Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को अचानक साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन पहुंचीं, जहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए घटनाक्रम के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों ने धरना दिया है। इस धरने में शामिल डॉक्टरों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि उनकी “दीदी” के रूप में आई हैं और उनकी सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार भी मौजूद थे। ममता ने डॉक्टरों के धरनास्थल पर जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों को अपना संदेश दिया। हालांकि,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, ब्राजील में भारत के राजदूत सुरेश रेड्डी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (एनआरएम) फ्रैंकलिन एल खोबंग ने 12-14 सितंबर 2024 को ब्राजील के कुइआबा में आयोजित जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने बैठक को लेकर शनिवार जारी एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इस मौके पर रामनाथ ठाकुर ने ब्राजील को जी-20 की सफल अध्यक्षता तथा भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत शुरू की गई पहलों को आगे बढ़ाने के लिए बधाई…

Read More

संचार व डिजिटल क्रांति के मौजूदा दौर में दूरदर्शन को याद करना पिछली पीढ़ी के लोगों को आज भी रोमांचित कर देता है, जिसने दर्शकों का नजरिया बदल कर रख दिया। इसने पूरे समाज, कला-संस्कृति और पीढ़ी को प्रभावित किया। कृषि दर्शन, रंगोली, चित्रहार जैसे शुरुआती कार्यक्रम आज भी उस पीढ़ी के जेहन में जिंदा है। आगे चलकर रामायण, महाभारत, बुनियाद, हमलोग जैसे धारावाहिक कार्यक्रमों ने तो इतिहास ही रच दिया। 15 सितंबर 1959 को सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई। छोटे पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर को झारखंड की यात्रा करेंगे। वह सुबह करीब 10 बजे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह झारखंड के टाटानगर में 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी…

Read More

इंफाल। मणिपुर में उग्रवादियों के विरुद्ध सुरक्षा वालों का अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में रॉकेट, बम लांचर तथा विस्फोटक सामग्री आदि बरामद हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से 20 सितंबर तक मामलों की जांच का प्रतिवेदन मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद गृह मंत्रालय मणिपुर को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकता है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान चल रहा है। इस अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के शेजांग से एक 7.5 फीट का रॉकेट, एक मॉडिफाइड…

Read More

कोलकाता। कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां नदिया जिले के बीमार युवक की समुचित इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिवार 24 वर्षीय नंद विश्वास की मौत से सदमे में है। पिता ज्‍योतिष विश्वास ने बताया कि नंद तीन दिनों से बुखार से जूझ रहा था। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो सोमवार को उसे कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आने पर नंद को तत्काल कुछ इलाज मिला और उसकी हालत में थोड़ा सुधार भी हुआ। पिता का आरोप है कि मंगलवार से…

Read More

-तोरपा के विधायक ने विभिन्न गांवों के लोगों के बीच किया मांदर का वितरण खूंटी। करमा का त्योहार झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों की एकता की पहचान और झारखंडी संस्कृति का प्रतीक है। सदियों से यहां के आदिवासी और मूलवासी मिलजुल करमा का त्यौहार मनाते आ रहे है। ये बातें तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कही। विधायक शनिवार को ममरला स्थित आवास में विभिन्न गांवों के लोगों के बीच मांदर का वितरण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि करमा न सिर्फ भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है, बल्कि यह मानव…

Read More

रांची। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से आइएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को फोर्टिफिकेशन विषय को लेकर मिला। प्रतिनिधियों ने हार्वेस्टप्लस के बायो-फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड राज्य में जेएसएलपीसी तथा आइएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से प्रभावी रूप से बायो फोर्टिफिकेशन प्रोग्राम को कार्यान्वित किया जा रहा है। मंत्री ने इस उल्लेखनीय पहल की सराहना की व आश्वासन दिया कि उनके मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक समर्थन प्रदान किया जायेगा। गौरतलब है कि हार्वेस्टप्लस का बायो-फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में देवघर में दर्ज केस को निरस्त करने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे की याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने संशोधन पिटीशन दाखिल करने के निशिकांत दुबे के आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें दो सप्ताह में संशोधन पिटीशन दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही संशोधन पिटीशन दाखिल होने पर राज्य सरकार को जवाब के लिए चार सप्ताह का समय मिला है। पूर्व में निशिकांत दुबे ने मोहनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया था, लेकिन मामले में अब आरोप पत्र दाखिल…

Read More

सोहम शाह फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस ‘तुम्बाड’ 6 साल बाद सिनेमाघरों में वापस आ गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब इसके सीक्वल तुम्बाड 2 की घोषणा कर दी है। ‘तुम्बाड’ की री-रिलीज ने इस फैंटेसी फिल्म के जादू को वापस ला दिया है और पहले दिन की कमाई के साथ ही इसने नए रिकॉर्ड सेट किए हैं। देश भर में लोगों ने उत्साह के साथ फिल्म का स्वागत किया है, जिससे इसकी री-रिलीज एक बड़ी हिट बन गई है। एक ड्रामेटिक वीडियो के जरिए ‘तुम्बाड 2’ की घोषणा की जाती है। वीडियो…

Read More

रांची। संथाल में बांग्लादेशी मूल के लोगों के घुसपैठ का मामला फिलहाल काफी गर्म है। एक तरफ हाइकोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी के लिए यह बड़ा मुद्दा बन चुका है। संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले को लेकर बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। वहीं राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि संथाल में घुसपैठ नहीं हुआ है। इस बीच यह जानकारी सामने आयी है कि संथाल के दो जिलों साहिबगंज और पाकुड़ में लगभग 250 से ज्यादा मदरसों का संचालन हो…

Read More