– मेल भेजकर की शिकायत भोपाल। मध्यप्रदेश में एनसीईआरटी की तीसरी कक्षा की किताब के एक पाठ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छतरपुर के खजुराहो में एक छात्रा के पिता ने इस पाठ को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बताया। छात्रा के पिता डॉ. राघव पाठक ने पाठ के कंटेंट को लेकर शुक्रवार को एनसीईआरटी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी को मेल भेजा है। उन्होंने पाठ के कंटेंट को साजिश बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। खजुराहो निवासी डॉ. राघव का कहना है कि मुझे वहां के जवाब का इंतजार है। जब तक जवाब नहीं…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होनेवाली है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची आयेगी। भारत निर्वाचन आयोग का दौरा दो दिनों तक चलेगा। दौरे में मुख्य आयुक्त राजीव कुमार समेत तोनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड और आइजी अभियान ने जिलों के एसपी और डीएसपी के साथ संबंधित तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीटी की तैयारी, सुरक्षा बलों के रहने एवं मूलभूत सुविधा की तैयारी और लोकसभा आम चुनाव 2024…
रांची। झारखंड में कड़ी निगरानी के बीच 823 केंद्रों पर शनिवार को झारखंड सामान्य स्नात्तक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (जेएसएससी सीजीएल) की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गयी है। सीजीएल परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही दंडाधिकारी भी तैनात है। इधर अभ्यर्थी सुबह 5:30 से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गये थे। कड़ी सुरक्षा और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल कराया गया। 21-22 सितंबर को झारखंड में 5 घंटे बंद रहेगी इंटरनेट सेवा झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल…
सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी रोकने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। सिमडेगा पुलिस ने आईजी प्रोविजन को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। लिखे पत्र में कहा गया है कि सिमडेगा जिला मानव तस्करी से अत्यधिक प्रभावित है। यहां से सबसे अधिक कमाने के नाम पर बाहर जाने और ले जाने की शिकायत मिलती है। कई बार इस प्रकार का मामला सामने आया है कि यहां के लड़के और लड़कियों को कमाने और नौकरी दिलाने के नाम पर बाहर ले जाकर विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है। इसे गंभीरता से देखते हुए सिमडेगा…
रांची। झारखंड में झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे से इंटरनेट सेवा निलंबित है। ऐसी स्थिति कल भी रहेगी। सरकार ने शुक्रवार को को कहा था कि इस परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला किया गया है। इसके बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश जारी किए। समूचे राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में करीब छह लाख 40 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाला जायेगा। ये बातें शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वह चतरा जिले के इटखोरी में परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे। इटखोरी में भाजपा के परिवर्तन रथ को दिखायी हरी झंडी इटखोरी के हाइस्कूल मैदान में हजारीबाग प्रमंडल के भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद राजनाथ सिंह ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया। परिवर्तन सभा में उन्होंने राहुल गांधी से लेकर हेमंत सोरेन तक पर हमला…
रांची। राज्य सरकार ने 18 झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दी है। इनमें मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, नितेश कुमार गौतम, कांचन मुखर्जी, ललित नारायण तिवारी, कलिंद्र साहू, शिवबालक प्रसाद, लक्ष्मण यादव, रवि नंदन उरांव, श्रवण कुमार भगत, विजय उरांव, विजय रंजन तिर्की, सुनील कुमार मुरमू, विजय राम, प्रधान हांसदा, देवलाल करमाली, नेमन कुजूर सोमनाथ उरांव शामिल हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के ताजा हमलों में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। सेना की मीडिया शाखा और पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इन हमलों के दौरान सुरक्षाकर्मियों की गोलाबारी में अनेक आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, दक्षिणी वजीरिस्तान के लाधा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एक चौकी को निशाना बनाया। सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इसकी पुष्टि की। यहां हुई भीषण गोलीबारी में छह सुरक्षाकर्मी और पांच आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने कहा है कि…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वह इसकी शुरुआत मेंढर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। सबसे आखिर में वह अखनूर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण में बताया गया है कि शाह आज सुबह 10ः30 बजे मेंढर के आर्मी ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।…
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास का शनिवार सुबह यहां भयानक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर चोटों के कारण अभिनेता को बांद्रा के हेली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वक्त उनका आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां…
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। प्रतीक्षारत बाल किशोर महतो को अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा राजस्व भूमि सुधार विभाग को दी गयी। ट्रेनी उपसमाहर्ता पूर्वी सिंहभूम राजेश कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। उपसमाहर्ता लातेहार बाल किशननाथ शाहदेव को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। त्रिभुवन कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। जयंत कुमार तिवारी को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी राजमहल के…
