आजाद सिपाही संवाददाता रांची। देश में सियासी सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर आगामी 18 जून को मतदान होगा। इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में जोड़-तोड़ और राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। झारखंड की दो सीटों पर टिकी नजरें झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। वर्तमान में स्थिति इस प्रकार है: पहली सीट का वर्तमान में भाजपा के…
Author: shivam kumar
रांची। रांची में मॉनिटर लिजार्ड की अवैध तस्करी से जुड़े मामले में जेल में बंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव रंजन मिश्रा, उनके बेटे अविनाश रंजन और अरुण राम को अदालत से राहत मिल गई है। सिविल कोर्ट की एसीजेएम रवि नारायण की अदालत ने तीनों आरोपितों को जमानत दे दी है। दरअसल, 14 मई को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने डेली मार्केट इलाके में स्थित एक होटल में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान वहां से तीन मृत मॉनिटर लिजार्ड बरामद किए गए थे। इसके बाद मामले में राजीव रंजन मिश्रा,…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य में अति गरीब-वंचित परिवारों के सशक्तिकरण करने के लिए एक नई समावेशी योजना की शुरुआत किया जा रहा है। झारखंड ने समावेशी विकास के क्षेत्र में जो मॉडल तैयार किया है, वह अब पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है। मंत्री शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और द नज इंस्टीट्यूट की ओर से प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड समावेशी आजीविका योजना (जेएच-एसएवाई) का औपचारिक शुभारंभ करते हुए बोल रही थी। मंत्री ने कहा कि यूपीएजे परियोजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर देश भर में चर्चा में आये झाड़ग्राम के दुकानदार विक्रम साव और उनका परिवार इस समय गहरे खौफ में है। विक्रम का दावा है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और बांग्लादेश के अज्ञात नंबरों से लगातार जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। हालिया चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने विक्रम की दुकान पर रुककर बंगाली व्यंजन झालमुड़ी का स्वाद लिया था, जिसके बाद विक्रम अचानक सुर्खियों में आ गये थे। विक्रम साव के अनुसार, इस घटना के बाद से ही उन्हें विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप…
तेहरान/वाशिंगटन। पश्चिम एशिया और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की कोशिशों में सकारात्मक संकेत मिले हैं। कई मध्यस्थ देशों के जरिए दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत जारी है और संघर्ष टालने के लिए समझौते का मसौदा तैयार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान और वाशिंगटन के बीच बैकडोर डिप्लोमेसी तेज हो गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को संदेश और प्रस्ताव भेज रहे हैं ताकि टकराव को रोका जा सके। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने दावा किया कि समझौता अब करीब पहुंच चुका है, हालांकि कुछ सूत्रों का…
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में केंद्र सरकार की चार फीसदी हिस्सेदारी के लिए बिक्री पेशकश (ओएफएस) 31 रुपये प्रति शेयर की दर से शुक्रवार को संस्थागत निवेशकों के लिए खुल गई । खुदरा निवेशक सोमवार को इस शेयर बिक्री के लिए बोली लगा सकेंगे। सेंट्रल बैंक का यह 31 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर गुरुवार को इसके शेयर के 33.91 रुपये के बंद भाव से 8.58 फीसदी कम है। बीएसई पर इस बैंक के शेयर आज 32.06 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। यह पिछले दिन के बंद भाव…
सीवान। सीवान जिले में जमीन विवाद और कथित दबंगई के मामलों को लेकर सीवान पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में महादेवा थाना क्षेत्र के ओरमा गांव निवासी पूर्व मुखिया साबिर मियां को को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महादेवा ओपी थाना क्षेत्र में डॉक्टर की जमीन से जुड़े विवादित मामले में की गई है। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद साबिर मियां की गिरफ्तारी…
रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 8 जून को होगी। सुनवाई के दौरान शुक्रवार काे राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच को लेकर सरकार के गृह विभाग ने तीन सदस्य की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में निदेशक प्रशासन मनोज कुमार, सहायक कारा निरीक्षक तुषार रंजन गुप्ता और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रमोली सिंह शामिल हैं। वहीं डालसा, रांची…
पटना। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ( कंफेड) ने सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को हर लीटर दूध पर 2 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इससे पहले अमूल ने भी दो रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दरें 22 मई सुबह से लागू हो गई है। पहले सुधा गोल्ड दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सुधा शक्ति दूध जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, अब ग्राहकों को 59 रुपये प्रति लीटर खरीदना…
पूर्वी सिंहभूम। बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कुर्बानी के लिए दूसरे राज्यों से पशु व्यापारियों का जमशेदपुर पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार सबसे अधिक संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) से बकरी व्यापारियों के आने की जानकारी मिली है। व्यापारी अपने साथ सैकड़ों इलाहाबादी नस्ल की बकरियां लेकर शहर पहुंचे हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न बकरी बाजार में से साकची आमबगान में देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। शहर पहुंचे युवा पशु व्यापारी सलमान अली ने शुक्रवार को बताया कि उनका परिवार कई…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के इंतजार के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बना हुआ है। सेंसेक्स में 325 अंक की बढ़त और निफ्टी भी 90 अंकों की तेजी है। कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 324.95 अंक यानी 0.43 फीसदी उछलकर 75,508.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 96.10 अंक यानी 0.41…
