किशनगंज। जिले पौआखाली में शुक्रवार को किशनगंज कांग्रेस सांसद डा. मो. जावेद आजाद का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे। पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा भी दल बल के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम के…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को राज्यसभा में बड़ी जिÞम्मेदारी दी है। दीपक प्रकाश को राज्यसभा की महत्वपूर्ण संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश इसके अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल दस सदस्य होंगे। नयी कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। राज्यसभा में नयी जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई दी है।
रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की बेल पर रांची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि निर्धारित की है। इडी ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है। दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची,…
एनएसएस के स्वयंसेवकों का सम्मान कार्यक्रम रांची। रांची के डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान में महत्वपूर्ण स्थान लाने वाले एनएसएस के स्वयंसेवकों का सम्मान कार्यक्रम प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा भाव सभी के अंदर हमेशा दिखना चाहिए। स्वच्छता के लिए सदैव तत्पर रहने से हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर के द्वार को साफ सुथरा रखते हैं उसी भाव अपने आस…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण में 2.91 लाख आवास को स्वीकृति दी है। दूसरे चरण में 4.5 लाख लाभुकों को आवास देना है। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद शेष 1.59 लाख आवास योजना की स्वीकृति दी जायेगी। इसके बाद इसके निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया की जायेगी। पहले चरण में दो लाख आवास बनाना तय किया गया है। अब तक पहले चरण के तहत 1.99 लाख आवास योजना को स्वीकृति दी गयी है। पहले चरण में दो लाख आवास देना तय किया गया था। इस तरह राज्य के मद से अब…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की पहली किस्त के रूप में 448.29 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ये धनराशि राज्य की सभी 5,949 पात्र ग्राम पंचायतों के लिए है। पंचायती राज मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार, पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के माध्यम से राज्यों में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग अनुदान जारी करने की अनुशंसा करती है, जिसे वित्त मंत्रालय बाद में जारी करता है। मंत्रालय ने कहा…
नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू की भारतीय इकाई बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपने सभी मॉडलों की कीमत में तीन फीसदी तक इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि नई दरें एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगी। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि उसके सभी मॉडलों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि नई दरें 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी। हालांकि, कंपनी ने उन कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक नहीं बताया है, जिनकी वजह से उसकी कार की कीमतों में बढ़ोतरी करने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित ओरमांझी प्रखंड के चकला स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान बच्चों से लेकर बड़े लोगों की पसंद हैं। उद्यान में कुल 86 प्रजाति के 1644 जानवर हैं, जिसमें स्तनधारी, सरीसृप व पक्षी शामिल हैं। ठंड का मौसम आते ही भगवान बिरसा जैविक उद्यान में उद्यान प्रबंधन ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा व ठंड से बचाव के लिए रूम हीटर, अलाव और खाने में प्रोटीन, मल्टीविटामिन और मिनिरल्स युक्त भोजन की व्यवस्था की है। उद्यान निदेशक जब्बर सिंह ने कहा कि उद्यान में रह रहे वन्य जीवों को ठंड से बचाव के लिए मुकम्मल व्यवस्था…
जसप्रीत बुमराह ने झटके 4 विकेट पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 83 रन आगे पर्थ। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार वापसी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने पर केवल 67 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरा दिये। दिन का खेल खत्म होने पर एलेक्स कैरी 19 और मिचेल स्टॉर्क 6 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 83 रन आगे है। भारतीय टीम पहली पारी में केवल 150 रनों पर सिमट गई थी। 150…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अगले तीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन की तारीखों की घोषणा कर दी है। सबसे ज़्यादा दिलचस्पी 2025 सीजन पर है, जो 14 मार्च (शुक्रवार) से 25 मई (रविवार) तक चलेगा। इसके अलावा 2026 सीजन 15 मार्च (रविवार) से 31 मई (रविवार) तक और 2027 का सीजन 14 मार्च (रविवार) से 30 मई (रविवार) तक आयोजित किया जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, गुरुवार को फ्रैंचाइजी को भेजे गए ईमेल में, आईपीएल ने टूर्नामेंट की तारीखों को विंडो बताया, लेकिन संभावना है कि ये अंतिम तिथियां हो सकती हैं।…
पर्थ। यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को लंच के बाद भारतीय पारी 150 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए केवल ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी ने ही कुछ संघर्ष किया। पंत ने 37 और नीतीश ने 41 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने भी 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस मैच में भारतीय कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह मे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टॉर्क ने केवल 5 रन के…
