नवादा। नवादा पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां नवादा के एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में हत्याकांड के तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नवादा जिले के गोविन्दपुर राजन हत्याकांड के तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपित को रोह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित दिलीप राजवंशी रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव के सरयू राजवंशी का बेटा बताया जाता है। वह राजन हत्याकांड के नामजद आरोपितों में है। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले के दो मुख्य आरोपितों को घटना…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में भेदभाव व घोर अन्याय कर रही है। यह बात रविवार को बिहार के पूर्व कानून मंत्री और नरकटिया के राजद विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कही। शमीम ने कहा कि कई नेपाली नदियों व सिकरहना नदी से घिरे बंजरिया प्रखंड में बाढ़ ने भारी तबाही की है। हमने बाढ़ग्रस्त खड़वा मुशहर टोली, पचरूखा पूर्वी,पश्चिमी व मघ्य के साथ रोहिनिया, जनेरवा, अजगरी, सिसवा पूर्वी व पश्चिमी, सेमरा सहित कई पंचायतों के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया, जहां बाढ़ पीड़ितों की हालात काफी दयनीय थी। किसानों के फसल बाढ़ में पूरी तरह…
कोलकाता। राजधानी कोलकाता के धर्मतला के मेट्रो चैनल के पास छह जूनियर डॉक्टर 10 मांगों के समर्थन में शनिवार रात 8:30 बजे से अनशन पर बैठे हैं। रविवार दोपहर यहां और अधिक संख्या में जूनियर डॉक्टर समर्थन के लिए पहुंचे हैं। उनके अनशन स्थल पर बोर्ड लगाया गया है, जिसमें हर घंटे अनशन का समय लिखा जा रहा है। डॉक्टरों की यह हड़ताल आरजी कर अस्पताल की घटना का खुलासा होने के बाद से जारी है। रविवार सुबह सीनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल जूनियर डॉक्टरों के अनशन स्थल पर पहुंचा। वे अपने जूनियर साथियों को समर्थन देने आए थे।…
गृहिणियों से लेकर छात्रों और युवाओं तक को आर्थिक मजबूती महिला सशक्तिकरण से लेकर रोजगार के वृहद् द्वार खोलता यह प्रण झारखंड की जनता को भरोसा दिलाना होगा अब असली टास्क नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पार्टी ने इसकी पहली किस्त पंच प्रण के नाम से जारी कर दिया है, जिसमें पांच संकल्पों को समाहित किया गया है। इस घोषणा पत्र से साफ हो जाता है कि भाजपा इस चुनाव को कितनी गंभीरता से…
देहरादून। चमोली जनपद के चौखंभा-तीन पर्वत की 6015 मीटर ऊंचाई पर फंसे विदेशी पर्वतारोहियों को आखिरकार रेस्क्यू टीम ने रविवार को खोज निकाला और उन्हें सेना ने हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाया। सेना और एसडीआरएफ के समर्पण भाव से विदेशी पर्वतारोहियों के चेहरे पर अलग खुशी दिख रही थी। चौखंभा-तीन पर्वत पर दो पर्वतारोही 11 सितंबर से 18 अक्टूबर तक फतह करने वाले थे, लेकिन बीच में कुछ कमियों की वजह से रास्ते में फंस गए थे। दरअसल, चौखंभा पीक पर फंसे विदेशी पर्वतारोहियों की खोज के लिए सेना व एसडीआरएफ टीम ने कमान संभाली और पैदल रेस्क्यू करने निकल…
मुंबई। चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में स्थित एक घर में रविवार को तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार चेंबूर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन घर में आग लगने…
रांची। राज्य सरकार ने 10 आइएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस संबंध में शनिवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। रांची डीसी के पद से हटाये गये राहुल सिन्हा को खान निदेशक बनाया गया है। निदेशक स्तर के कई अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। कुछ प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतीक्षारत सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का विशेष सचिव, प्रतीक्षारत राहुल कुमार सिन्हा को खान विभाग का निदेशक और राज्य खनिज विकास…
कोडरमा। जिले में गृह रक्षक की बहाली को लेकर केटीपीएस फोर लेन में शारीरिक दक्षता के तहत रविवार को आयोजित दौड़ के दौरान तीन महिला अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गईं। घायलों में चंदवारा निवासी रजनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और पुष्पा कुमारी हैं। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया है। इधर, एक अन्य घटना में कोडरमा थाना क्षेत्र के होली फैमिली हॉस्पिटल के नजदीक रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान कोडरमा के बरसोतियाबर निवासी राजेंद्र पासवान (45) एवं पांडेयडीह निवासी किशुन यादव (44) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की…
काठमांडू। भारत के बिहार राज्य के जोगबनी से नेपाल के विराटनगर तक की कार्गो रेल सेवा के उद्घाटन हुए करीब 16 महीने हो चुके हैं लेकिन यह अभी भी शुरू नहीं हो सकी है। एक जून 2023 को नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त रूप से जोगबनी से विराटनगर तक की कार्गो रेल सेवा का उद्घाटन किया गया था। इस पर आज तक एक भी कार्गो रेल नहीं चल पाया है। विराटनगर के व्यवसायियों को इस कार्गो रेल सेवा की शुरुआत होने…
रांची। रांची की मांडर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के बट से मार कर जख्मी करने के मामले में अघनु पाहन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। मांडर थाना प्रभारी राहुल ने रविवार को बताया कि मांडर थाना निवासी अमरजीत कुमार सिंह ने आवेदन दिया था कि इनके मित्र आनन्द एक्का को अघनु पाहन ने अवैध हथियार के बट-से मारकर जख्मी कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि…
– तीन भारतीय जहाज मस्कट पहुंचे, मजबूत होंगे समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंध नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अपने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की तैनाती ओमान में की है। भारतीय जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक के जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर 05 अक्टूबर को मस्कट पहुंच गए हैं। 09 अक्टूबर तक चलने वाली यह यात्रा भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकेत देती है। यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना ओमान की रॉयल नेवी के साथ बंदरगाह पर बातचीत और संयुक्त अभ्यास सहित समुद्री सुरक्षा और…
