Author: shivam kumar

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया से बीजेपी के प्रत्याशी उज्जवल दास ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 111906 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने झामुमो के मनोज चंद्रा को 4001 मतों से हराया है।

Read More

बोकारो। बोकारो से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह चुनाव जीत गई है। उनको 130920 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने भाजपा के बिरंची नारायण को 6773 वोट से हराया है।

Read More

-एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में हुई आयोजित नई दिल्ली। आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति की छठी बैठक राजधानी नई दिल्ली में संपन्न हो गई। बैठक में नेताओं ने 2025 तक वार्ता पूरी करने के लिए शीघ्र समीक्षा प्रक्रिया का आग्रह किया। ये बैठक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित की गई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की 21 से 22 नवंबर तक चली दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश,…

Read More

रांची। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती सुबह 8:00 बजे से जारी है। गांडेय से कल्पना सोरेन ने 8 हजार वोट से जीत दर्ज की है। निरसा से सीपीआई माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी 1620 वोट से जीते हैं। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। दूसरे नंबर पर भाजपा के अपर्णा सेन गुप्ता हैं। सिंदरी से भी 20 में से 18 राउंड के काउंटिंग के बाद सीपीआई माले के चंद्रदेव महतो 6247 वोट से आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की तारा देवी हैं।गिरिडीह से जेएमएम के सुंदिव्य सोनू 900 वोट से और डुमरी से जयराम…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। शनिवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 420 दर्ज किया गया जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 9 स्टेशनों पर एक्यूआई 450 से अधिक रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को शादीपुर में एक्यूआई 436, आर के पूरम में 422, नॉर्थ कैंपस 416, मंदिर मार्ग में 414,आया नगर में 390, पूसा में 396, मुंडका में 453, द्वारका में 440, वजीरपुर में 465, अशोक विहार में 452, चांदनी चौक में428 एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता में गुरुवार को अनुकूल हवा की स्थिति…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस ने सकारात्मक रुख दिखाया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुरुआती रुझान पार्टी के पक्ष में हैं और यह नतीजों में भी परिवर्तित होंगे। ठाकुर ने विश्वास जताया कि जनता ने कांग्रेस की योजनाओं और वादों पर भरोसा किया है। चाहे किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो या 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा, इन सभी योजनाओं का असर मतदाताओं पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बार-बार सरकार गिराने की…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी कार्रवाई में मुंबई एयरपोर्ट पर 3496 ग्राम कोकीन के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस कोकीन का अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 34.96 करोड़ रुपये है। वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि एक राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 22 नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर सिएरा लियोन से आने वाले एक लाइबेरिया के नागरिक को पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने पाया कि यह असामान्य रूप से भारी था, जिसकी गहन जांच में…

Read More

अररिया। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के खेप को बरामद किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने जोकीहाट से गुजरने वाले सड़क पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की।जिस क्रम में पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मामले में पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट थाना क्षेत्र होते हुए सड़क मार्ग से बिहार में…

Read More

अररिया। अररिया केंद्रीय विद्यालय के वार्षिक दिवस समारोह में शुक्रवार शाम को स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अररिया डीएम-सह-,केंद्रीय विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में ईमानदारी, निरंतरता तथा सकारात्मक्ता के साथ सभी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।उन्होंने मौजूद छात्र छात्राओं को एकाग्रता से पढ़ाई करने और सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी की अभी से ही…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के 81 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 08 बजे से शुरू हो गयी है। राज्य के सभी 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। मतगणना केंद्र के बाहर सभी दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है। सभी कतारबद्ध होकर मतगणना केंद्र पर प्रवेश कर रहे हैं। गहन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रांची के पंडरा स्थित मतगणना केंद्र पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और अन्य…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग की 8,837.77 करोड़ रुपये लागत की 6,199 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कई पथों एवं पुलों का उ‌द्घाटन के साथ शिलान्यास किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का कार्यारंभ किया गया है उन सभी पर्थों एवं पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे सभी पथों एवं पुलों जिनका…

Read More