रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिट्टीपाड़ा से विधायक दिनेश मरांडी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हिरणपुर (लिट्टीपाड़ा) में शिवराज ने एनडीए कैंडिडेट के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा में दिनेश का पार्टी में स्वागत किया। उम्मीद जताई कि इससे एनडीए सरकार के गठन में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि लिट्टीपाड़ा से झामुमो ने विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक स्व साइमन मरांडी के बेटे दिनेश का टिकट काट दिया था। इसके बाद से वे लगातार अपनी पार्टी पर हमलावर थे। वे लगातार इसे लेकर सवाल उठा रहे थे। इस बीच गुरुवार…
Author: shivam kumar
जमुई में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए आज प्रधानमंत्री ने 6600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। शुक्रवार को बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश…
रांची। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज लगातार यहां आदिवासी आबादी घट रही है, और मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। आज हिंदू 67 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत हो गई है। लगातार हमारे संथाल परगना में घुसपैठियों ने आना शुरू किया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, अपने झारखंड के मुसलमान नहीं हैं। पाकुड़ और साहिबगंज में ये आबादी 35 प्रतिशत हो गई है। झामुमो आदिवासियों की पार्टी नहीं है, बल्कि घुसपैठियों के वोटबैंक के लिए उनकी…
झारखंड में 13 मुख्यमंत्री बने-लेकिन तीन ने जेल की हवा खायी महगामा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, शुक्रवार को गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है। आज ये बताने की जरुरत नहीं है कि, भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश…
निश्चित हार से बदहवास हेमंत सोरेन सरकार अब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही -झामुमो के प्रवक्ता ने 15 दिन पहले इन विश्वविद्यालयों की चर्चा की थी और आज पुलिस की रेड पड़ गयी -हेमंत सरकार ने कुछ अधिकारियों को टूल किट बना दिया रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार रांची के मारू टावर स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित करके राज्य सरकार पर राज्य के प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि जिस तरीके से शिक्षण संस्थानों में छापेमारी हो रही है…
गोड्डा। गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनाव है। चुनाव मे राजनैतिक लड़ाई है। मगर राजनैतिक लड़ाई के पीछे विचाराधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने का काम कर रही है। बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। कूड़ेदान में फेंकने की कोशिश कर रही है। ये है लड़ाई। ये संविधान बहुत पुरानी किताब है। इसमें जो सोच है ये नई सोच नहीं है। ये बहुत पुरानी सोच है। अंबेडकर की सोच है, गांधी जी की…
रांची। झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को झारखंड दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में एक घंटे तक रोक दिया गया। उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। इस दौरान वह हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे। राहुल गांधी महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री दीपिका पांडेय व बेरमो से प्रत्याशी अनूप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रोके जाने की सूचना पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया व नारेबाजी किया। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर हेलीकॉप्टर रोका गया है। सभा में…
कांग्रेस ने हिमाचल में एक लाख सरकारी नौकरी पहली कैबिनेट में देने का वादा किया लेकिन नौकरी नहीं दी : राजीव बिंदल तेलंगाना में कांगे्रस ने जो गांरटी दी, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया : एटला राजेंद्र रांची। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया एवं तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटला राजेंद्र ने झामुमो-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। रांची स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में संयुक्त प्रेसवार्ता में गौरव भाटिया ने कहा कि शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस और गुरु पर्व का पावन दिन…
आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक पर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के इस खास मौके पर वे सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर समाज में समरसता…
झारखंड की पवित्र माटी को बचाने के लिए भगवान मुंडा ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था देवघर। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देवघर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की जिस पवित्र माटी को बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, आज वह फिर संकट में है। जिस माटी, बेटी और रोटी के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने ‘उलगुलान’ क्राति का आह्वान किया था आज उस माटी, बेटी और रोटी पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। शिवराज चौहान…
इस्लामाबाद। इस समय लगभग समूचा पाकिस्तान दूषित हवा की गिरफ्त में है। पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हाहाकार मचा हुआ। आज यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 732 दर्ज किया गया। मुल्क में बारिश के लिए सलात-ए-इस्तिस्का (बारिश के लिए विशेष नमाज) पेश किया जा रहा है। द जियो न्यूज के अनुसार, कई दिनों के बाद कराची में हवा की गुणवत्ता में आज सुबह भारी गिरावट देखी गई। ऐसा महानगर में तापमान में गिरावट आने से हुआ। मगर लाहौर वैश्विक प्रदूषण रैंकिंग में शीर्ष पर है। कराची में एक्यूआई 220 दर्ज किया गया है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार,…
