विशेष कार्यकर्ताओं को चाहिए सिर्फ मान और सम्मान हेमंत और कल्पना भीड़ में जाकर रख रहे हैं अपनी बात भाजपा के नेताओं में ज्यादा से ज्यादा सभा करने का लक्ष्य खुद की ताकत की पहचान ही खोलेगी जीत का द्वार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन चुनावी यात्राओं का अभियान तेज हो गया है। भाजपा ने 21 सितंबर से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। इसके जवाब में राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 23 सितंबर से…
Author: shivam kumar
रांची। उत्पाद सिपाही बहाली की शारीरिक परीक्षा के क्रम में तबीयत बिगड़ने के बाद जान गंवाने वाले अभ्यर्थी के परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इस संबंध में पूर्व में घोषणा भी की थी। बता दें कि अगस्त में शुरू हुई सिपाही बहाली दौड़ के दौरान राज्य में कुल 17 युवकों की अब तक मौत हो चुकी है, वहीं कई बीमार होकर इलाजरत हैं।अभ्यर्थियों की लगातार मौत की घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था और थोड़े समय के लिए शारीरिक दक्षता…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। बयान में हेमंत सोरेन ने कहा है कि ये आरएसएस के लोग चूहे की तरह हमारे अंदर घुस कर तोड़ने का काम करते हैं। जब हमारे एक नेता हमारी पार्टी में थे, तो वह 1932 की मांग करते थे, स्थानीयता की बात करते थे, लेकिन भगवा होते ही उनकी भाषा भी बदल गयी है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से ही आज भारत गुलामी की मानसिकता…
रांची। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी तो आपत्ति इस पर है कि चंपाई सोरेन जी, जो मुख्यमंत्री के पिताजी के साथी थे, पहले न केवल उन्हें अपमानित किया गया, बाद में जब उन्होंने अपने आपको अपमानित महसूस किया, तो पार्टी छोड़ी झारखंड और झारखंड की जनता की खातिर। अब इतनी घटिया मानसिकता मैंने नहीं देखी कि उनकी सुरक्षा की गाड़ियां छीन ली गयीं। पद आते हैं, जाते हैं कोई बनता है, कोई नहीं बनता। लेकिन सामान्य शिष्टाचार दिखाना चाहिए। कभी किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ कि एक्स सीएम की सुरक्षा की गाड़ियां चिढ़ कर छीन ली…
रांची। झारखंड की राजनीतिक लड़ाई अब एक नयी दिशा की ओर बढ़ गयी है। झामुमो से पाला बदल कर भाजपा में आनेवाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इतने दिनों शांत रहने के बाद राज्य की हेमंत सरकार पर हमलावर दिखने लगे हैं। यह मुद्दा तब से गरमाया है, जब से राज्य सरकार की डिमांड पर चंपाई सोरेन ने अपनी सरकारी गाड़ियां वापस की हैं। उसी के बाद से वह हेमंत सोरेन सरकार पर विशेष मुखर हैं। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य के कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि भविष्य में अगर उनके साथ…
हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का जायजा लिया। इससे पहले सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुच कर सभी ने तैयारी का जायजा लिया। टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है। यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी…
अनिल कुमार सिंह कोडरमा, अशोक कुमार राम बेड़ो और नीरज खलारी गये रांची। राज्य सरकार ने 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात जारी कर दी है। इनके हुए तबादले -अशोक कुमार राम, डीएसपी बेड़ो, रांची। -नीरज, डीएसपी खलारी, रांची। -राजेश कुमार, डीएसपी एटीएस। -किशोर कुमार रजक, डीएसपी एसीबी, रांची। -मनोज ठाकुर, डीएसपी सीसीआर, जमशेदपुर। -सुनील कुमार चौधरी, सिटी डीएसपी, जमशेदपुर। -पवन कुमार 2 डीएसपी, बड़कागांव। -अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय, हजारीबाग। -अजीत कुमार विमल, डीएसपी, बरही। -पवन कुमार, 1 डीएसपी, पतरातू। -जय गोविंद प्रसाद गुप्ता,…
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का कहना है कि देश में इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास स्थापित करने की है। उन्होंने इसके महत्व पर जोर देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ तत्काल बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की। श्रीलंका के प्रमुख समाचार पत्र डेली मिरर की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति दिसानायके ने कार्यभार संभालने के बाद देश के नाम अपने पहले संबोधन में कल कहा कि वर्तमान अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास हासिल करना महत्वपूर्ण है। हम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने और विस्तारित ऋण सुविधा…
कोलंबो। श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने देश के आगामी आम चुनाव कराने के लिए राजकोष से 11अरब रुपये मांगे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार आधीरात राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद को भंग करते हुए 14 नवंबर को संसदीय चुनाव कराने की घोषणा की। डेली मिरर अखबार ने खबर में निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष आरएमएलए रथनायके के हवाले से कहा कि आयोग कार्यालय ने राजकोष से आम चुनाव कराने के लिए 11 अरब रुपये की मांग की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति को ही इस उद्देश्य के लिए राजकोष से धन का आवंटन करने का अधिकार है। हाल ही में…
ढाका। बांग्लादेश में मानिकगंज के शिबलया उपजिला में आज सुबह ढाका-अरिचा राजमार्ग पर एक मिनी बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, बोरोंगाइल राजमार्ग पुलिस के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 6:30 बजे कपड़ा मजदूरों को ले जा रही मिनी बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक…
न्यूयॉर्क। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को लुभाने के लिए चीन ने बड़ा दांव खेला है। चीन ने कहा कि वह बांग्लादेश में सौर पैनल संयत्र लगाने का इच्छुक है। वह इस क्षेत्र में निवेश करने के साथ ढाका के साथ व्यापार और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से छपने वाले द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। वांग यी…
