झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक संपन्न रांची। कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई। बैठक के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उपस्थित सदस्यों को घोषणा पत्र के संबंध में निर्देश दिया। उन्होंने सभी को विभिन्न विषयों पर विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर तथा विस्तृत अध्ययन के पश्चात ही घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के सभी जिला और प्रखंडों…
Author: shivam kumar
आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो ने थामा पार्टी का दामन -जो सरकार एक परीक्षा लेने के लिए इंटरनेट पर रोक लगा देती है इससे इनकी क्षमता का अंदाजा लगता है रांची। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में है। इन पांच सालों में प्रदेश के भीतर युवाओं, महिलाओं के साथ साथ नीतियों पर कोई काम नहीं किया जिसका परिणाम है कि इन्होंने झारखंड को 15-20 साल पीछे धकेल दिया है। जनता को छलने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। हर वर्ग की चिंता…
पूर्व मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर किया माल्यार्पण हेमंत सरकार ने 5 साल झारखंड को गिद्ध की तरह नोचा है सबसे ज्यादा सीएनटी एक्ट का फर्जीवाड़ा हेमंत सोरेन सरकार में हुआ रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 25 सितंबर को दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पंडित जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री मरांडी ने कहा कि उन्हीं की परिकल्पना अंत्योदय है यानी जो विकास के अंतिम पड़ाव पर खड़ा है।…
लातेहार। लातेहार मंईयां सम्मान यात्रा को लेकर झारखंड के माननीय मंत्री बेबी देवी मंत्री दीपिका पांडे सिंह और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन इन दोनों पलामू प्रमंडल में यात्रा कर रहे हैं इसी को लेकर लातेहार और चंदवा बालूमाथ हेरहंज बरियातू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथी स्थानीय विधायक सह झारखंड के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने मंच का संचालन किया वही समय को देखते हुए जन सभा को संबोधन करने के लिए विधायक कल्पना सोरेन को को आमंत्रित किया अपने संबोधन ने कहा कि आप सभी लातेहार की धरती चंदवा की भर्ती पर रहते हैं यह धरती कोई आम…
पलामू। फिल्म स्टार सह गोरखपुर सांसद रवि किशन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे। पलामू में मीडिया से बातचीत करते हुए रवि किशन ने झारखंड सरकार पर कई तल्ख टिप्पणियां की हैं। रवि किशन ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिये राज कर रहे है। लव जिहाद चरम पर है। आखिर इस हालात के लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब कौन देगा। झारखंड का राजा आदिवासी है, लेकिन आदिवासियों के खिलाफ ही षड्यंत्र रचा जाता है और उनकी संपत्ति को लूटा जा रहा है। क्यों एक समुदाय की जनसंख्या कम हो रही…
रांची। झारखंड पुलिसकर्मियों के पास 12 जिलों में काम करने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक पुलिसकर्मी इन जिलों में काम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चाइबासा, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा के अलावा जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट और सीटीसी मुसाबनी में सिपाही और हवलदार को पदस्थापित किया जाना है। जो पुलिसकर्मी इन जगहों पर जाने को इच्छुक हैं, वो नीचे दिये गये क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन…
सरायकेला। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में बुधवार को सरायकेला में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि रैली में मौजूद भीड़ यह संकेत दे रही है कि परिवर्तन निश्चित होगा। आदिवासी और मूलवासियों को फिर से अमन-चैन से जीने का मौका मिलेगा। हेमंत जिस योजना के नाम पर छाती ठोकते हैं, वह मेरी है: चंपाई चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में संघर्ष करने के बाद पांच महीने तक सत्ता संभालने का मौका मिला। कैलेंडर बना कर आईने…
रांची। अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड प्रांतीय बैठक का आयोजन प्रवास पर आये अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार के मार्गदर्शन और डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में रांची के लालपुर स्थित सिटी पैलेस की सभागार में हुआ। दो सत्र में आयोजित बैठक में परिषद की रीति नीति, परिषद के उद्देश्य, परिषद के क्रियाकलापों द्वारा उद्देश्यों की प्राप्ति, कार्यकर्ता निर्माण, परिषद का समाज क्षेत्र व अन्य साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ाव, सकारात्मक साहित्य सृजन से सकारात्मक समाज निर्माण आदि से संबंधित विषयों पर गहन चिंतन किया गया। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज ने नगर, जिला, संभाग व प्रांत स्तर तक…
विशेष राजनीति और माफियाओं से जकड़ा हुआ है शहर आज सिसक रहा है संभावनाओं से भरा यह जिला एक समय औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध, आज पत्थर की रॉयल्टी से ग्रसित घुसपैठिये, डेमोग्राफिक परिवर्तन और माफिया राज की बात तो सभी करते हैं, लेकिन दबी जुबान से कहते हैं मोदी नहीं होते, तो दुकानों और घरों में ताला लगा कर रहना पड़ता गंगा नगरी से विभूषित यह शहर, फायदा नहीं उठा पा रहा झारखंड नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। साहिबगंज के लोग बहुत ही मिलनसार हैं। जो दिल में है, वही जुबान…
सोनीपत/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में आयोजित चुनावी रैली में आरक्षण और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रति नफरत कांग्रेस के डीएनए में है, हरियाणा की जनता को कांग्रेस की आरक्षण विरोधी रणनीति से सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस राजघराने से आने वाले हर प्रधानमंत्री ने आरक्षण का लगातार विरोध किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में समाया हुआ है। उन्होंने लोगों को…
– कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है एमएसएमई – उप्र के पास सर्वाधिक 75 जीआई टैग और एमएसएमई का भी सबसे बड़ा बेस ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी के साथ ही उत्तर प्रदेश एमएसएमई की सर्वाधिक यूनिट रखने वाला भी राज्य है। एक सर्वेक्षण के अनुसार उप्र के 75 जनपदों में 96 लाख एमएसएमई यूनिट है। कृषि के बाद उप्र में यह सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके…
