रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित सैम्बो सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गुरुवार को एके-47 से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली उसके गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौत हो मौके पर ही हो गयी। मृत सीआरपीएफ जवान की पहचान बोकारो निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह आरक्षी के पद पर पदस्थापित था । जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी दोनों ही घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे है। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के कुख्यात सोना लुटेरा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने इस सोना लुटेरे पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी। झारखंड समेत अन्य राज्य की पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कुख्यात सोना लुटेरा का नाम मोनू सोनी उर्फ बुक्की है और वह पलामू जिले का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके घर से दो बैग सोना भी बरामद किया है। मोनू सोनी झारखड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ दिनों पहले पलामू के चैनपुर…
कोलकाता। राजधानी कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में आगामी शनिवार तक बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गुरुवार को मौसम विभाग ने एक बयान जारी कर बताया है कि कोलकाता में आसमान पूरी तरह से बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में गुरुवार को एनडीआरएफ के जवान ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। मृत जवान की शिनाख्त जय कुमार लकड़ा के रूप में की गयी है। पुलिस ने उसके पैकेट से आई कार्ड बरामद किया है। इसी के आधार पर इसकी शिनाख्त की गयी है। वह एनडीआरएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ के कांस्टेबल ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की है। एनडीआरएफ से संपर्क किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। खुदकुशी के कारणों का…
हरियाणा और बिहार राज्य के पांच शातिर अपराधियों को रुपयों के साथ किया गया गिरफ्तार -क्रेटा, वरना और स्कॉर्पियो पुलिस ने किया जप्त, चोरी के रूपों से खरीदी गई थी गाड़ी रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने एटीएम काटकर रुपए चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। इस गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी की रकम 1.70 लाख रुपए भी बरामद की गई है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यीय चोर गिरोह में शामिल अपराधी हरियाणा और बिहार…
रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद गुरुवार को पुलिस टीम ने स्पर्श सैलून एंड स्पा में छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर में काम करनेवाली युवती ने पुलिस को देख कर बिल्डिंग से छलांग लगा दी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार युवती को कोई चोट नहीं आयी है। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
रांची। जोहर पार्टी के सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश रॉय और प्रदेश सचिव सह रांची विधानसभा उम्मीदवार अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मदरसा जामिया शहीद शेख भिखारी खुदीया, ओरमांझी के बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया। इस मौके पर राज कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, मो शोएब खान, रांची विधानसभा प्रभारी, मो नसीम, राष्ट्रीय सदस्य, विनोद कुमार, सुनील गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
पूर्वी चंपारण। जिले में रक्सौल एलआईसी शाखा के सभागार में ऑल इंडिया लियाफी के पदाधिकारियों व अभिकर्ताओं ने गुरुवार को लियाफी का 60वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा, वरीय अभिकर्ता राजनारायण सिंह,राजन मिश्रा, अवधकिशोर सिंह ,अम्बिका ठाकुर आदि लोगो ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि सर्प्रथम लियाफी की स्थापना 2 अक्टूबर 1964 में मुंबई में हुई थी । स्वर्गीय देवमुद बिद्री स्वर्गीय शमशेर अली व स्वर्गीय अजय कुमार पुरकास्थ्या ने संगठन को आगे बढ़ाने, अभिकर्ताओं के…
रांची। झारखंड के सुकुरहुटू में राज्य का पहला ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 बन कर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 अक्टूबर को इसका उद्घाटन कर इसे आम जनता को सौंपेंगे। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, नगर विकास मंत्री हफीजुल अंसारी और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार उद्घाटन और शिलान्यास स्थल का मुआयना कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 113.24 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है ट्रांसपोर्ट नगर बता दें कि इस योजना को 40.68 एकड़ में 113.24…
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के 7000 बिजली कर्मचारी हड़ताल में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल होंगे। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और झारखंड में ब्लैकआउट हो सकता है। अजय राय ने कहा कि सरकार और जेबीवीएनएल के अधिकारियों के साथ बातचीत विफल होने के बाद यूनियन को हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे उत्पन्न होनेवाली…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से राज्य में सत्तारूढ़ दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुये बुधवार को पीएम मोदी ने कहा कि आज जो परिवर्तन यात्रा का समापन हो रहा है, यह झारखंड के लिये नई सुबह की शुरुआत साबित होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी। इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा…
