नई दिल्ली। पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी। दिन के पहले सत्र में बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रहा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, फार्मास्यूटिकल और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। दूसरी ओर एनर्जी, पब्लिक सेक्टर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अपतटीय क्षेत्रों में खनिज ब्लॉक की नीलामी का पहला दौर गुरुवार को शुरू करेगी। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करेंगे। खान मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 28 नवंबर को देश के अपतटीय क्षेत्रों में खनिज ब्लॉकों की नीलामी की पहली किश्त शुरू की जाएगी। इसके तहत अरब सागर और अंडमान सागर में 13 खदानों की नीलामी की जाएगी। इन खनिज ब्लॉक में निर्माण में इस्तेमाल होने वाली रेत, चूना मिट्टी तथा ‘पॉलीमेटेलिक नोड्यूल’ का मिश्रण होता…
नई दिल्ली। वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर में नौ खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी हुई है। इनमें तीन पूरी तरह से खोजी गई कोयला खदानें हैं, जबकि छह आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदानें हैं। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 21 जून, 2024 को वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी का 10वां दौर शुरू किया गया। अग्रिम नीलामी में कुल नौ कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है, जिनमें तीन पूरी तरह से खोजी गई खदानें और छह आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदानें हैं। इन नौ…
रांची। राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के लिए बुधवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची, वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी मैदान, रांची में सम्बंधित सभी पदाधिकारी की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समारोह में अतिथिगण एवं विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा…
रामगढ़। शाहिद सोबररन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को अपने गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा पहुंचे। यहां उन दोनों ने सबसे पहले लुकैयाटांड़ में शहादत स्थल पर दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इसी पहाड़ की तराई में दादा सोबरन सोरेन की शहादत हुई थी। आज भी वह हमारे दिलों में बसते हैं। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने वाले लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि गांव के लोगों में आज भी वही जुनून कायम है।…
रांची। झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1993 बैच के आईपीएस एमएस भाटिया को डीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी दी है। एमएस भाटिया वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जानकारी के मुताबिक, आईपीएस एमएस भाटिया अगले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अपने झारखंड कैडर में लौटेंगे।
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को देवघर एयरपोर्ट मामले में भाजपा सांसदों निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी व अन्य के खिलाफ एफआईआर रद्द करने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह अपने इस तर्क के समर्थन में निर्णय प्रस्तुत करें कि पूर्व अनुमति के बिना भी जांच जारी रह सकती है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस आधार पर प्राथमिकी रद्द कर दी थी कि विमान (संशोधन) अधिनियम, 2020 के अनुसार, कोई पूर्व मंजूरी नहीं…
रांची। साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसको लेकर सीबीआई की टीम साहेबगंज में कैंप कर रही है। सीबीआई की टीम 30 नवंबर तक साहेबगंज में रहेगी और अवैध खनन की जांच करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले चार व पांच नवंबर को सीबीआई ने अवैध पत्थर खनन मामले में पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत व उनसे जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में सीबीआई ने करीब 61 लाख नकद के अलावा एक किलोग्राम सोना, 1।25 किलोग्राम सोने-चांदी के जेवरात और 61 कारतूस जब्त किये थे। हाईकोर्ट…
हेमंत उस पारस की तरह हो गये हैं, जहां हाथ लगाया, वो ही सोना हो गया जेएमएम हर वर्ग की पार्टी बन सके, इसका प्रयास हेमंत सोरेन को करना चाहिए हेमंत को एक नये झारखंड की परिकल्पना करनी चाहिए, जिसका विकास दुनिया देख सके 28 नवंबर को हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेवाले हैं। जब-जब हेमंत ने राज्य की कमान संभाली है, तब-तब वह राजनीतिक रूप से निखरते चले गये। हर बार उनमें परिवर्तन देखने को मिला। वह राजनीतिक रूप से परिपक्व होते चले गये और स्वभाव भी विनम्र होता चला गया। कहते हैं, जिस पेड़ में…
वाराणसी। यातायात माह के 27वें दिन बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस अफसरों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। शहर की यातायात व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने के लिए नागरिकों को संदेश दिया गया। सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मच्छोदरी तिराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बिना हेलमेट के आने जाने वाले दर्जनों बाइक सवारों को रोका। इसके बाद उनके मस्तक में तिलक लगाकर उन्हें नि:शुल्क हेलमेट पहनाया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी…
वाराणसी। सेन्ट्रल बार के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, महामंत्री, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। कचहरी परिसर के साथ भावी उम्मीदवार सोशल मीडिया में भी सक्रिय है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि भी घोषित हो गई है। सेंट्रल बार के महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के अनुसार बार के चुनाव में 21 दिसंबर को मतदान और 22 दिसंबर को मतगणना होगी। उसी दिन देर शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव एल्डर्स कमेटी के मनोनीत चेयरमैन विजय…
