Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। रक्सौल थाना पुलिस व एंटी लिकर टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली तस्कर को रक्सौल के सैनिक रोड कोईरिया टोला से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से डेढ किलो चरस, 100 ग्राम ब्राउन सुगर, 22 पीस कोरेक्स सिरप, 32 पीस कोरेक्स सिरप का उपयोग किया हुआ डब्बा,नेपाली नंबर का एक मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी बरामद किया है।बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 26 लाख बतायी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के पर्सा जिला के वीरगंज के मुरली निवासी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के उपायुक्त वरुण रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त वरुण रंजन ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर सभी जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समुदायों के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक हैं। उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने…

Read More

बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण की केंद्र रही रांची। मेरे हर प्रीतम की कोई बात सुनावै। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुवार को रातू रोड के श्रीकृष्णनगर कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल सिख समाज के लोग श्री गुरुनानक देव की वाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के आगे पंच प्यारे और निशानची चल रहे थे। इस दौरान स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण की केंद्र रही। स्कूली बच्चों के साथ बैंड वादन टीम और एनसीसी कैडेट भी जुलूस की…

Read More

-प्रधानमंत्री ने बिहार के जमुई से किया 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के शुभारंभ के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में कहा कि जनजातीय समाज की पढ़ाई, कमाई और दवाई पर हमारी सरकार का बहुत जोर है। प्रधानमंत्री ने 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। उन्होंने पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान…

Read More

‘खींचो न कमान, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तब अखबार निकालो- अकबर इलाहाबादी आजादी के आंदोलन और देश में लोकतंत्र की बहाली ने भारत में प्रेस की आजादी और उसकी जरूरत को और अर्थवान बना दिया। आजादी के आंदोलन में प्रेस की अहम भूमिका रही। जबकि देश में स्वतंत्रता के साथ आए लोकतंत्र ने प्रेस की आजादी को कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया। प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। एक स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र के आईने के रूप में काम करता है। प्रेस को वॉच डॉग और भारतीय प्रेस परिषद् को मोरल वॉच डॉग कहा जाता…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने उन्होंने एक्स हैंडल पर अपने बधाई संदेश में लिखा, ”झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।” उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 15 नवंबर, 2000 को झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। भगवान बिरसा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 6:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रथम बोडो लैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। महोत्सव का समापन 16 नवंबर को होगा। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रथम बोडोलैंड महोत्सव शुरू होने की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार दो दिवसीय महोत्सव जोशपूर्ण बोडो समाज के निर्माण और शांति बनाए रखने के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति का बड़ा आयोजन है। इसका उद्देश्य न केवल बोडो लैंड…

Read More

प्रदेश वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दी देवघर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर झारखंड को जेएमएम द्वारा दी गयी 3 बीमारियों लव जिहाद, लैंड जिहाद व जॉब जिहाद से आरोग्य प्रदान करने की कामना की। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि दी। अनुराग ने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चर्चा की और उन्हें मोदी सरकार द्वारा धरतीआबा की स्मृति में किये जा रहे कार्यों व…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर धरती आबा का पुण्य स्मरण किया है। भाजपा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं।”

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय काले खां में जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी 3000 किलोग्राम वजनी 20 फीट ऊंची प्रतिमा सराय काले खां में बांसेरा पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थापित की है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अनावरण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक्स हैंडल पर लिखा, ” जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को मोदी सरकार इस वर्ष 150वें जयंती वर्ष के रूप में मना…

Read More

भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में वोट का किया अपील दुमका। जिले के जामा प्रखंड स्थित बेलकुपी हेलीकॉप्टर मैदान में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में साढ़े 4 साल में हेमंत सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार चार हुआ। बहुत बार बताया, रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मेरी बातों को नहीं सुना। वह भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में जनसर्मथन का अपील करते हुए कही। उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा बताते हुए कहा कि वीर सिदो-कान्हू की पावन धरती में आदिवासियों की आबादी घटती जा रही है।…

Read More