काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने चीन भ्रमण के बारे में कहा है कि उनके इस दौरे से भारत के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ओली ने कहा कि भारत के साथ नेपाल के अच्छे संबंध हैं, जो खराब नहीं हो सकते। काठमांडू में आयोजित कांतिपुर कॉन्क्लेव के समापन समारोह में गुरुवार को प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि नेपाल एक सार्वभौम देश है और उसके प्रधानमंत्री का यह अधिकार है कि वह सुनिश्चित करे कि उसे किस देश का भ्रमण पहले करना है। उन्होंने कहा कि मेरे चीन भ्रमण से भारत को कोई समस्या होगी,…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के न्याय विभाग में वकील टॉड ब्लैंच भी नजर आएंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने टॉड ब्लैंच को उप अटॉर्नी जनरल के रूप में चुना है। मैनहट्टन में पूर्व पर्यवेक्षण संघीय अभियोजक ब्लैंच ने कई अभियोगों में ट्रंप का कानूनी बचाव किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि न्याय विभाग में ब्लैंच डिप्टी अटॉर्नी जनरल होंगे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ट्रंप ने मैट गेट्ज का चयन न्याय विभाग के अटॉर्नी जनरल के रूप में किया है। ट्रंप ने ब्लैंच के चयन की घोषणा न्यूयॉर्क के…
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। केन विलियमसन कमर की चोट से उबर चुके हैं, जिसके कारण वे न्यूजीलैंड के भारत दौरे से बाहर रहे थे, लेकिन अब वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल हो गए हैं, जबकि वेलिंगटन के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अनकैप्ड सीमर जैकब डफी भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि बेयर सियर्स (घुटना) और काइल जैमीसन (पीठ) चोट के कारण टीम में नहीं…
कंपाला। युगांडा क्रेन्स ने अपने आखिरी दो ग्रुप के मैच खेलने से पहले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (एएफसीओएन) 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शुक्रवार को कंपाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने मैच से पहले, युगांडा क्रेन्स ने अफ्रीका के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टिकट बुक कर लिया, क्योंकि दक्षिण सूडान ने गुरुवार को जुबा में खेले गए ग्रुप के दूसरे मैच में कांगो गणराज्य को 3-2 से हरा दिया। दक्षिण सूडान की जीत का मतलब है कि 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहने वाला युगांडा और आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि आगामी खिलाड़ियों की नीलामी में मार्की खिलाड़ियों के दो सेट होंगे। यह नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नीलामी की तैयारी कर रहे फ्रेंचाइजियों को, बीसीसीआई ने बताया है कि दो मार्की लिस्ट होंगी, जिनमें प्रत्येक सेट में 8-9 खिलाड़ी होंगे। हालांकि, मेगा-नीलामी में दो एलीट लिस्ट होना असामान्य नहीं है, लेकिन 2022 में पिछली बड़ी नीलामी में केवल एक ही थी। हालांकि, 2018 और 2014 की नीलामी में दो…
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साउथी हालांकि अगले साल जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर देश के लिए खुद को उपलब्ध रखेंगे। साउथी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के हवाले से कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था। 18 साल तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा…
जालौन। जालौन में 22 अक्टूबर को झांसी-कानपुर हाईवे पर एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त को लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस की तफ़्शीस के बाद इस अज्ञात लाश की मौत की मिस्ट्री का खुलासा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती बांदा जिले की रहने वाली थी और प्रयागराज में रहकर बैंकिंग की तैयारी कर रही है। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए कानपुर गई थी और प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। प्रेमी नहीं माना तो उसने फांसी लगाकर अपनी जान…
अयोध्या। अयोध्या लखनऊ हाईवे में थाना कोतवाली रुदौली के कूड़ा सादात कट पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत और 15 घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया हैं। वहीं ट्रैवलर में सवार 15 यात्रियों को सीएचसी रुदौली लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली रुदौली के कूड़ा सादात कट पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि कूड़ा सादात कट पर ट्रक घूम रहा था , घूमते हुए ट्रक में ट्रैवलर व कार टकराई। कार सवार डॉक्टर और…
सिलीगुड़ी। छात्रों को टैब खरीदने के लिये राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा होने के बाद उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्वस्त किया है कि सभी छात्रों को टैब मनी जरूर मिलेगी। शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल की अपनी चार दिवसीय दौरा समाप्त कर शुक्रवार को कोलकाता रवाना हो गईं। दोपहर को जब मुख्यंमंत्री कोलकाता जाने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंची तो पत्रकारों ने टैब भ्रष्टाचार के बारे में सवाल…
भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहरी क्षेत्र के बूढ़ानाथ, एसएम कॉलेज, सीढ़ी घाट, खिरनी घाट, मुसहरी घाट, बरारी घाट, बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर अहले सुबह से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दीप दान भी किया। उल्लेखनीय हो कि रानी सती मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा साथी गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा फूल का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान महा आरती भी होगी। सिर्फ भागलपुर के ही लोग…
अररिया। फारबिसगंज के प्लस टू स्तरीय ली अकादमी उच्च विद्यालय में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जन जातीय गौरव दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनी,जिसमे भाजपा विधानसभा प्रभारी सह एनवाईकेएस चयन समिति सदस्य प्रवीण कुमार, मुख्य पार्षद वीणा देवी और ली अकादमी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह ने भाग लिया और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर एनवाईकेएस चयन समिति सदस्य प्रवीण कुमार,मुख्य पार्षद वीणा देवी और ली अकादमी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व…
