Author: shivam kumar

रांची। कार्मिक विभाग की तरफ से आठ कनीय सचिवालय सहायकों का तबादला कर्मचारी चयन आयोग में कर दिया गया है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि कार्मिक ने जो आठ कनीय सहायकों का तबादला किया है, उनमें से एक की मौत काफी महीने पहले ही हो चुकी है। जिन आठ लिपिकों का तबादला कार्मिक की तरफ से हुआ है, उनमें से एक का नाम शशि रंजन है। तबादले वाली लिस्ट में उनका नंबर पांचवें स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग और कार्मिक विभाग के कई कर्मियों से इस बाबत चर्चा की गयी। सभी ने बताया कि शशि रंजन…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में हरित आवरण बढाने को लेकर मनरेगा को बड़ा लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण सड़कों के किनारो को हरा भरा किया जायेगा। इसको लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा से जल जीवन हरियाली मिशन के तहत लगभग 8 लाख 72 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के 34.75 फीसद पौधारोपण को पूर्ण कर लिया गया है। डीएम सौरभ जोरवाल व डीडीसी समीर सौरभ ने इसकी समीक्षा कर जिले के सभी अंचल अधिकारी व मनरेगा पदाधिकारी व प्रखंड के संदर्भित अधिकारियो को इस…

Read More

पूर्वी चंपारण। भारतीय जनता पार्टी बंजरिया का शिष्टमंडल शुक्रवार को विभिन्न मांग व सुझाव को लेकर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा को सही करने,चांदमारी चौक सहित सभी चौक-चौराहों पर पुलिस गश्त देने,जिप सदस्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने व अपराध उन्मूलन के लिए शहर के आस पास के सभी थाना तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्त करने जैसे मांग शामिल था।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,उप महापौर लालबाबु प्रसाद,नंदकिशोर पंडित,दीपक सिंह व प्रखंड अध्यक्ष दीपू चौरसिया सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे।

Read More

पूर्वी चंपारण। मोतिहारी सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक विधु कुमार का तबादला कर दिया गया है। वह अब बेउर जेल पटना के केंद्र अधीक्षक बनाए गए हैं। गया सेंट्रल जेल के अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा मोतिहारी सेंट्रल जेल के नए अधीक्षक होंगे। सूबे में बड़े पैमाने पर जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है, जिसमें मोतिहारी भी शामिल है। उल्लेखनीय है,कि विधु कुमार तकरीबन 4 साल से अधिक समय से मोतिहारी सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक रहे हैं। उनके कार्यकाल को कई मायनो में काफी सराहनीय बताया जा रहा है।

Read More

पंचकुला। धावक गुरिंदरवीर सिंह शुक्रवार को 63वीं अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 100 मीटर की दौड़ 10.32 सेकंड में पूरी कर भारतीय ट्रैक पर सबसे तेज धावक बनकर उभरे। गुरिंदरवीर ने रेस के बाद कहा, “पिछले दो सालों में बहुत से लोगों ने कहा था कि मैं अब दौड़ से बाहर हो चुका हूँ, मैं 10.50 सेकंड से कम समय में दौड़ नहीं पाऊँगा, मुझमें अब कुछ भी नहीं बचा है। यह जश्न बाकी धावकों के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए था जो संदेह कर रहे थे।” मैदान में मौजूद अन्य धावकों में इस समय देश के…

Read More

लंदन। गत चैम्पियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज विंबलडन में एस्टोनिया के क्वालीफायर मार्क लाजल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम के लिए शुक्रवार को ड्रॉ की घोषणा की गई। 21 वर्षीय अल्कराज ने पिछले साल फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पाँच सेटों के संघर्ष में हराकर खिताब जीता था। इस साल, वे पहली बार फ्रेंच ओपन में जीत हासिल कर एक और बड़ी ट्रॉफी के साथ ऑल इंग्लैंड क्लब पहुँचे। दूसरी तरफ लाजल को अभी तक ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ का कोई अनुभव नहीं है, उन्होंने तीसरे क्वालिफ़िकेशन राउंड में ऑस्ट्रेलिया…

Read More

नई दिल्ली। यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। लाहौर में जन्मे मध्यक्रम के बल्लेबाज ने छह वर्षों में 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों (38 वनडे और 47 टी20) में यूएई का प्रतिनिधित्व किया। उस्मान ने फरवरी 2016 में नीदरलैंड के खिलाफ़ अपना टी20 डेब्यू किया और उसके कुछ महीने बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। कुल मिलाकर, उन्होंने 38 वनडे में 31.50 की औसत से 1008 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं, जबकि 47 टी20 में उन्होंने तीन अर्द्धशतकों के साथ 891 रन बनाए। वह 2016…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार रात मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले मुकाबले में मैदानी अंपायर होंगे। दक्षिण अफ्रीका त्रिनिदाद और टोबैगो में अफगानिस्तान पर नौ विकेट की जीत के साथ पहली बार फाइनल में पहुँचा और भारत ने गुयाना में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे और चौथे…

Read More

श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और नुनवान में स्थित जुड़वां आधार शिविरों से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की यात्रा पर शनिवार सुबह रवाना हुआ। इसके साथ ही कश्मीर घाटी से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा सुबह दो मार्गों पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के जत्थों को संबंधित उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देररात छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आधा दर्जन स्थानों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने मोबाइल फोन, प्रिंटर, नकदी और कई अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने शुक्रवार रात माओवादियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी मामले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में तलाशी कर कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये की नकदी के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं ।…

Read More

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन हो गया। उन्होंने आज तड़के तीन बजे हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार के सदस्यों के अनुसार,वह कुछ समय से बीमार थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने निजामाबाद जिले से पार्टी राजनीति की शुरुआत की। जब कांग्रेस संयुक्त आंध्र प्रदेश में सत्ता में थी तब उन्होंने मंत्री के रूप में कार्य किया। वह प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। राज्य के विभाजन के बाद 2015 में वह राज्यसभा सदस्य बने।

Read More