Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारतीय महिला चयन समिति ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए में 16 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है, जिसका नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को बाहर कर दिया गया है, जबकि हरलीन देओल लगभग एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। शैफाली ने इस साल छह मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 33 रन हैं। चार अन्य खिलाड़ी – उमा छेत्री, दयालन हेमलता, श्रेयंका पाटिल और सयाली सतघरे – को भी…

Read More

फ्लोरिडा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की बागडोर संभालने वाले मोनांक पटेल अब यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) के सीजन 3 में कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स की कमान संभालते नजर आएंगे। वह पहली बार यूएसपीएल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित यूएसपीएल सीजन 3 की शुरुआत 22 नवंबर को फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में कैरोलिना ईगल्स और कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स के बीच रोमांचक शुरुआती मुकाबले के साथ होगी। अपने पहले ही वर्ल्ड कप में यूएसए टीम को अलग पहचान दिलाने वाले मोनांक को पूरा भरोसा है कि कैलिफ़ोर्निया गोल्डन ईगल्स का सीज़न भी अच्छा रहेगा। मोनांक ने एक…

Read More

मलागा। डेविस कप स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल के शानदार करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। 38 वर्षीय, 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल, चोटों के खिलाफ बढ़ती मुश्किल लड़ाई के साथ टूर्नामेंट के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे। टूर्नामेंट से पहले नडाल ने सोमवार को एक खचाखच भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं यहां संन्यास लेने के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां टीम को जीतने में मदद करने के लिए आया हूं। यह एक टीम प्रतियोगिता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सभी को इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि हमें…

Read More

नोएडा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में सोमवार रात यू मुंबा और बेंगलुरू बुल्स के बीच हुए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 62वें मैच को अगर सीजन का अब तक का सबसे रोमांचक मैच कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी रही औऱ यह होड़ अंतिम 10 सेकेंड तक जारी रही लेकिन मुंबा ने आखिरकार एक सुपर टैकल के दम पर 38-37 के अंतर से जीत हासिल कर ली। मुंबा की जीत मे अजीत चव्हाण (10), मंजीत (9), जफरदानेश और सुनील (4-4 अंक) तथा परवेश भेंसवाल (3) का अहम…

Read More

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आज भले टीम इंडिया का दुनिया भर में डंका बज रहा हो और उसके पास एक-से-एक क्रिकेट सितारों की फौज हो लेकिन भारत में क्रिकेट को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कई गुमनाम नायकों ने समय-समय पर अहम योगदान दिया। इनमें एक चमकता नाम है- पाली उमरीगर। उमरीगर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 223 रनों की पारी खेली थी, जो उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी के साथ-साथ एकमात्र दोहरा शतक भी था। 223 रनों की इस पारी में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में बताया है कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक 24 नवंबर को सुबह 11 बजे संसदीय सौध स्थित मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों को विधायी एजेंडे के बारे में जानकारी देना और बहस के लिए विषयों पर चर्चा करना है।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने छात्रों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए सभी कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। जेएमआई कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में 23 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। नियमित रूप से फिजिकल मोड में कक्षाएं सोमवार 25 नवंबर से फिर शुरू होंगी। हालांकि,…

Read More

-कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे शक्ति स्थल नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ” देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कांग्रेस ने भी इंदिरा गांधी का स्मरण कृतज्ञता जताई। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ” साहस, शक्ति, समर्पण और संकल्प की पर्याय भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन। ” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा दायर की गई अनुपालना याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किए गए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कंपनी को अपनी बकाया राशि वसूलने के लिए हिमाचल भवन को नीलाम करने की अनुमति दी जाए। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने यह आदेश 64 करोड़ रुपये के बकाए को लेकर दिया। दरअसल, हिमाचल सरकार ने एक…

Read More

यूक्रेन। यूक्रेन कभी भी रूस पर अमेरिकी मिसाइलें दाग सकता है। अमेरिका से हाल ही में मिली लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अनुमति मिलने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि इस बार आक्रमण को लेकर चेतावनी भी नहीं दी जाएगी। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, बाइडेन प्रशासन के रूस के अंदर लंबी दूरी के हमलों में उसकी मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति मिलने से यूक्रेन का हौसला बढ़ गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के नरम रुख का मकसद रूस की सेनाओं…

Read More

सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के नाम विश्वजीत विश्वास, मोहम्मद अमजद, सदरे आलम, मोहम्मद मुस्तफिक, नौसाद खान, धीरज पटेल, अबू तल्हा आलम और मोहम्मद मुस्ताक है। सूत्रों के अनुसार, प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर सर्किट हाउस संलग्न इलाके के एक किराये के मकान में अभियान चलाया। इस दौरान आठ जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जुआरियों में से अधिकतर बिहार के रहने वाले है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अबू तल्हा आलम किराये में मकान ले रखा था। जहां रोजाना जुआ का…

Read More