Author: shivam kumar

गोमिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर निशाना साधा। घुसपैठ के मसले पर कहा कि भाजपा झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने का काम करेगी। कोई भी बांग्लादेशी आदिवासियों की जमीन नहीं ले पाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कोशिश कर रही है कि बांग्लादेशी घुसपैठ के जरिए लैंड जिहाद कर सके। इसमें हेमंत सरकार भी मदद करती है। ये घुसपैठिए मदरसों में ठहरते हैं। इनका आधार कार्ड भी बनता है। इसके बाद हेमंत सरकार इन्हें जमीन उपलब्ध कराने का काम करती है। इसमें सिर्फ हेमंत सोरेन ही नहीं कांग्रेस…

Read More

इसीआइ इस मामले का संज्ञान लेकर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे रांची। पाकुड़ विधानसभा से आजसू उम्मीदवार अजहर इस्लाम ने दावा किया है कि उनके काफिले पर बम से हमला हुआ है। अजहर के इस दावे के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से झामुमो और कांग्रेस पर आरोप लगाये हैं। बाबूलाल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हार की हताशा में झामुमो-कांग्रेस एनडीए प्रत्याशियों पर जानलेवा हमले करा रही है। पाकुड़ विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम पर बम से किया गया जानलेवा हमला इसी बौखलाहट…

Read More

विशेष हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी के कंधों पर है झारखंड की उम्मीदों का बोझ संथाल और लालखंड की इन दो सीटों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें बरहेट है झामुमो का अभेद्य किला, तो बाबूलाल हैं धनवार के बाजीगर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान अंतिम दौर में पहुंच गया है। दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। ये सीटें मुख्य रूप से संथाल परगना और कोयलांचल-लालखंड में हैं। इन 38 सीटों में वैसे…

Read More

राष्ट्रीय पशु के बारे में सोचते हुए जेहन में अक्सर शेर की तस्वीर उभरती है। सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाए गए स्तंभों में शेर की आकृति ही अंकित मिलती है। इसलिए 9 जुलाई 1969 को शेर को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। हालांकि लंबे विचार-विमर्श के बाद 18 नवंबर 1972 को शेर की जगह बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। कारण यह था कि शेर उस समय केवल गुजरात के गिर वन में पाए जाते थे लेकिन बाघ देश के 16 राज्यों में पाया जाता है। हालांकि साल 1970 के आसपास बाघों की संख्या…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने यह सराहना नाइजीरिया के मराठी समुदाय द्वारा मराठी भाषा को एक शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किये जाने के अवसर पर की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ““नाइजीरिया में, मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह वास्तव में सराहनीय है कि वे अपनी संस्कृति एवं जड़ों से कैसे जुड़े हुए हैं।”

Read More

चंडीगढ़। सीमा पार से होने वाली ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन की खेप बरामद की है। बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार सुबह बताया कि बीएसएफ इंटेलिजेंस की सूचना पर अमृतसर बॉर्डर एरिया में सर्च करते हुए दो डीजेआई मविक 3 क्लासिक ड्रोन तथा एक चीन में निर्मित डीजेआई एयर 3एस ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ ने एक ड्रोन के साथ बंधे पीले रंग के पैकेट की तलाशी ली तो उसमें 540 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए सभी ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार नशे व हथियार तस्करी के लिए किया जाता है।…

Read More

अबुजा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागात हुआ। नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और सम्मान के प्रतीक अबुजा ‘शहर की चाबी’ प्रधानमंत्री को भेंट की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाए। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया के अबुजा शहर पहुंचे। जहां मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

लीमा। पेरू में वार्षिक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। जिनपिंग ने मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी आखिरी मुलाकात में नए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर काम करने की बात कही। दोनों नेताओं की सम्मेलन से इतर हुई इस अहम बैठक में जिनपिंग ने कहा कि चीन नए डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार संचार बनाए रखने, सहयोग बढ़ाने और मतभेद कम करने के लिए…

Read More

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उत्तरी इजरायली शहर कैसरिया स्थित निवास की ओर दो फ्लैश बम दागे गए जो बगीचे में गिरे। घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। शनिवार शाम सुरक्षा निकायों की तरफ से दिए गए संयुक्त बयान में बताया गया है कि घटना के समय नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। घटना की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है। इजराइल ने इस हमले को उकसाने वाली बेहद गंभीर हरकत करार देते हुए हमलावरों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। दी टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक…

Read More

फिल्म ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ ने बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी के बीच अद्भुत केमिस्ट्री के कारण ये फिल्में दर्शकों के दिमाग में हमेशा के लिए बस गई। आज भी इन फिल्मों के कॉमेडी सीन और डायलॉग्स फैंस को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं। फिल्म की तीसरी किश्त ‘हेरा फेरी-3’ का प्रशंसकों को वर्षों से बेसब्री से इंतजार है। पहले दो पार्ट के मूल कलाकारों के फिर से जुड़ने की खबर ने दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। कई अफवाहों के बाद आखिरकार ‘हेरा…

Read More

2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रूह बाबा और बाजीराव सिंघम के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। 01 नवंबर को रिलीज हुई दोनों फिल्में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ क्लैश हो रही हैं। दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन तीसरे शनिवार को देखने को मिला कि ‘भूल भुलैया 3’ ‘सिंघम अगेन’ से बेहतर रही। रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते…

Read More