Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज जाने वाले हैं। इसी तरह नए घरों की बिक्री के आंकड़े भी आज जारी होने वाले हैं। इन दोनों आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी…

Read More

भारत का संविधान लोकतंत्र का कवच रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बरहेट के दौरे पर थे। उन्होंने बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गामालियन हेंब्रम के समर्थन में वोट करने वाले ईमाम मिर्जा सहित अन्य से मुलाकात की तथा उनके घर पर झामुमो कांग्रेस के गुंडों के द्वारा हुए पथराव की जानकारी ली। श्री मरांडी ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है। भारत का संविधान लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है लेकिन कांग्रेस और झामुमो सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे। इमाम मिर्जा के घर पर सिर्फ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि हमारे संविधान की व्याख्या को दुर्भावनापूर्ण प्रयासों के माध्यम से विकृत और गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत एजेंडों को पूरा करना और संविधान की आत्मा को कमजोर करना है। नड्डा यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘संविधान दिवस समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो लंबे समय तक सत्ता में रही, उसने बाबा साहब आंबेडकर का हमेशा अपमान किया। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में ही दो साल के लिए आपातकाल लगाया गया था। हम सभी जानते हैं…

Read More

इंडो-पैसिफिक में उभरती रणनीतिक चुनौतियों के बीच भारतीय नौसेना को बढ़ावा मिलेगा नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर को रूस यात्रा पर जाएंगे। मॉस्को और कैलिनिनग्राद का दौरा करके 9 दिसंबर को गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार फ्रिगेट में से पहला होगा। इसके शामिल होने से इंडो-पैसिफिक में उभरती रणनीतिक चुनौतियों के बीच इससे भारत की नौसैनिक शक्ति को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। राजनाथ सिंह इस दौरान अपने रूसी समकक्ष एंड्री बेलौसोव के साथ बातचीत करेंगे। भारत ने रूस से चार गाइडेड…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने को लेकर एक अभियान चलाने की बात कही है। पार्टी की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘संविधान रक्षण अभियान’ में खरगे ने कहा कि हमें ईवीएम नहीं चाहिए, हमें चाहिए बैलेट पर वोट। ईवीएम से वोटिंग कराए जाने की मांग कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद आई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कल महाराष्ट्र के नतीजों पर शंका जाहिर की थी। उन्हें पार्टी अध्यक्ष खरगे ने आश्वासन दिया था कि…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की प्रगति के रास्ते में दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान दिवस पर आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित और पिछड़ों से कहा जाता है कि देश आपका है और इसमें आपकी भागीदारी है लेकिन जब हम डेटा देखते हैं तो यह झूठा साबित होता है। डेटा…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान को जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज बताते हुए आज कहा कि इसके माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़े कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल किए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ के वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करने के लिए संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने देशवासियों से अपने आचरण में संवैधानिक आदर्शों को शामिल करने, मौलिक कर्तव्यों का पालन करने और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के राष्ट्रीय लक्ष्य की…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने 15 राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (एनडीएमएफ) से 15 राज्यों में भूस्खलन जोखिम को कम करने के प्रस्ताव के वित्त पोषण और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के फंडिंग विंडो से तैयारी और क्षमता निर्माण के तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का डी-चौक आज खूनखराबे का गवाह बना। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘करो या मरो’ के आह्वान पर सरकारी बाधाओं को पार कर डी-चौक के पास पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है। पीटीआई ने दावा किया कि इस झड़प में उसके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार एक्स पर एक पोस्ट में पीटीआई ने कहा कि पुलिस ने इस्लामाबाद विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। इसमें तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए। संघीय सरकार…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आज सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई जगह छापा मारा है। यह कार्रवाई फर्जी निवेश कंपनी ‘प्रयाग’ से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। इडी की चार टीमें कंपनी निदेशक के घर और कार्यालयों की तलाशी ले रही हैं। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्र में चल रही है। यह छानबीन सात साल पुराने मामले से जुड़ी है, जिसमें प्रयाग चिटफंड कंपनी के मालिक और उनके बेटे को वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में…

Read More

आर्यभट्ट सभागार में संगोष्ठी सह प्रस्तावना शपथ कार्यक्रम आयोजित रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को संगोष्ठी सह प्रस्तावना शपथ कार्यक्रम आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। मौके पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय संविधान के बारे जानना और आस्था रखना सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में 395 अनुच्छेद, 25 भाग, 12 अनुसूचियां हैं एवं एक लाख पैतालीस हजार शब्द हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हस्तलिखित है। इसमें संप्रभुता, समाजवाद, लोकनिर्पेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र आदि उद्देश्य शामिल हैं।…

Read More