नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही चार-पांच दिन तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भारी वर्षा होने के संकेत दिए हैं। पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होगी। विभागीय विज्ञानियों ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर के अलावा कल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई है।…
Author: shivam kumar
रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई लूटकांड मामले में शनिवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले जगन्नाथपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें वायरलेस पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा बाकी जमादार और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस…
कोडरमा। जिले में जमीन विवाद के मामला में झड़प के बाद चाकू मारकर दो युवकों को घायल कर दिया गया। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा का है, जहां शुक्रवार रात जमीन विवाद में झड़प और मारपीट हुई। जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और फिर मारपीट चाकूबाजी में बदल गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक ही दिन में दो बार मारपीट हुई और दोनों बार चाकूबाजी हुई।…
रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल की ओर से पीएमएलए कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर अब सुनवाई 6 जुलाई को होगी। दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में इडी ने कार्रवाई करते हुए 6 मई 2024 को कई इंजीनियर, ठेकेदार, कांट्रैक्टर और आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी की थी। उस छापेमारी में करीब 32.2 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। वहीं, संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख रुपये बरामद हुए थे। साथ ही उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से दो-तीन लाख रुपये बरामद…
रांची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवती ट्रेन के नीचे चली गयी। हालांकि उसकी जान बच गयी। महिला की पहचान मोनिका कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती को तमिलनाडु जाना था। जब वह एलेप्पी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची तो ट्रेन खुल चुकी थी। युवती ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ी और चलती ट्रेन में ही चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पटरियों पर आ गयी। पूरी वारदात रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।…
रांची। झारखंड सरकार के सभी सरकारी सेवकों (ग्रुप डी को छोड़कर) को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी सेवकों को एचआरएमएस पोर्टल के जरिये 15 जुलाई तक संपत्ति का विवरण जमा करना अनिवार्य है। पांच साल की परफॉरमेंस रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 का परफॉरमेंस स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन जमा करना होगा। इसमें प्रतिवेदक पदाधिकारियों के स्तर से आॅनलाइन रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है, जबकि पदाधिकारियों के स्तर से ऑनलाइन मूल्यांकन की अंतिम…
रांची। देश में 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने वाले हैं। रांची के जज कॉलोनी स्थित मल्टीपर्पस हॉल में झारखंड न्यायिक अकादमी के दिशा-निर्देश पर चर्चा की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय ने की। बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को 10 अलग-अलग समूहों में बांटा गया था और सभी को नये कानून से संबंधित एक-एक खंड दिया गया था, जिस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने गहन मंथन किया और उक्त विषय पर अपने-अपने मंतव्य देकर एक-दूसरे से जानकारी साझा…
रांची। झारखंड के सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है। इसका असर दिखने लगा है। शनिवार को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं वज्रपात भी हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। लगातार बारिश की…
-राज्य में सत्ता परिवर्तन ही अहम मुद्दा: बाउरी -14 लोकसभा क्षेत्र में 6 से 15 जुलाई तक होगा विजय संकल्प -20 जुलाई को होगी प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, अभियान, 20 जून को प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन सरकार से त्रस्त है। जनता ने लोकसभा चुनाव में अपनी भावनाओं से अवगत करा…
रांची। चंपाई सोरेन कैबिनेट ने शुक्रवार को 38 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। ड्यूटी के दौरान उग्रवादी हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सेवा के पुलिसकर्मियों को विशेष मुआवजा दिया जायेगा। मुठभेड़ के दौरान मौत होने पर 60 लाख रुपये, जख्मी होने पर इलाज का संपूर्ण खर्च, शहीद के बच्चों को पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये, शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 50,000 रुपये दिये जायेंगे। वहीं रोड एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर 35 लाख, बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च दिया जायेगा। सांप काटने या मलेरिया से मौत पर 35 लाख…
रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि 148 दिन के बाद एक बड़ी राहत मिली है, जब झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत दी है। हम शुरू से इस बात को कह रहे थे और हेमंत सोरेन ने विधानसभा के पटल पर भी यह बात रखी थी। कहा था कि 8 एकड़ रकबा वाली जमीन की अगर एक छटांक जमीन भी हमारे नाम पर होगी, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। सुप्रियो ने कहा कि हेमंत सोरेन के कठोर प्रण वाली बातों में इमानदारी और सच्चाई भरी थी। इस जमानत के आदेश से उन पर मुहर लगी…