नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर ‘स्वच्छता अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। आज ही के दिन 10 वर्ष पूर्व 2014 में उन्होंने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि स्थल विजय घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारत सरकार ने परामर्श जारी कर नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही ईरान में रह रहे भारतीयों को परिस्थिति को लेकर सजग रहने को कहा गया है। ईरान के इजरायल पर किए गए हमले और मध्यपूर्व में कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहे यहूदी देश की चेतावनी को देखते हुए यह परामर्श जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा के हालात में हालिया तनाव पर भारत करीब से नजर रखे हुए है। इसी बीच विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मध्य पूर्व में इजराइल और…
बात 03 अक्टूबर 1977 की जब इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी को ऑपरेशन ब्लंडर नाम दिया गया क्योंकि महज 16 घंटे के भीतर इंदिरा गांधी रिहा हो गईं। दरअसल, इमरजेंसी के कारण करारी चुनावी हार के बाद इंदिरा गांधी सत्ता से बाहर थीं और देश में मोरारजी देसाई की सरकार। नई सरकार ने इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आरोप था कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की तरफ से 104 जीपें खरीदी गई जिनका भुगतान पार्टी ने नहीं बल्कि बिजनेसमैन ने किया और इसमें…
काठमांडू। लगातार बारिश तथा बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में अवरुद्ध हुए 48 में से 13 राजमार्ग अभी पूर्ण रूप से अवरुद्ध हैं और निकट भविष्य में इन पर यातायात बहाल हो पाएगा, इसमें संशय है। इनमें अधिकांश राजमार्ग राजधानी काठमांडू को जोड़ने वाले हैं। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तक 13 राजमार्गों पर अब तक परिचालन बहाल नहीं होने के कारण वैकल्पिक रास्ता खोलने का प्रयास जारी है। आम लोगों को जानकारी दी गई है कि अवरुद्ध रहे राजमार्ग पर कोई भी यात्रा न करे। सार्वजनिक बसों को…
कोराटाला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन मंगलवार को कमाई में इजाफा देखा गया। पांच भाषाओं तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘देवरा: पार्ट 1’ में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर हैं। इस फिल्म के जरिए जान्हवी ने साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रखा है। फिल्म में इनके अलावा सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत ने अहम भूमिका निभाई है। सैकनिल्क के मुताबिक, 27 सितंबर को…
एक अक्टूबर की सुबह अभिनेता गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। लाइसेंसी बंदूक से गलती से गोली चल गई थी। इस घटना के वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। जैसे ही उन्हें पता चला तो वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मुंबई पहुंचते ही सुनीता आज सुबह अस्पताल गईं और गोविंदा से मुलाकात की। इसके बाद गोविंदा की सेहत को लेकर अहम जानकारी दी गई। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुनीता गोविंदा का हेल्थ अपडेट…
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, जो फिल्म एनिमल से सुर्खियों में आई थीं, इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों राजकुमार राव के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच, तृप्ति को जयपुर में एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। तृप्ति ने कार्यक्रम के लिए हामी भरी थी लेकिन वह समय पर नहीं आईं। इससे कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं नाराज हो गईं और ऐसी घटना हुई कि उन्होंने तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोत दी। सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो खूब वायरल हो…
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म से मशहूर हुए एक्टर अभय वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि एक बार वह एक मीटिंग के लिए गए थे और वहां उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद वह मुंबई से अपने घर हरियाणा लौट आए थे। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि उनकी यात्रा को शेयर करने का अधिकार किसी और को नहीं है। इसके बाद वह मुंबई लौट आये। अभय ने हाल ही में एक…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी कारोबारियों को भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने, मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और वैश्विक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया। चार दिवसीय आधिकारिक दौर पर अमेरिका पहुचे वाणिज्य मंत्री भारत और अमेरिका के बीच मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंधों को बल देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए। वाणिज्य मंत्री ने बुधवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर दी जानकारी में कहा कि उन्होंने यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) सहित कई अलग-अलग बैठकों में विभिन्न क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा करने के लिए…
-एमपीसी में राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार नए सदस्य नियुक्त नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नीतिगत दर तय करने वाली संस्था मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का पुनर्गठन कर दिया है। एमपीसी की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक सात से नौ अक्टूबर तक होगी। इस बार भी नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना के मुताबिक, आरबीआई की नीतिगत दर निर्धारण वाली एमपीसी में राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार को नया बाहरी सदस्य नियुक्त किया गया है। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम,…
पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में राहत सामग्री लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर क्रैश हो गया है। औराई के बाढ ग्रस्त इलाके में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में पायलट और सेना के जवान सुरक्षित हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सेना का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर टेकऑफ हुआ था। इसी दौरान औराई के नया गांव वार्ड संख्या 13 में हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की…
