदोलनकारी खलील अंसारी की पत्नी जहाना खातून को लेकर डोरंडा निवासी निखिल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार योजना के तहत मदद करने की अपील की। निखिल ने लिखा कि झारखंड के पुराने आंदोलनकारी सदस्य…

Read More

रांची। हेमंत की नई कैबिनेट में मंत्री बने इरफान अंसारी अपनी बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। आए दिन वह कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया था कि वह भानु प्रताप शाही और अमर बाउरी का काम करेंगे लेकिन उनसे बॉन्ड साइन करवाकर। वह पहले उनसे लिखवा लेंगे कि वह उल्टा पुल्टा नहीं बोलेंगे तभी उनका काम करेंगे। उनके इस बयान के सामने आने के बाद भानु प्रताप शाही नाराज हो गये हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया…

Read More

-सरकार से एस आई टी जांच की मांग पाकुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी में लगातार गिरावट आ रही है, कहीं ना कहीं उनके अस्तित्व पर अब खतरा मंडरा रहा है। बाबूलाल ने कहा कि 1951 में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44 , 67% थी जो अब घटकर 2011 के जनगणना के अनुसार 28 पॉइंट 11% हो गई है जो चिंता का विषय है। बाबूलाल गुरुवार को पाकुड़ पहुंचने पर परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बाते कही। कहा कि राज्य सरकार को अभिलंब एस आई टी गठित…

Read More

-झारखंड में धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से छठ तक चुनाव संभव नहीं-अगर जबरन समयपूर्व चुनाव थोपा गया तो झामुमो जवाब देने को है तैयार -भाजपा सरकार को काम करने और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने नहीं देना चाहती है रांची। झामुमो ने केंद्र सरकार और भाजपा पर ईडी और सीबीआई के बाद अब इलेक्शन कमीशन के जरिए राज्य सरकार को फिर से अस्थिर करने का आरोप लगाया है। कहा कि जिस प्रकार से इलेक्शन कमीशन की टीम गुरुवार को झारखंड आयी और जिस प्रकार से बैठकें कर रही हैं, इससे पदाधिकारियों में भ्रम और भय पैदा करने का प्रयास…

Read More

पलामू। चौकीदार बहाली को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति पलामू के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गुरुवार को सांसद बीडी राम को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा औऱ आरक्षण शून्य करने पर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन के माध्यम से अनुसूचित जाति को भी आरक्षण का लाभ देने की मांग की गईं है। कहा गया है कि पलामू उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2024 दिनांक- 02/07/24 जिसमें पलामू जिले में 155 पद चौकीदार की भर्ती हेतु निकाली गयी है, परन्तु दुर्भाग्य की बात यह है कि झारखंड राज्य का एक मात्र जिला पलामू है, जो अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन…

Read More

रांची। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने गरीबों के अनाज के भंडार घर कहे जाने वाले एफसीआई गोदाम कडरू का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे। जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे। अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए। वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अनाज की बोरियों का वजन कराया गया। जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा…

Read More