Author: shivam kumar

बिजनौर। सरकारी भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। 16 नवंबर समाधान दिवस में मिली शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार अतुल भगत के नेतृत्व में टीम गठित करके गाँव जीतपुरा परगना दारानगर गंज में 14 गाटा संख्या सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। भारी पुलिस बल की उपस्थिति में उक्त अवैध निर्माण हटाकर कब्जा मुक्त कराया गया। इस टीम में लेखपाल हर्ष तोमर, दीपक शर्मा, सचिन कुमार, अमीन सूरजमल आदि मौके पर मौजूद रहे। नायब तहसीलदार अतुल भगत ने ग्रामीणों…

Read More

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात पांच घंटे अभियान चलाकर 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित हैं जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात 12.00 बजे से रविवार सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 72 एनबीडब्ल्यू वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 7, थाना रामगढ़ ने 1, थाना रसूलपुर ने 5, थाना टूंडला ने 4, थाना पचोखरा ने 1,…

Read More

देव दीपावली पर्व से ही मंदिर में भारी भीड़ को देख मंदिर प्रशासन ने लिया निर्णय वाराणसी। लगातार तीसरे दिन रविवार को भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को स्पर्श दर्शन नही मिला। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने बाबा का सिर्फ झांकी दर्शन किया। देव दीपावली पर्व से ही मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने 15 और 16 नवम्बर को उमड़ी भारी भीड़ को देख स्पर्श दर्शन पर रोक लगाया था। रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ने को ध्यान में रख मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन…

Read More

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की रात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जाजपुर निवासी श्रवण (27) अपने ही गांव के उपेन्द्र (26) के साथ मोटरसाइकिल द्वारा फिरोजाबाद किसी कार्य से गया था। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिवार रात वापस घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल जैसे ही थाना टूंडला क्षेत्र के हाइवे स्थित हजरतपुर फैक्ट्री के समीप पहुंची तभी अचानक तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।…

Read More

सिलीगुड़ी। साढ़े चार महीने की लंबी अवधि के बाद न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से दार्जिलिंग तक टॉय ट्रेन शुरू हो गई है। रविवार सुबह करीब 10 बजे देशी-विदेशी पर्यटकों समेत कुल 35 यात्रियों को लेकर ट्रेन दार्जिलिंग के लिए रवाना हुई। यह शाम करीब पांच बजे दार्जिलिंग पहुंचेगी। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के इस कदम से पर्यटक खुश हैं। इस दिन ट्रेन शुरू होने से पहले रेलवे के कटिहार डिवीजन के डीआरएम संजय कुमार समेत रेलवे अधिकारियों ने एनजेपी के टॉय ट्रेन प्लेटफार्म पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। डीआरएम ने कहा कि कई महीनों तक बंद रहने के बाद रेलवे लाइन का…

Read More

नागपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र में रविवार को प्रस्तावित 4 चुनावी रैलियां अचानक रद्द कर दी गईं। इन रैलियों के लिए अमित शाह शनिवार शाम को नागपुर पहुंचे थे। अचानक किन्हीं कारणों से सुबह रैलियां रद्द होने के बाद अमित शाह तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विदर्भ के वर्धा, सावनेर, काटोल और गढ़चिरौली में रविवार को कुल 4 चुनावी सभाएं होने वाली थीं। इन सभाओं के लिए अमित शाह 16 नवंबर की शाम को नागपुर पहुंचे। होटल रैडिसन ब्ल्यू में उन्होंने अहम पदाधिकारियों और भाजपा के…

Read More

सत्संगियों ने लिया ईश्वर भक्ति के रास्ते चलने का संकल्प नवादा। संतमत के प्रणेता ब्रह्मलीन 108 श्री महर्षि में ही जी महाराज के पट शिष्य गुरु स्नेही स्वामी आशुतोष जी महाराज ने कहा है कि ध्याना अभ्यास से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है ।तभी मनुष्य अपने जन्म जन्मांतर के दुखों से छूट सकते हैं। वे रविवार को नवादा सन्तमत सत्संग आश्रम में स्वामी केशवानंद की पुण्यतिथि पर प्रवचन कर रहे थे । स्वामी आशुतोष ने कहा कि जन्म -मरण के बंधन में बंधे रहना मानव ही नहीं बल्कि सभी जीवों के दुख का सबसे बड़ा कारण है ।जब तक…

Read More

नवादा। नवादा में रविवार को एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। धारदार हथियार से महिला के शरीर व पैर पर वार किया गया है, जिसके बाद इलाज की क्रम में महिला की मौत हो गई है। मृतका रजौली थाना क्षेत्र के मुरैना गांव के विनोद चौधरी की पत्नी कलावंती देवी हे गई। मृतक के पति ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पति विनोद चौधरी ने बताया कि जमीन की विवाद काफी लंबे समय से चल रही है। कुछ दबंग लोगों के द्वारा जमीन छोड़ देने के लिए कहा जा रहा था और…

Read More

3 ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ पहुंची टीम रांची। जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से हरमू पंच मंदिर स्थित हरमू बाजार रोड में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में 3 ट्रैक्टर, 3 हल्ला गाड़ी, 2 जेसीबी के साथ निगम की इनफोर्समेंट टीम व सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अभियान के तहत करीब सड़क के दोनों ओर से करीब 25 से अधिक बांस बल्ली, एल्बेस्टस की दुकानों को हटा कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। हटायी गयी दुकानों में मांस, मछली, बैग, सब्जी, कपड़ा, पूजन सामग्री, ठेला, गुमटी आदि की…

Read More

खूंटी। खूंटी में एसबीआई बैंक का एटीएम तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये चोरी‌ करके बीती रात फरार हो गए। खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचना स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर 12 लाख, 21 हजार रुपये चुरा ले गए। ये ढाई वर्ष में दूसरी बार की घटना है। खूंटी सिमडेगा रोड पर बिचना गांव बस्ती से किनारे चौराहा होने के बावजूद शाम होते ही सुनसान हो जाता है। वहीं बैंक सुनसान जगह पर होने के कारण बीती रात में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 2 बजे रात…

Read More

रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इससे पूर्व 18 नवंबर की शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा और 19 नवंबर को ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इन सभी कार्यों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके मद्देनजर डीसी चंदन कुमार ने रविवार को रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचे और वहां तैयारियों का जायजा लिया। 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए कक्ष भी अभी से ही बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। इसका भी निरीक्षण डीसी ने किया। निरीक्षण…

Read More