Author: shivam kumar

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के 7000 बिजली कर्मचारी हड़ताल में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल होंगे। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और झारखंड में ब्लैकआउट हो सकता है। अजय राय ने कहा कि सरकार और जेबीवीएनएल के अधिकारियों के साथ बातचीत विफल होने के बाद यूनियन को हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे उत्पन्न होनेवाली…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से राज्य में सत्तारूढ़ दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुये बुधवार को पीएम मोदी ने कहा कि आज जो परिवर्तन यात्रा का समापन हो रहा है, यह झारखंड के लिये नई सुबह की शुरुआत साबित होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी। इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा…

Read More

हजारीबाग। परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा अब आंधी बन गयी है। इस आंधी में कांग्रेस झामुमो सूखे पत्ते की तरह उड़ जायेंगे। हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। नौकरी और नौकरी नहीं तो भत्ता के नाम पर ठगने का कार्य किया है। हेमंत सोरेन की सरकार में अब तक कोई 17 बार पेपर लीक हो चुका है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के अंतिम कार्यकाल में हेमंत लोगों को नौकरी के नाम पर नौटंकी कर रहे…

Read More

परिवर्तन यात्रा से भाजपा ने जेएमएम सरकार के झूठ को जनता तक पहुंचाया झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों 40 लाख लोग इस यात्रा से जुड़े झारखंड में जनता करेगी परिवर्तन, बनेगी भाजपा की सरकार हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार को परिवर्तन यात्रा की समापन रैली में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा चल रही थी। झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा पहुंची और हजारीबाग में यात्रा का समापन हुआ है। यात्रा के दौरान झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के लगभग 40 लाख लोग इस…

Read More

हजारीबाग। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे। जमशेदपुर से परिवर्तन महारैली की शुरूआत की। भारी बारिश के बावजूद जनता से मिलने रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हजारीबाग में परिवर्तन महारैली का समापन है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार झारखंड पहुंचे हैं। इस परिवर्तन रैली में हम लोगों ने संकल्प लिया है कि राज्य की मौजूदा भ्रष्ट गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि आज महालया है। मां दुर्गा का आह्वान किया जा रहा है, नौ दिन मां दुर्गा…

Read More

हजारीबाग। चंपाई सोरेन ने कहा कि आज इस मैदान में गांव से शहर के लोगों का जनसैलाब साबित कर दिया है कि राज्य में परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर हमने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि राज्य के गरीब गुरबा के विकास के लिए राज्य में परिवर्तन जरूरी है। परिवर्तन रैली में उमड़े जन सैलाब ने संकेत दे दिया है कि आनेवाले दिनों में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Read More

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार शाम वेटनरी मैदान में अपनी पार्टी की घोषणा कर दी। बीते दो वर्ष पूर्व गांधी जयंती के दिन अपने राजनीतिक सफर की चंपारण से शुरुआत करने वाले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पार्टी का नाम जनसुराज पार्टी ही रखा है। पार्टी की घोषणा के मौके पर अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली की मेहरबानी नहीं चाहिए। यहां के लोग इतना संक्षम बनेंगे कि दूसरे प्रदेश के लोगों की मदद करेंगे। प्रशांत किशोर ने वादा किया कि सरकार में आते ही एक घंटे के अंदर बिहार…

Read More

कहा-पीएम आदिवासी जननायक रूपो महाली को भूल गये रांची। बुधवार को झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी के दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहली बार एहसास हुआ कि पोटो-हो स्वतंत्रता सेनानी थे। बुधवार को हजारीबाग में अपने लंबे भाषण में आदिवासियों की बात करते हुए पीएम आदिवासी जननायक रूपो महाली को भूल गये। ये बातें भाजपा को नहीं मालूम कि सरस्वती देवी पहली महिला स्वंत्रता सेनानी थी, जो हजारीबाग से थीं। उनको यह भी नहीं पता कि बाबू राम नारायण सिंह कौन थे? सुप्रियो ने पीएम मोदी से कहा कि आप आदिवासी-मूलवासी, हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से पूरी ताकत झोंकी। 13 दिनों तक चली इस यात्रा के दौरान 387 छोटी-बड़ी सभाओं के माध्यम से राज्य की जनता के साथ संवाद किया। साथ ही हेमंत सरकार को उनके वायदे पर घेरा। जनता से सवाल किया कि मुझे तो नहीं मिला, आपको मिला क्या? साथ ही पार्टी के एजेंडों से अवगत कराया गया। परिवर्तन यात्रा की शुरूआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संताल परगना प्रमंडल और गिरिडीह के झारखंड धाम से की थी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हजारीबाग से परिवर्तन…

Read More

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में खादी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी ने हमेशा खादी को अपनाया और इसके जरिए देशवासियों को आजादी के लिए एकजुट किया, इसलिए खादी बहुत महत्वपूर्ण रही है। इसने देशवासियों के स्वावलंबन और एकजुटता को साकार किया है। बुधवार को जेपीनड्डा ने कनॉट प्लेस स्थित खादी स्टोर से वस्त्र खरीदे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि आजादी के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर ‘स्वच्छता अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। आज ही के दिन 10 वर्ष पूर्व 2014 में उन्होंने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि स्थल विजय घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष…

Read More