Author: shivam kumar

रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। महिला अपने घर के बाहर रविवार को दिन के 1 बजे टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और मौका देखते ही चेन छीन कर फरार हो गया। महिला की पहचान 78 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है। मामले की शिकायत रातू थाना में कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पीड़िता के बेटे निसित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां दिन के 1…

Read More

रांची। स्वीप कोषांग के तहत खिजरी विधानसभा क्षेत्र के गोंदली पोखर, अनगड़ा में संध्या सांस्कृतिक समागम मतदाता जागरुकता अभियान का सोमवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वीप से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम में 500 से अधिक मतदाताओं ने मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम में तुरुप की बूथ संख्या 92,93, साल्हन बूथ संख्या 90, 91, बेरवाड़ी बूथ संख्या 94, 95 के मतदाता शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप लगातार कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटीसिलवे स्टेशन से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के एएसआई रवि शेखर ने सोमवार को बताया कि रांची रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टाटीसिलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची के अफसर स्टाफ ने गाड़ी संख्या 18624 में एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में देखा। सामान की जांच करने पर रॉयल स्टेग कंपनी के 26 बोतल शराब बरामद किया गया।…

Read More

रांची। झारखंड खेल विभाग ने कम्पटीशन एक्सपोजर को लेकर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को सोमवार को राजगीर भेजा। इनके साथ दो प्रशिक्षक भी गये हैं। खेल निदेशक संदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को राजगीर के लिए बस से रवाना किया। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के राजगीर में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। इसका सेमीफाइनल 19 नवंबर और फाइनल 20 नवंबर को खेला जाना है। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी प्रशिक्षण केंद्र मोरहाबादी और आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र बरियातु के प्रशिक्षणरत 34 बालिका खिलाड़ियों…

Read More

जामताड़ा। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जामताड़ा में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि इन लोगों ने एक भी काम आदिवासियों, किसानों, गरीबों के लिए नहीं किया है। राज्य की आधी आबादी के कल्याण के लिए उन्होंने क्या किया। कुछ नहीं। सिर्फ जाति और धर्म में लोगों को विभाजित करने का कार्य करते हैं। ये लोग देने वाले लोग नहीं लेने वाले लोग हैं। इनका कार्य लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का है। हमलोग जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करते हैं। सभी वर्ग को महा गठबंधन सरकार की योजना का लाभ मिल रहा…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानिएल किस्कू ने पार्टी से किनारा कर लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है। सौंपे गये इस्तीफे में उन्होंने कहा कि मैं 2016 से लगातार संगठन का कार्य पूरे मनोयोग से किया है। संगठन ने जो भी जिम्मेवारी मुझे दी, उसे शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया। अब पार्टी के नीति और सिद्धांत में गिरावट आयी है। इस कारण मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी दायित्वों से इस्तीफा दे रहा हूं।

Read More

गोड्डा। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आपकी जो पीड़ा है, वो भाजपा का कष्ट है। हम आपसे वादा करते हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सहारा में फंसा आपलोगों को पाई-पाई धन लौटा देंगे। सरमा रविवार को महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन बोले थे कि जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा। ये सोने का सिक्का कहां गया। ये सारा सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गए। उनके घर से 35 करोड़…

Read More

मेरे खून का एक-एक कतरा तब तक इनसे लड़ेगा, जब तक ये हार नहीं जाते राज्य की मंईयां ने तानाशाहों के खिलाफ उलगुलान का आह्वान कर दिया है झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम भगवान बिरसा मुंडा, भगवान सिदो-कान्हू के नाम पर होगा रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को पोस्ट पर लिखा है कि वृहद झारखंड को अलग-अलग टुकड़ों में अन्य राज्य में रहने दिया। अब भाजपा झारखंड को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती…

Read More

झारखंड में एनडीए की सरकार आ रही, गठबंधन सरकार की विदाई तय लिट्टीपाड़ा। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को लिट्टीपाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के पक्ष में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में उपस्थित जनसैलाब ने संथाल परगना की जानता के मूड के बारे में स्पष्ट संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में बीजेपी/ एनडीए की सरकार आ रही है और गठबंधन सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने आदिवासियों के अस्तित्व को खतरे में डाला है। आदिवासियों की जमीन और…

Read More

हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी, लेकिन दो साल हो गये एक भी गारंटी पूरी नहीं की झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की, अब झारखंड में झूठे वादे कर रही कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना रांची। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर, रांची में प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर ने कांग्रेस की कथनी और करनी को लेकर सवाल उठाये।…

Read More

महिलाओं की भागीदारी बता रही मंईयां सम्मान योजना की सफलता पिछड़ों को आरक्षण, 1932 आधारित स्थानीय नीति और आदिवासी सरना धर्म कोड को केंद्र ने दबा दिया पाकुड़/डुमरी। दूसरे चरण के चुनाव में कल्पना सोरेन ने पाकुड़ और डुमरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा डबल इंजन की सरकार ने दोगुनी ताकत से झारखंड को पीछे ले जाने का कार्य किया। भाजपा के बड़े-बड़े नेता प्रदेश में गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं, और ये उनकी सत्ता से दूर रहने की बेचैनी का प्रतीक है। शायद ही कोई बड़ा नेता बचा हो, जो झारखंड नहीं आये…

Read More