Author: shivam kumar

रांची। गोस्सनर कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन-आगोस (एसोसिएशन ऑफ गोस्सनर ओल्ड स्टूडेंट्स) का आयोजन 14 दिसंबर को होगा। आगोस के समन्वयक भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ अमरदीप टोपनो ने बुधवार को बताया कि सम्मेलन में देशभर के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। गोस्सनर कॉलेज अपनी स्थापना के 53वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इसका आकादमिक इतिहास पुराना है। यहां के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों में देशभर की बड़ी हस्तियां, जैसे- महेंद्र सिंह धौनी, असुंता लकड़ा, विजय आशीष कुजूर आदि शामिल हैं। सम्मेलन में लोककला, ऑर्केस्ट्रा सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Read More

वही तेवर, वही अंदाज, यही है हमारा नेता, धरतीपुत्र https://www.youtube.com/watch?v=2r2rYTiHV0o …ये देखो शिबू सोरेन झारखंड की जनता ने अपना नेता चुन लिया है। उसने एक बार फिर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की परछाईं हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया है। वही दाढ़ी, वही गेट अप, वही तेवर, हूबहू शिबू सोरेन। जब हेमंत सोरेन यंग शिबू सोरेन के अवतार में चुनाव मैदान में उतरे, तो राज्य की जनता ने उन्हें पहले से भी ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दिया। चुनाव प्रचार के दौरान लोग तो यहां तक कह रहे थे कि ये देखो, ‘शिबू सोरेन’। क्या कमाल का चुनाव लड़ा हेमंत सोरेन ने।…

Read More

कानपुर। संविधान एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जिससे हम पूरे जीवन भर जुड़े रहते हैं। संविधान ने ही हमको मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य दिए हैं तथा देश को विकसित बनाने में संविधान ऊर्जा देता है। यह बातें मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव बालकृष्णा एन रंजन ने कही। उन्होंने कहा कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। बाद में इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अधिष्ठाता छात्र…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के सभी भाजपा विधायक बुधवार को कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में गिरफ्तार हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर किया जाएगा। चिन्मय कृष्ण दास, जो ‘सम्मिलित सनातनी जोट’ नामक हिंदू संगठन के नेता हैं, को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बांग्लादेश पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने बुधवार दोपहर तीन बजे डिप्टी हाई कमीशन से मिलने का समय मांगा…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा का दौरा किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सजल घोष भी थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे पीड़िता के माता-पिता विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के अन्य विधायक भी उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी से भी मिलने की इच्छा जताई है। पीड़िता की मां ने विधानसभा में कहा कि…

Read More

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर अपने संदेश में भारत के संविधान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल सिद्धांत – स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बंधुता, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता -देश को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आज इस संविधान दिवस पर, हम फिर से गर्व महसूस करते हैं कि हमारा संविधान हमें यह मूल्य सिखाता है। मैं सभी देशवासियों को इन मूल्यों का पालन करने के लिए बधाई देता हूं।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि संविधान अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने पर यह दिवस और भी खास…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक मजबूत और जुझारू प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती दे सके। 13 नवंबर को हुए उपचुनाव में भाजपा ने छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ गया है।…

Read More

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र में मणिपुर में जारी हिंसा पर केंद्र सरकार से विस्तृत चर्चा और त्वरित हस्तक्षेप की मांग करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि वह चर्चा के माध्यम से समाधान चाहती है और सदन में बाधा उत्पन्न करने के पक्ष में नहीं है। तृणमूल के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी सांसद पूर्वोत्तर भारत में शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर…

Read More

एक्ट्रेस कृति सेनन ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना चुकी हैं। कृति ने ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका-छुपी’ और ‘भेड़िया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में कृति ने पहली बार हिंदी सिनेमा में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर टिप्पणी की है। कृति सेनन ने हाल ही में ’55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी राय व्यक्त की, जिस पर आजकल खूब चर्चा हाे रही है। उनके अनुसार नेपोटिज्म के लिए केवल फिल्म इंडस्ट्री को…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की नीलामी प्रक्रिया में दूसरे दिन 13 साल के वैभव सूर्यवंशी नाम का सितारा अचानक सबके सामने आ गया। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर राजस्थान टीम के साथ जुड़ा। इसी के साथ वो आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गया। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप…

Read More

-ऋषभ पंत रहे सबसे महंगे, 13 वर्षीय वैभव रघुवंशी सबसे युवा खिलाड़ी -निलामी में दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों की लगी बोली जेद्दाह। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दाह में दूसरे दिन नीलामी पूरी होने के साथ ही दो दिन का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। दूसरे दिन कुल 110 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीदा। इस दौरान कुछ युवा खिलाड़ियों पर पैसा बरसा, जबकि कुछ नामी-गिरामी खिलाड़ी अनसोल्ड ही रह गए। दो दिन चले इस ऑक्शन में जहां पहले दिन 467.95 करोड़ खर्च कर टीमों ने 72 खिलाड़ी खरीदे थे, वहीं दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों…

Read More