रांची। राज्य सरकार ट्रेनों के माध्यम से अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचायेगी। सरकार ने भारत के प्रमुख ट्रेनों के अंदर और बाहर योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करने की योजना तय की है। इसके लिए उसने पहल भी कर दी है। सूचना-जनसंपर्क विभाग ने इस काम के लिए योग्य एजेंसियों से निर्धारित फॉर्मेट में 5 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक आवेदन मंगाये हैं। सभी प्राप्त आवेदनों को इसी दिन खोला भी जायेगा। वैसे पिछले वर्ष अगस्त 2023 से ही इस तरह की पहल सीमित स्तर पर की जा चुकी है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि देशभर में…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख त्रासदी में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। आज शनिवार 29 जून को सोशल मीडिया एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा,“ लद्दाख में टैंक से नदी पार करने के सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में भारतीय सेना के पांच जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है।” उन्होंने कहा,“सभी शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में…
– लद्दाख में सैन्य अभ्यास करने के बाद आधी रात को लौट रहे थे जवान – रक्षा मंत्री ने पांच बहादुर जवानों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया नई दिल्ली। चीन सीमा पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास करके लौट रहे पांच जवानों की शुक्रवार रात करीब 1 बजे श्योक नदी पार करते समय मौत हो गई। लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने से टी-72 टैंक फंस गया और सेना के 5 जवान बह गए। शनिवार को सभी सैनिकों के शव बरामद कर लिए…
रांची। सिविल कोर्ट के साथ जिले के अंचल कार्यालयों, सीसीएल में भूमि और राजस्व संबंधित मामले को लेकर आयोजित विशेष लोक अदालत में शनिवार को एक लाख 41 हजार 559 वादों का निपटारा किया गया। इसमें दाखिल खारिज के 23,499 मामले भी शामिल थे। साथ ही मौके पर 45 करोड़ 91 लाख 70 हजार 121 रुपये का सेटलमेंट हुआ। मामलों के निष्पादन के लिए 13 बेचों का गठन किया गया था। इसमें दो बेंच न्यायिक पदाधिकारियों का और 11 बेंच कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए बनाया गया था। इसमें भूमि और राजस्वए भूमि अधिग्रहण, विस्थापन, मुआवजा और इससे संबंधित अन्य मामलों…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित सिटी मान्टेसरी स्कूल में आगामी 14 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां शुरू कराने का निर्देश दिया है। कार्यसमिति में प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों की पूरी टीम, सभी क्षेत्रों की क्षेत्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व सांसद…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति करने वाली निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने अपने मित्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को सलाह दी है। डा.संजय निषाद ने कहा कि वास्तव में नीट परीक्षा से जुड़ा मामला बेहद गम्भीर है। ऐसे में विधायक बेदी राम का उनसे नाम जुड़ना बेहद शर्मनाक है। डा.संजय निषाद ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को नीट परीक्षा से जुड़े मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। नीट परीक्षा में बहुत सारे नौजवानों का भविष्य जुड़ा हुआ है। कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पाण्डेय बनाए गए है। कमेटी में विनयाधिकारी प्रो. दिनेश कुमार गर्ग,समन्वयक, एन.एस.एस.प्रो. राघवेन्द्र दूबे,मुख्य प्रतिपालक डॉ. विजय कुमार शर्मा,सहायक आचार्य, शिक्षाशास्त्र डॉ. विशाखा शुक्ला, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य सदस्य बनाए गए हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि यह विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का अति प्राचीन केंद्र है। सभी विद्यार्थियों में प्रत्येक नवीन विद्यार्थियों (जूनियर) के प्रति स्नेह…
– केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र मीरजापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आरक्षित पदों को सिर्फ उन्हीं वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों से भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसे अनिवार्य किया जाए, चाहे कितनी भी बार नियुक्तियां करनी पड़ें, लेकिन सामान्य पद में न जोड़ा जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अधीन सभी संस्थाओं में सिर्फ साक्षात्कार आधारित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाती है। अगर प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग के…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 92.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है। राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया,…
अमेठी। अमेठी बाजार से घर लौटकर घर जा रहे ग्राम प्रधान कड़ेरगांव पवन कुमार सिंह के छोटे भाई अजय कुमार सिंह (45) को रास्ते में बदमाशों द्वारा मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि उन्हीं के साथ बाइक पर बैठा एक दूसरा व्यक्ति सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद से कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अमेठी सीएचसी में कई थानों की फोर्स लगाई गई। 28 जून शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे अजय सिंह अमेठी से अपने घर अपाचे बाइक से वापस जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर एक दूसरा व्यक्ति सौरभ…
रांची। हरमू फ्लाइओवर निर्माण की मंजूरी कैबिनेट से मिल गयी है। 430 करोड़ में इसे सहजानंद चौक से रातू रोड चौराहा के आगे जज कॉलोनी तक बनाया जायेगा। तीन किमी लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए राजभवन की भी स्वीकृति ली गयी है। राज्यपाल सचिवालय ने कई शर्तें भी लगायी हैं, जिसको सरकार ने स्वीकार लिया है। राजभवन की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा गया है। राज्यपाल के सुझावों को मानते हुए फ्लाइओवर निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इसमें यह तय किया गया है कि वर्तमान में जो सड़क हैं, वहां अच्छी तहर से डिमारकेशन करते हुए फ्लैंक…