काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की संसद से लगातार अनुपस्थिति अब राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गई है। विपक्षी दलों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषक भी प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। अब 29 मई को पेश होने वाले वार्षिक बजट सत्र में उनकी उपस्थिति को लेकर भी संशय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री शाह बजट अधिवेशन शुरू होने के बाद से अब तक संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए हैं। विपक्ष का आरोप है कि उन्होंने न तो सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर हुई चर्चा में भाग लिया और न ही सांसदों के…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाली सेना के मुख्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त (अवकाशप्राप्त) सैन्य जनरलों के साथ एक विशेष संवाद व अंतर्क्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में नेपाली सेना की स्थापना से लेकर अब तक उसके द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक जिम्मेदारियों, महत्वपूर्ण अभियानों और सैन्य कल्याणकारी गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर नेपाली सेना के प्रधान सेनापति (सेना प्रमुख) जनरल अशोक राज सिग्देल ने पूर्व वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश और…
काठमांडू। नेपाल के पाँचथर जिले में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार सुबह अचानक आई आपदा से सड़क, पुल, खेत और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार, मध्यपहाड़ी लोकमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। ओयाम बाजार के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। फलैचा और च्याङथापु क्षेत्र में कई खेत बाढ़ में बह गए हैं, जबकि च्याङथापु में दो घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। पाँचथर से ताप्लेजंग को जोड़ने वाले मार्ग पर…
नई दिल्ली। आम जनता पर महंगाई की मार एक बार फिर पड़ी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी भी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। सभी नई दरें आज से ही लागू कर दी गई हैं। दिल्ली में अब क्या हैं नई कीमतें? इंडियन ऑयल (IOC)…
पटना। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बिहार सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी बसों में मुफ्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। परीक्षार्थियों को बस में सफर करने के दौरान केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद उनसे किसी प्रकार का किराया…
किशनगंज। शहर के उत्तर पाली पुलिस लाइन के समीप स्थित एक घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर का पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। मामले को लेकर पीड़ित अजीत कुमार मंडल ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अजीत कुमार मंडल 16 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। कई दिनों बाद जब परिवार वापस घर लौटा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक अमित आनंद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई…
रांची। राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 15 पुलिस अधिकारियों और तीन इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया…
नई दिल्ली। केरल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट कर विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। दिल्ली पहुंचने के बाद सतीशन ने सबसे पहले कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे, जहां खरगे…
रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित बजरंग महतो ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख देने को कहा। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और कार्रवाई करने की धमकी…
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि आरक्षण व्यवस्था का वास्तविक लाभ केवल गरीब और जरूरतमंद लोगों तक ही सीमित रहना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि संपन्न और उच्च पदस्थ परिवारों को बार-बार आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। शांता कुमार ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक के एक मामले में ऐसे परिवार के बच्चे को आरक्षण का लाभ मिला, जिनके माता-पिता उच्च प्रशासनिक पदों पर थे। इस पर लंबे कानूनी संघर्ष के बाद मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा, जहां कोर्ट ने स्पष्ट किया…
