रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची शहर के 18 लाख लोग लगातार बाट जोह रहे थे कि रांची की तकदीर और तस्वीर बदलनी चाहिए। हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि रांची एक आदर्श राजधानी बने। नौ करोड़ की लागत से रांची, हटिया और पिस्कानगड़ी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ। मेरे आग्रह पर सोलिड बेस्ड की 40 करोड़ योजना का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि ऐसे सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट अन्य शहरों में भी बने, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे से ऑर्गेनिक खाद मिल सके।

कहा कि पहाड़ी बाबा और जगरन्नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। पहाड़ी मंदिर पहाड़ नहीं, मिट्टी का टिला है। उसका 5 करोड़ में सौंदर्यीकरण होगा। रांची को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सेना की 72 एकड़ जमीन खाली है। वह जमीन जल्द से जल्द एयरपोर्ट को मिल जाये। रांची का मोरहाबादी मैदान ऐतिहासिक है। राज्य सरकार सेना के लोगों को कहीं और जमीन मुहैया कराये, ताकि मैदान बड़ा हो जाये। अगर सरकार ऐसा प्रस्ताव भेजती है तो हम उसका अनुमोदन करा देंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version