सेंसेक्स ने ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का भी बनाया नया रिकॉर्ड – उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों को 1.82 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। दिनभर उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। इसके बाद मुनाफा वसूली का दबाव पड़ने पर दोनों सूचकांक गिर कर कुछ देर के लिए लाल निशान में भी पहुंचे। दिन के दूसरे सत्र में एक बार फिर खरीदारों…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट मे मिले स्मृति-चिह्नों और उपहारों की एक शानदार श्रृंखला को प्रदर्शित करते हुए एक ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो रही है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस नीलामी में इस बार 100 से अधिक स्मृति चिन्ह और उपहार रखे गए हैं। यह नीलामी में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगी। इस नीलामी से जमा राशि को नमामी गंगे परियोजना में भेंट की जाएगी। सोमवार को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक…
हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, घुसपैठ बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ भाजपा 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकलेगी -परिवर्तन यात्रा का नारा- न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे रांची। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ प्रदेश भाजपा 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा निकालेगी। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आगामी 20 सितंबर से 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों…
पाकुड़ के मांझी परगना सम्मेलन में बोले कोल्हान टाइगर -बांग्लादेशी घुसपैठ पर राज्य सरकार पर साधा निशाना -एक मंच पर जुटे चंपाई, सीता और लोबिन पाकुड़। कोल्हान टाइगर और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना के आदिवासियों की सामाजिक व्यवस्था, सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए एक और संथाल हूल की जरूरत है। आज जिस प्रकार से संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है। उन्हें उनकी संपत्ति से बेदखल किया जा रहा है।, ऐसे में 1855 में हुए संथाल विद्रोह आंदोलन का आगाज फिर करने की जरूरत है। चंपाई सोमवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा…
प्रधानमंत्री के जमशेदपुर दौरे पर झामुमो प्रवक्ता ने कसा तंज -सरकारी कार्यक्रम को पार्टी कार्यक्रम में बदलने का लगाया आरोप आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की यात्रा महज एक चुनावी स्टंट था। नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता से अपना जुड़ाव दिखाने की खूब कोशिश की। उन्होंने लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। लेकिन वह यह बताना भूल गये कि जिस पर्व की वह शुभकामनाएं दे रहे हैं, वो असल में किनका पर्व है। रविवार के रेल कार्यक्रम में…
रांची। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा के सहसंयोजक, प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और प्रदेश मीडिया…
पाकुड़। पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देकर अपना वोट बैंक बना रही है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनी खोली जा रही है, लेकिन रोजगार यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। साढ़े चार साल तक जनता के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ। केवल यहां के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का ही विकास हुआ है। झामुमो को संथाल में खड़ा करने वाले लोबिन हेंब्रम जैसे नेता को आज अपमानित किया गया। कोल्हान टाइगर कहे जानेवाले चंपाई सोरेन को भी अपमानित किया गया।
पाकुड़। महासम्मेलन में बोरियों के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि हेमंत सरकार ने साढ़े साल में स्थानीय नीति नहीं बनायी। जिसका परिणाम है कि आज यहां का युवा बेरोजगार बैठा है। मजदूरी करने उसे दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है। आज हमारी जमीन मनमाने भाव में खरीद कर हमारी संस्कृति को उजाड़ा जा रहा है। जब तक हमारी जमीन नहीं बचेगी, हमारी संस्कृति और सभ्यता भी नहीं बचेगी। ऐसी स्थिति में हमें समाज को संगठित कर एक सामाजिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
रांची।। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्यवय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की इन दिनों कश्मीर में हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर के चुनाव क्षेत्र में हैं। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके हिंदुस्तानी दिल में कश्मीरियत और इंसानियत कूट-कूट कर भरी है। श्री तिर्की ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के पक्ष में बयार बह रही है और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में डुरु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर के…
रांची। हजारीबाग लोकसभा से जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के प्रत्याशी रहे संजय मेहता ने अपनी नयी पार्टी का एलान कर दिया है। उन्होंने झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के नाम से पार्टी का गठन किया है। संजय मेहता ने कहा है कि इस पार्टी को बनाने का मकसद झारखंड को बचाना है। झारखंड के विकास को लेकर, झारखंड की नीतियों को लेकर, झारखंड के पुनर्वास को लेकर इस पार्टी का गठन करना अनिवार्य था। उन्होंने कहा है कि वह चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखेंगे। वह चुनाव नहीं लड़ेगे। लेकिन कोई उनकी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहेगा, तो इसका रजिस्ट्रेशन एक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आज का दिन भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में एक अहम पड़ाव है। उन्होंने नए तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल को ‘भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे का नया सितारा’ बताया। वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “14 मीटर से अधिक के गहरे ड्राफ्ट और 300 मीटर से अधिक…
