Author: shivam kumar

– बलूचिस्तान के गृहमंत्री का दावा- भारत करता है आर्थिक मदद इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो कुख्यात कमांडरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी संघीय कैबिनेट के ऑपरेशन आज्म-ए-इस्तेहकम को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद हुई हैं। प्रांत के गृहमंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में जारी आतंकवादी गतिविधियों में पड़ोसी मुल्क भारत का हाथ है। प्रांत के गृहमंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने बुधवार को क्वेटा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो कुख्यात कमांडरों नसरुल्ला उर्फ मौलवी मंसूर…

Read More

नई दिल्ली। देश और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने पांचवें बुनियादी ढांचा बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने यह राशि 7.36 फीसदी की देय कूपन दर पर जुटाई है। एसबीआई ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि उन्होंने बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया कि इस निर्गम को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने बताया कि कुल 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की 143 बोलियां मिली हैं। इसमें निवेश करने वाले…

Read More

सहरसा। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार से तीन महिने से लंबित वेेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर कार्यालय में तालाबंदी कर दी।वही सफाई कर्मियों के हड़ताल सें शहर की स्थिति नारकीय बन गई है। आउटसोर्स सफाई कर्मचारी का कहना है कि हमलोग पूर्व एजेंसी के माध्यम से कार्य कर रहे थे। अचानक से विवाद एजेंसी जेएमकेडी आ गया और महापौर ने इस एजेंसी को असंवैधानिक बताया। उसी समय से हम सभी सफाईकर्मी एवं महापौर के साथ बैठक की। महापौर ने बैठक में आदेश दिये कि आपलोग नगर निगम के माध्यम से कार्य कीजिए…

Read More

भागलपुर। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद सुलतानगंज से अगुवानी पुल घाट के लिए नाव का परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं नाव पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। हर रोज हजारों यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। कुछ माह पहले अगुवानी पुल से खगड़िया जाने के दौरान एक नाव हादसा हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बावजूद भी लोग ओवरलोड नाव परिचालन करने से बाज नहीं आ रहे है। जिस रास्ते से नाव गुजराती है वहां पर…

Read More

-मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यस्तरीय जागरुकता कार्यक्रम रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विशेष जागरुकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दे रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को मोरहाबादी मैदान पर आयोजित मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से नशे से बचने की सलाह दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल पर लाए गए निंदा प्रस्ताव पर पूरा इंडी गठबंधन बिखरा हुआ और असमंजस में दिखा। भाजपा ने कहा कि नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद खुद राहुल गांधी असमंजस में थे क्योंकि उनके समर्थन में गठबंधन दलों का कोई नेता नहीं आया। बुधवार को भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि पूरा देश आपातकाल का आज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आज से 49 साल पहले इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। करीब डेढ़ लाख लोगों को…

Read More

– खेड़ा जिले के थर्मल स्थित जय जलाराम इंटरनेशनल स्कूल में था परीक्षा केन्द्र – परीक्षा केंद्र के उप अधीक्षक व प्रिसिंपल सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुआ है केस नडियाद। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक और गड़बड़ी मामले की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की जांच आंच खेड़ा जिले तक पहुंच गई है। बुधवार को सीबीआई की टीम खेड़ा जिले के थर्मल स्थित जय जलाराम इंटरनेशनल स्कूल में जांच करने पहुंची। सीबीआई के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित केंद्र अधीक्षक परषोत्तम शर्मा की जमानत स्थानीय सेशन…

Read More

रांची। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम हजारीबाग पहुंची। नीट यूजी मामले में इओयू की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर सीबीआइ की टीम हजारीबाग के कल्लु चौक स्थित ओएसिस स्कूल पहुंची। हालांकि इससे पहले सीबीआइ की टीम एसबीआइ के मेन ब्रांच पहुंची। इस क्रम में बैंक अधिकारियों से जानकारी ली गयी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को भी खंलागा गया। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पर पेपर लीक करने का शक है। सीबीआइ की टीम हजारीबाग में यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर स्कूल में पहुंचने के बाद लीक हुआ है या फिर…

Read More

नई दिल्ली। रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज बुधवार 26 जून को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिल गई। 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दे दी है। इस बारे में आज एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक राहुल गांधी को 9 जून से लोकसभा के नेता के रूप में मान्यता दी गई है।

Read More

रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने तंज कसा है। इसे लेकर राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेसए राजद से झारखंड विधानसभा में विपक्ष के विधायक को उप सभापति बनाये जाने की मांग की है। इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिये भी अपनी मंशा जाहिर की है। कहा है कि दोहरा चरित्र कांग्रेसियों की प्रमुख नीति है। इसके बाद अमर बाउरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार से आग्रह किया है कि झारखंड विधानसभा में उप सभापति के पद पर अविलंब विपक्ष के विधायक को निर्वाचित किया जाये। इस फैसले में देरी ना करें। इसके…

Read More

रांची। एक बाद फिर से आइपीएस के पोस्टिंग की तैयारी शुरू हो गयी है। सूचना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कई आइपीएस अधिकारियों का तबादला होना है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। तबादले की चर्चाओं के बीच अभी से कई अधिकारियों ने अपने लिए पैरवी लगानी भी शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है। ऐसे में बेहतर परिणाम नहीं देने के वाले कई आइपीएस अफसर बदले जायेंगे। ऐसे अधिकारियों के काम की समीक्षा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रमोटी आइपीएस अधिकारियों…

Read More