नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) ने आधिकारिक तौर पर विश्व सुपर कबड्डी लीग (डब्ल्यूएसकेएल) 2025 के आयोजन की अनुमति दे दी है। लीग का आयोजन दक्षिण पूर्व एशियाई कबड्डी महासंघ (एसईएकेएफ) और थाईलैंड कबड्डी एसोसिएशन मिलकर करने जा रहा है। आईकेएफ ने डब्ल्यूएसकेएल की आयोजक संस्था एसजे अपलिफ्ट कबड्डी प्राइवेट लिमिटेड को एक बधाई देते हुए एक नोट जारी किया, जिसमें कबड्डी के प्रति उनके समर्पण और दृष्टिकोण की सराहना की गई है। उन्होंने कहा, “कबड्डी लीग शुरू करना छोटी बात नहीं है, इसके लिए न केवल खेल की गहरी समझ की आवश्यकता है, बल्कि इस पारंपरिक खेल को…
Author: shivam kumar
विशेष पांच साल की मेहनत का फल चाहे जिसे मिले, विकास ही सबका लक्ष्य नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बस कुछ घंटे और। फिर दुनिया के सामने होगी 24 साल के झारखंड की सबसे बड़ी पंचायत, यानी विधानसभा के छठे संस्करण की तस्वीर। इस विधानसभा में कौन किधर बैठेगा, यह तय हो जायेगा और इसके साथ ही झारखंड की विकास यात्रा का नया अध्याय भी शुरू होगा। पांच साल की सियासी खेती में की गयी मेहनत के बाद अब फसल पक कर तैयार है और इसके काटने का समय आ गया है। कभी…
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर और अंपायर मोहम्मद नजीर का निधन हो गया है। नजीर जूनियर के नाम से मशहूर नजीर का लंबी बीमारी के बाद लाहौर में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 14 टेस्ट और चार वनडे मैच खेले। उन्हें सबसे ज्यादा याद अक्टूबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में की गई शानदार पारी के लिए किया जाता है। कराची में एक ऐसी पिच पर खेलते हुए जो शुरू से ही स्पिन लेती थी, नजीर ने अपनी पहली पारी में 99 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इसके…
गोड्डा। गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनकी गाड़ी दुर्घटना की शिकार हुई है। हालांकि वह पूरी तरह से ठीक हैं। प्रदीप ने लिखा है, मेरी गाड़ी में एक ट्रक से पीछे से ठोकर लगी है, फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है, आप सब घबराये नहीं, मैं सकुशल हूं।
साल 1996 में इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे, इनमें से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। इथियोपियन एयरलाइन का ये बोइंग 767 विमान अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा था। रास्ते में तीन अपहर्ताओं ने कॉकपिट में घुस कर फर्स्ट ऑफिसर को पीटा और कैप्टन से मांग की कि वह विमान उड़ाकर ऑस्ट्रेलिया के सुदूर इलाके में ले जाए। कैप्टन लेउल अबाटे ने अपहरणकर्ताओं को समझाने की भरपूर कोशिश की कि विमान में हिंद महासागर पार…
तृणमूल नेता कुणाल घोष के बयान पर विपक्ष का हमला कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने अपने बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद सरकार विरोधी रवैया अपनाने वाले पुलिसकर्मियों को सुंदरबन में बाघों की सुरक्षा में भेजने की चेतावनी दी। इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे धमकी और तृणमूल की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक बताया है। गुरुवार को नंदीग्राम में सहकारी चुनावों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए तृणमूल ने एक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पुलिस के निचले स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। इसकी पुख्ता जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर जांच शुरू हुई है। एक बड़े अधिकारी शुक्रवार को ये जानकारी दी। ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम राज्य पुलिस के निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों में भ्रष्टाचार की मौजूदगी को स्वीकार किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार से राज्य की छवि खराब होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को हमेशा भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया जाता है। अगर कोई नेता केवल पांच…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उपचुनाव के परिणामों के तुरंत बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक आगामी सोमवार को दोपहर चार बजे कालीघाट में होगी। इसमें ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, सुब्रत बक्सी और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक बदलाव और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। शनिवार को पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके दो दिन बाद सोमवार को होने वाली इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह छापामारी करते हुए मेहसी थानाक्षेत्र के चकरोजा शमसुद्दीन गांव के समीप एन.एच.-27 के मुजफ्फरपुर लेन की ओर सड़क के किनारे से नेपाली तेल टेंकर में छिपाकर रखे 834 किलोग्राम मादक नेपाली गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ बतायी जा रही है। गांजा लदी टेंकर नेपाल से बेगूसराय जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने टेंकर चालक…
अररिया। जिले के सिमराहा थाना पुलिस पर गुरुवार की रात ग्रामीणों द्वारा हमला कर अपराधी को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने के मामले में एसपी अमित रंजन ने फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) का गठन किया है।जिसके द्वारा रातभर की गई छापेमारी कर हमलावर की पहचान करते हुए अब तक कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस बात की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने भी की है। सिमराहा थाना क्षेत्र औराही पूरब गांव में ऋषिदेव टोला के समीप फील्ड के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराध की योजना को…
अलीपुरद्वार। आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तेंदुआ शुक्रवार को जिले के मथुरा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा है। दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों ने मथुरा चाय बागान में तेंदुए के होने की जानकारी वन विभाग की दी थी। जिसके बाद चिललापाता रेंज द्वारा बागान में कुछ दिन पहले पिंजरा लगाया था। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक पूर्ण विकसित तेंदुआ को पिंजरे में फंसा देखा। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर चिललापाता…
