इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के तेवर अब और गरम हो गए हैं। संघीय राजधानी के डी-चौक पर ‘करो या मरो’ विरोध प्रदर्शन के खत्म होने के बाद पार्टी के बड़े नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के संवाददाता सम्मेलन ने हुकूमत की चिंता बढ़ा दी है। एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, डी-चौक पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे पीटीआई के काफिले का नेतृत्व कर कल शाम लौटे गंडापुर ने अपने प्रांत की खूबसूरत घाटी मानसेहरा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शहबाज हुकूमत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में तेजी का रुख है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 250 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये से लेकर 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,200 रुपये से लेकर 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए, लेकिन सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार ने निचले स्तर से रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। चुनिंदा टेक शेयरों में आई गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,998.21 अंक…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में हैवानियत व क्रुरता की हद पार करने वाला चर्चित सिमरन कांड में नौ वर्षो से फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम अख्तर की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने शमीम को नाटकीय अंदाज में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से गिरफ्तार किया है। वर्षों से फरार शातिर शमीम नेपाल भागने के फिराक में था। पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का रहने वाला शमीम पूर्व में चोरी की गाड़ी की खरीदगी व कबाड़ का काम के साथ छोटी मोटी वारदात को अंजाम देता…
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ दर्ज एफआइआर रद्द करने के झारखंड हाइकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गयी है। सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने दोनों सांसदों को नोटिस भेजा है और राज्य सरकार से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने को कहा है। क्या है मामला सितंबर 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर दोनों सांसदों पर आरोप लगा था कि उन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लघंन किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अपने निजी विमान को उड़ाने की अनुमित देने के…
रांची। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन के साथ वाली फोटो भी साझा की और कहा ‘अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया।
रांची। विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट के लिए सरकार के विभागों से प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए वित्त विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रभूषण प्रसाद ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी हेड आॅफ डिपार्टमेंट को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें केंद्र प्रायोजित स्कीम और केंद्रीय सेक्टर स्कीम की हिस्सेदारी में…
रांची। रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल गुरुवार को रांची स्थित रिम्स पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सड़क दुर्घटना में घायल भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा से मुलाकात की। साथ ही उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, इस दौरान पार्टी के दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मंगल मुंडा के स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा खूंटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें 25 नवंबर को रिम्स में एडमिट किया गया।…
हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 28 वे अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव, झूमर का आयोजन चतरा कॉलेज चतरा की मेजबानी में आगामी 18 से 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। स्वामी विवेकानंद सभागार के बैठक कक्ष में गुरुवार को आयोजित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कला एवं संस्कृति परिषद की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागियों का चयन करके युवा महोत्सव में भाग लेना सुनिश्चित करें। ऐसे महोत्सव के सफल आयोजन के लिए…
रांची। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज झा की हत्या मामले में हाइकोर्ट ने गुरुवार को आरोपित सोनू उर्फ अहमद को जमानत देने से इनकार कर दिया है। सोनू ने अपने वकील के माध्यम से हाइकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने सोनू की याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में रांची सिविल कोर्ट के वकील मनोज झा की तमाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में कई लोग…
