राजौरी। भारतीय सेना ने कोटली, राजौरी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ पीर पंजाल क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति उत्साह की एक नई लहर ला दी है। अपने आउटरीच और युवा जुड़ाव पहल के हिस्से के रूप में आयोजित यह आयोजन खेल भावना और सामुदायिक बंधन का एक भव्य उत्सव बन गया है जिसमें व्यापक भागीदारी और दर्शक शामिल हो रहे हैं। टूर्नामेंट में राजौरी और आसपास के इलाकों की टीमें शामिल हैं जो क्षेत्र के युवाओं की क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं। पीर पंजाल रेंज की पृष्ठभूमि में मैचों ने न केवल रोमांचक मनोरंजन प्रदान किया बल्कि…
Author: shivam kumar
लंदन। जैकब बेथेल गुरुवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नंबर 3 पर इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे, हालांकि उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कभी भी यह भूमिका नहीं निभाई है। जॉर्डन कॉक्स के अंगूठे में चोट लगने के बाद बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल किया गया है, जो पहले जेमी स्मिथ के पितृत्व अवकाश पर दौरे से बाहर होने के कारण डेब्यू करने वाले थे, वारविकशायर के मध्य क्रम के बल्लेबाज ओली पोप को विकेटकीपिंग करने की अनुमति देने के लिए पहले ड्रॉप पर आएंगे। जो रूट अपने 150वें मैच में नंबर 4 पर…
काठमांडू। नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित चीन दौरे के पहले गुरुवार को बीजिंग के लिए रवाना होंगी। डॉ. राणा के दौरे का उद्देश्य बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन समझौते को अंतिम रूप देना है। प्रधानमंत्री ओली के चीन दौरे में इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किया जाएगा। काठमांडू में मंगलवार को ओली कैबिनेट की बैठक में विदेश मंत्री डॉ. राणा की चीन यात्रा को मंजूरी दी गयी। नेपाल सरकार के एक मंत्री के अनुसार यात्रा के दौरान डॉ. राणा के साथ विदेश मंत्रालय के कुछ…
टोक्यो। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ‘एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन’ (जेएएक्सए) ने दक्षिण-पश्चिमी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र में आग लगने के बाद एप्सिलॉन एस रॉकेट इंजन का परीक्षण रोक दिया। एस रॉकेट इंजन का प्रक्षेपण अगले साल मार्च के अंत में होना था। इस विफलता के कारण अब इस प्रक्षेपण में देरी हो सकती है। जापान टुडे समाचार पत्र के अनुसार, तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र में इंजन का जमीनी दहन परीक्षण शुरू होने के तुरंत बाद विस्फोट हुआ। इंजन परीक्षण में प्रज्ज्वलन के 49 सेकेंड बाद “दहन असामान्यता” का सामना करना पड़ा। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस के जरिये मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में…
– बाजार की कमजोरी के बावजूद निवेशकों को 24 हजार करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज मजबूत शुरुआत करने के बाद मुनाफा वसूली के कारण हुई बिकवाली की वजह से गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी शुरुआती बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गए। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद शेयर बाजार ज्यादातर समय लाल निशान में ही…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 के मसौदे पर जनता से सुझाव और प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की है। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 के मसौदे पर प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई हैं। यह सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं जनता से सार्वजनिक परामर्श अभ्यास के हिस्से के रूप में आमंत्रित की गई हैं। मंत्रालय के मुताबिक कोयला धारक क्षेत्र (अधिग्रहण और विकास) संशोधन विधेयक, 2024 और संशोधित किए जाने वाले मौजूदा प्रावधानों और संबंधित प्रस्तावित संशोधनों को सारणीबद्ध करने वाला विवरण मंत्रालय…
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में 6128 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) सचिव ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड से करीब 6128 करोड़ रुपये का प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कोल इंडिया लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला खनन कंपनी है। यह नवंबर 1975 में अस्तित्व में आई थी। कोयला मंत्रालय के अधीन कार्यरत सीआईएल आज दुनिया में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है।
नई दिल्ली। भारत ने रियाद डिजाइन कानून संधि (डीएलटी) के अंतिम अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं, जो समावेशी विकास को बढ़ावा देने और अपने बौद्धिक संपदा (आईपी) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के सदस्य देशों ने करीब दो दशकों के गहन विचार-विमर्श के बाद ऐतिहासिक डिजाइन कानून संधि (डीएलटी) को अपनाया है। इस संधि का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर औद्योगिक डिजाइन संरक्षण प्रक्रियाओं में सामंजस्य स्थापित करना है, जिससे लघु और मध्यम उद्यमों सहित सभी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 990 रुपये से लेकर 1,080 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये से लेकर 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,150 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह आज चांदी के भाव में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए गिरकर लाल निशान में भी पहुंचे हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करते जिससे बाजार की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे…
