खूंटी। आषाढ़ महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में भरपूर बारिश न होने पर कर्रा प्रखंड के उड़ीकेल गांव की महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह गांव के पीपल पेड़ पर जलार्पण किया। इसके पूर्व गांव की महिलाएं स्नान कर भींगे वस्त्रों में ही कांसा के लोटे में पवित्र जल लेकर पीपल पेड़ के पास पहुंची और सामूहिक रूप से पीपल पर जलार्पण। पीपल में जल चढ़ाने के बाद बचे हुए जल से महिलाओं ने एक दूसरे को स्नान कराया। बाद में गांव के मुख्य पाहन ब्रजेंद्र हेमरोम का पैर धोया…
Author: shivam kumar
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाहाता में सागर कुमार डोम (18) की चाकू से गोदकर एवं पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना युवक के घर के पास हुई। घटना को सागर के पहचान वाले ने ही अंजाम दिया है। घटना के पीछे किसी लड़की से बाइक टच कर जाना बताया गया है। परिजनों ने तीन आरोपितों के नाम पुलिस को बताए हैं। घटना रविवार रात की है। शव का सोमवार को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। एमआरएमसीएच पहुंचे मृतक के चाचा ने कहा कि रविवार देर शाम घटना हुई। घटना को अगल-बगल के लोगों ने…
रांची। न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने सोमवार को दहेज प्रताड़ना से जुड़े दस साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए हिन्दपीढ़ी निवासी मो. अफरोज को दोषी करार कर तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने मो. अफरोज पर 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर मो. अफरोज को 11 महीने जेल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी शंभु शरन ने अदालत के समक्ष सात गवाहों को प्रस्तुत किया था। मामले में मो. अफरोज 10 जून 2014 से पांच दिसंबर 2014 तक जेल काट चुका…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि योगी सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही है। सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि अब तक प्रदेश के 256 स्वास्थ्य इकाइयों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह प्रमाण पत्र प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, स्वास्थ्य के मानकों को पूरा करने एवं उस पर खरा उतरने पर मिला है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि योगी सरकार…
रांची। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा सहित अन्य नेताओं ने रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। साथ ही जेल से पांच महीने के बाद बाहर आने पर उन्हें शुभकामना दीं। उन्होंने कहा कि संविधान और सच्चाई की जीत हुई है। भाजपा के मंसूबों पर चोट हुई है। हेमंत सोरेन के बाहर आने से इंडी ब्लॉक मजबूत हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लें। मुलाकात करने वाले नेताओं में पीके पांडेय, महेंद्र पाठक, अजय सिंह, केडी सिंह, कलम रशीदी और पुष्कर महतो…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 111वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सुना। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना प्रवास के दौरान शिकारीपाड़ा के पलमा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है। विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के…
रांची। हूल दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति ने रविवार को कांके रोड स्थित सिद्धू कान्हू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। झामुमो जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों को सम्मान और शहीद के परिजनों की सुध लेने वाली पार्टी एक मात्र झामुमो ही है। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हूल क्रान्ति के महानायकों, शहीदों एवं शहीदों के परिजनों की सुध ली गई। सभी शहीद स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया। छूटे हुए शहीद स्थलों को सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अग्रसर हैं। कार्यक्रम में जिला सचिव…
-आजसू पार्टी ने राज्यभर में मनाया हूल दिवस -वीर शहीदों को किया नमन रांची। अंग्रेजी सरकार की गलत नीतियों और महाजनी प्रथा के विरोध में हुए हूल विद्रोह ने देश में आजादी की लड़ाई का शंखनाद किया था। हूल विद्रोह इतिहास की सबसे बड़ी क्रांति है, भुलाया नहीं जा सकता। संताल हूल के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी। इतिहास के पन्नों में उन सभी वीर शहीदों को उचित स्थान दिलाने के लिए हम सभी को आगे आने होगा। हमारा उद्देश्य इन वीरों की गाथा को राज्य ही नहीं देश के हर एक…
रांची। राजधानी रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें होटल से 10 लड़कियां पकड़ी गई हैं। होटल से चल रहा था कारोबार राजधानी रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश कार्रवाई की गई है। रविवार को राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में हुई छापेमारी में 10 सेक्स वर्कर सहित 12 को…
रांची। केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 30 जून 1855 को अंग्रेजों के विरुद्ध संथाल आदिवासी नेताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंका, जिसका नेतृत्व सिदो-कान्हू ने किया, जिसको हूल दिवस के नाम से जानते हैं। स्वतंत्रता की पहली लड़ाई 1855 में संथाल आदिवासियों ने लड़ी थी, परंतु इतिहास में 1857 को बताया गया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक ललित कच्छप, प्रमोद एक्का, सोहन कच्छप, पंचम तिर्की, विनय उरांव एवं अन्य…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को संथाल परगना के दौरे पर उपराजधानी दुमका पहुंचे। हूल दिवस के अवसर पर उन्होंने हुल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मरांडी ने कहा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दो वर्ष पूर्व ही संथाल परगना की धरती से अमर शहीद सिदो कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ हजारों जनजाति भाई-बहनों ने संघर्ष किया। बलिदान दिया जो हुल के नाम से प्रसिद्ध है। हूल के कारण ही आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए एसपीटी,…