Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले साल की शुरुआत में अपने कैबिनेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी और अगले दो-तीन महीनों में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल मुख्य रूप से उन विभागों पर केंद्रित होगा जो सीधे जनसेवाओं से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री का उद्देश्य 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन विभागों की कार्यक्षमता में सुधार करना है। फेरबदल के तहत सबसे पहले उन महत्वपूर्ण विभागों को…

Read More

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के घुटियारी शरीफ इलाके में पुलिस ने बुधवार को एक छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अब्दुल मोल्ला के रूप में हुई है। जिला पुलिस के बयान के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि हाल ही में घुटियारी शरीफ में किसी को मादक पदार्थों की एक खेप पहुंचाई गई है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बुधवार तड़के मोल्ला के घर पर छापेमारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी ऐसे समय पर की…

Read More

कोलकाता। सरकारी दबाव के कारण आलू व्यवसायियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी आलू के दाम कम नहीं हो रहे हैं। अभी भी ज्योति आलू 34 से 36 रुपये के बीच प्रति किलो की दर से बिक रहा है जबकि चंद्रमुखी आलू 40 से 42 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। खुदरा आलू विक्रेताओं का दावा है कि उन्हें अभी भी आलू ऊंचे दाम पर खरीदना पड़ रहा है इसलिए वह ऊंचे दाम पर आलू बेच रहे हैं। हालांकि इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। प्रगतिशील आलू व्यवसाय समिति के सचिव लालू मुख़र्जी ने कहा कि आम…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सीआईडी विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। बुधवार को जारी आदेश में सीआईडी प्रमुख आर. राजशेखरन को उनके पद से हटा दिया गया और उन्हें एडीजी (आईजीपी ट्रेनिंग) के कम महत्वपूर्ण पद पर स्थानांतरित किया गया। सूत्रों के अनुसार, नए सीआईडी प्रमुख की नियुक्ति जल्द की जा सकती है, क्योंकि इस महत्वपूर्ण पद को खाली नहीं रखा जा सकता। राजशेखरन के स्थानांतरण के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में और भी कई तबादले किए गए हैं। एडीजी ट्रेनिंग पद पर कार्यरत दमयंती सेन को एडीजी (पॉलिसी) के…

Read More

कोलकाता। हावड़ा पुलिस की संकराइल थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए धूलागढ़ ट्रक टर्मिनल स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित चीनी लहसुन की 254 से अधिक बोरियां बरामद कीं। प्रत्येक बोरी का वजन 18 किलोग्राम है। बरामद लहसुन की बाजार में कुल कीमत 7.62 लाख रुपये आंकी गई है। इस पूरे अभियान को वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ अंजाम दिया गया। मामले में संकराइल थाना में एफआईआर संख्या 938/2024 दिनांक चार दिसंबर 2024 को भारतीय आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 (i) (a) (ii) और बीएनएस-2023 की धारा 223 के तहत दर्ज की है। पुलिस…

Read More

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर, गढ़चिरौली एवं चंद्रपुर और तेलंगाना के मुलुगु जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी। भूकंप से जानमाल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक बुधवार सुबह 7:27 बजे तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र मुलुगु इलाके में जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिले में भी महसूस किए गए। गढ़चिरौली में सुबह 7:29 बजे हल्के…

Read More

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बुधवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का विधायक दल के नेता के रुप में घोषित किया है। इस मौके पर भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भी मौजूद थीं। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधान भवन में आज भाजपा विधायक दल के नेता को चुनने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस…

Read More

ये आकाशवाणी है, अब आप रामानुज प्रसाद सिंह से समाचार सुनिए… तीन दशकों से अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो की प्रमुख आवाज़ रहे रामानुज प्रसाद सिंह आम लोगों में जाना-पहचाना नाम थे। समाचार वाचक चौकड़ी देवकी नंदन पांडेय, विनोद कश्यप, अशोक वाजपेयी और रामानुज प्रसाद सिंह को आज भी श्रेष्ठता के मानक के रूप में याद किया जाता है। 5 दिसम्बर, 1935 को बिहार के बेगुसराय जिले के सिमरिया में जन्मे रामानुज प्रसाद सिंह, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के भतीजे थे। परिवार और कार्य क्षेत्र, दोनों जगह वह कई ऐसी मिसाल छोड़ गए हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखा जा…

Read More

-उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले- सपा और कांग्रेस संभल पर राजनीति करना चाहते हैं लखनऊ। संभल जाने के लिए निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर ही रोक दिया है। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य कांग्रेस नेता भी हैं। सुबह से ही यहां भारी पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस नेता काफी देर तक सड़क पर ही संभल जाने के लिए रुके रहे। इस बीच पुलिस अधिकारियों से कांग्रेस नेताओं ने बात भी की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ निकले राहुल गांधी ने पुलिस से कहा कि मैं आपकी गाड़ी…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की मिनीरत्‍न कंपनी मॉयल लिमिटेड ने नवंबर, 2024 में 1.63 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है, जो स्थापना के बाद से नवंबर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चालू वित्‍त वर्ष 202425 के पहले आठ महीनों के दौरान कंपनी ने 11.80 लाख टन उत्पादन किया है, जो पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 8.46 फीसदी अधिक है। इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी ने नवंबर में 1.33 लाख टन की अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो पिछले वित्‍त वर्ष…

Read More

नई दिल्ली। राजस्‍व सचिव संजय मल्‍होत्रा ने बुधवार को यहां राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों से कहा कि वे तस्करी गिरोहों के सरगना को पकड़ें, लेकिन वाणिज्यिक धोखाधड़ी के मामलों में बड़े व्यापारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने से पहले अर्थव्यवस्था के हित को भी ध्यान में रखें। संजय मल्‍होत्रा ने नई दिल्‍ली में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 67वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। राजस्‍व सचिव ​​ने कहा कि विभाग के लिए प्रौद्योगिकी बदलाव के अनुरूप कौशल तथा कार्यबल को उन्नत करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे…

Read More