Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण यहां के सूचकांक गिरावट…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य उछलकर 80 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.26 डॉलर यानी 0.33 फीसदी उछकर 79.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.24 डॉलर यानी 0.32 फीसदी बढ़कर 75.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा…

Read More

पटना। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को विधानसभा की 13 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत 10 जुलाई को सात राज्यों के विधानसभा की 13 सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट भी शामिल है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर राजद से चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने रूपौली सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद इसपर उपचुनाव कराया जाएगा। रूपौली विस सीट के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन दाखिल होगा। इसके बाद 10 जुलाई को मतदान और 13 तारीख को मतगणना होगी।

Read More

दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली स्थित राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचे और शिष्टाचार भेंट की। योगी ने उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार-3 में पुन: केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान दोनों ही वरिष्ठ नेताओं ने योगी से वार्तालाप की। केन्द्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी की हाल में सम्पन्न चुनाव में लगातार देशभर में पार्टी के लिए प्रचार करने पर हौसला अफजाई की। नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार और 18वीं लोकसभा के लिए प्रधानमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के संकल्प को पूरा करने के लिए एलडीए की टीम सोमवार की सुबह सात बजे अकबरनगर द्वितीय में पहुंची। एलडीए की टीम के पहुंचने के साथ ही पूरा क्षेत्र बैरेकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया, देखते ही देखते चप्पे- चप्पे पर पांच कम्पनी पीएसी, तीन कम्पनी आरएएफ तैनात कर दी गई। सुबह सात बजे से अकबर नगर द्वितीय में एलडीए की ओर से दस जेसीबी, चार पोकलैंड को अवैध रूप से बने मकानों, मदरसों और धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के काम में लगा दिया गया। पहले चक्र में…

Read More

– मेरठ को 35 साल से नहीं मिला केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्सव – रालोद की दस साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में वापसी हुई मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भाजपा कोटे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल से कोई नेता केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाया है। केवल रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में दस साल बाद वापसी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में रालोद कोटे से…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। जून के पहले हफ्ते में हुई बारिश के बाद अब तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में पारा रिकार्ड तोड़ रहा है। अगले कुछ दिन गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि देहरादून, हरिद्वार और उधामसिंह नगर में पारा 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। हालांकि मौसम विभाग केंद्र…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रियासी(जम्मू-कश्मीर) में श्रद्धालुओं पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की निंदा की है। धामी ने कहा है कि मानवता के दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने के साथ घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना लौटे। सीएम नीतीश के पटना पहुंचते ही पटना एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जदयू के महिला और पुरुष कार्यकर्ता तपती धूप में पटना एयरपोर्ट पर खड़े होकर सीएम के लिए नारेबाजी की। एयरपोर्ट पर महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में फूल लेकर सीएम का स्वागत किया।सीएम नीतीश ने हाथ जोड़ कर सबका अभिनंदन किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम नीतीश देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए वो अपने नेता के स्वागत के लिए खड़े हैं। सीएम नीतीश…

Read More

पूर्वी चंपारण। एसपी के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने मेहसी थाना क्षेत्र स्थित एनएच से एक ट्रक पर लदा 3 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए गांजा की बड़ी खेप जब्त की है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि उक्त गांजा की खेप नेपाल से दूसरे प्रदेश में भेजी जा रही थी , जिसकी जानकारी मिलने के बाद…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केन्द्रीय मंत्री ओडिशा रवाना हो गए हैं। इसकी घोषणा रविवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में की। विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून…

Read More