नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये हैं। पिछले 10 दिन में यह चौथी बढ़ोतरी हैं। नई दरें लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राष्टीरय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल के दाम 2.71…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान से चाकू की नोंक पर स्कूटी लूट ली। घटना रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास हुई, जिसके बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित होमगार्ड जवान गणेश राम सुबह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। अपराधियों ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और उनकी स्कूटी छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम…
नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की उम्मीद और होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने के आसार के कारण उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 10 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की मजबूती और बढ़ गई, जिससे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में पांच लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप सही पाए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों की जांच यातायात पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक डीएसपी) नीरज पाठक के स्तर पर कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। पहला मामला साकची थाना क्षेत्र का है। जहां, 8 मई को थाना गेट के…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट की वजह से आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके…
रांची। झारखंड के 11 जिलों में 26 और 27 मई को बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इधर,…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के मसौदे पर काफी हद तक सहमत हो जाने की खबर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज बड़ी गिरावट का रुख नजर आ रहा है। मई के महीने में पहली बार कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड ने आज 4.93 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ मई के महीने में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे…
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के मजबूत गढ़ को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी देबाशीष पांडा ने एक लाख आठ हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। यह क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जो टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इस करारी हार को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पिछले…
गिरिडीह। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपये की चांदी के साथ दो संदिग्ध लोगों को दबोचा है। रविवार तड़के सुबह इस छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये मूल्य के 19 किलो चांदी बरामद किया गया है। इस दौरान दोनों संदिग्धों को एक बोलेरो गाड़ी के साथ दबोचा गया। हिरासत में लिए गये दोनों आरोपितो से नगर थाना पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इसमें एक संदिग्ध खुद को महाराष्ट्र और दूसरा हजारीबाग का बताया जा रहा है। दोनों 19 किलो चांदी के चार सिल्ली को गिरिडीह में ही किसी जेवर कारोबारी को उनके डिमांड…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास मॉडल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लेख में कंचनजंगा को सिक्किम की भूमि, स्मृति और चेतना का संरक्षक बताया गया है, जो राज्य के “विकसित सिक्किम-2047” के विजन को दिशा देता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि सिक्किम अपने राज्यत्व के 51वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंचनजंगा…
अररिया। अररिया जिले में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। एनएच-27, एनएच-327 ई, स्टेट हाइवे और ग्रामीण इलाकों में दर्जनों पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। अररिया नगर, भरगामा और फारबिसगंज के मुख्य बाजारों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। फारबिसगंज स्टेशन चौक के पास विशाल पीपल का पेड़ गिरने से चार दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि सड़क किनारे खड़ी कई बाइक भी चपेट में आकर टूट गईं। तेज हवा के कारण कई कच्चे मकानों की…
