रांची। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सादिक अनवर रिजवी हज पर जायेंगे। सरकार ने उनके आवेदन के आधार पर 20 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी है। सादिक अनवर अभी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर कार्यरत हैं। अखिल भारतीय सेवाएं छुट्टी नियमावली के तहत 22 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक कुल 20 दिनों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उक्त् अवधि में उन्हें निजी व्यय पर हज (उमरा) के लिए विदेश (सउदी अरब ) यात्रा की अनुमित दी गयी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसचूना जारी…
Author: shivam kumar
रांची। चंदनकियारी (बोकारो) के अग्निवीर अर्जुन महतो 22 नवंबर की रात असम के सिल्चर में मुठभेड के दौरान शहीद हो गये थे। उनकी बहाली सेना में अग्निवीर के रूप में हुई थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शोक जताया था। साथ ही उचित मदद का आश्वासन भी दिया था। इसके 5 दिन बाद ही झारखंड सरकार ने अपने वादे के मुताबिक 5 दिन के अंदर शहीद अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आदेश जारी कर दिया। जानकारी हो कि पिछले दिनों हेमंत…
लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी साइडिंग…
रांची। झारखंड के आधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसकी वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाए रहने की वजह से लोगों को…
खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के कतारी मोड़ से सोनपुर गढ़ तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक रोड रोलर को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर रात आग के हवाले कर दिया। इससे रोड रोलर पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य खूंटी के शिवकुमार साहू नामक संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। बुधवार से ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है और देर रात अपराधियों ने रोड रोलर को जला दिया। अपराधियों ने दो अन्य मशीनों को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वे सफल नहीं हुए।…
पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन की स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की हत्या अंधविश्वास में पड़कर कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन के भीतर इसका उदभेदन करते हुए पड़ोस के देवर और एक महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान चंदन कुमार( 21) और बगला गांव की मालती देवी (60) के रूप में हुई है। मालती देवी ओझा गुनी का काम करती है। इस संबंध में अंजू देवी के पति अनूप कुमार ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने गुरुवार को बताया…
देवघर। देवघर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि एक पारा शिक्षक ने स्कूल की प्रिंसिपल को गोली मार दी। गोली प्रिंसिपल के दायें हाथ में लगी है। घटना मोहनपुर थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका की है। प्रधानाध्यापिका को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली स्कूल परिसर में ही चलायी गयी है। छात्रों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घायल प्रधानाध्यापिका की पहचान चांदनी कुमारी (42) के रूप में हुई है। क्यों दिया घटना को अंजाम चांदनी…
रांची। अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह से झारखंड के पांच जिलों में काम कर रहे कारोबारियों को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा गया है कि चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ समेत पांच जिलों में काम कर रहे कारोबारी पहले मुझे मैनेज करे, उसके बाद ही काम करें वर्ना अंजाम भुगते के लिए तैयार रहें। गौरतलब है कि अमन साहू गैंग के सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का रहने वाला…
बेरूत। लंबी जद्दोजहद के बाद इजराइल और आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के युद्ध विराम पर सहमत होते ही लेबनान में लड़ाई थम गई। युद्ध विराम आधिकारिक तौर पर बुधवार तड़के चार बजे से प्रभावी हो गया। इसी के साथ लड़ाई के दौरान लेबनान से विस्थापित हजारों लोग स्वदेश लौटने के लिए तैयार हो गए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त बयान में युद्ध विराम लागू होने की पुष्टि की गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजराइल और लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह के बीच दशकों के इतिहास में अब तक के सबसे घातक युद्ध को समाप्त करने के…
फिउग्गी (इटली)। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को इटली के मध्ययुगीन शहर फिउग्गी में हिंद-प्रशांत के भागीदारों के साथ जी-7 विदेश मंत्रियों के सत्र में अहम बात कही। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयासों का युग है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र को व्यावहारिक समाधान के साथ चतुर कूटनीति की जरूरत होगी। इसके अलावा अधिक समायोजन और अधिक खुली वार्ता की आवश्यकता होगी। जी-7 इसमें भागीदार हो सकता है।जयशंकर ने फिउग्गी के इस आयोजन के कुछ चित्र और संबोधन का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने खासतौर पर छह बातों का जिक्र किया है। उन्होंने क्वाड के उभार को…
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 की शूटिंग पूरी होने वाली है। हाल ही में फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग से पहले मेकर्स ने जश्न मनातेे बड़े कलाकारों के साथ वाली एक फोटो शेयर की है। इस फिल्म को दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 अपनी पांचवीं किस्त लगभग तैयार है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म मनोरंजन, मस्ती, कॉमेडी का पांच गुना ज्यादा डोज ले कर आ रही है। यह लंदन से फ्रांस, स्पेन और वापस यूके तक एक शानदार क्रूज में शूट की गई बड़ी बजट की फिल्मों में से एक…
