गिरिडीह I भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है। जिससे तय हो गया कि झारखंड में अगली सरकार एनडीए की ही बनने जा रही है। उन्होंने जनता से इस बार झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे झारखंड का चौतरफा विकास होगा और लोगोंं के जीवन…
Author: shivam kumar
बोकारो। झामुमो की स्टार प्रचारक कल्ना सोरेन ने गुरुवार को कहा कि झारखंड की जनता ने मूड बना लिया है। राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कल्पना सोरेन गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के समर्थन में कसमार प्रखंड के सपाहीटांड़ खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जनता से गोमिया विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां धनकुबेरों का ऋण माफ कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार ने 35 लाख गरीबों का बिजली बिल माफ कर दिया। हर परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। हेमंत सोरेन…
धनबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धनबाद के निरसा विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच से गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये सारी पार्टी कांग्रेस, माले, राजद और जेएमएम सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि “केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली से राशन भेजती है, तो ये कांग्रेस, जेएमएम और कम्युनिस्ट पार्टी राशन को रास्ते में ही खा जाते हैं। पहले आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति कमजोर थी, लेकिन आज के सरकार का नियम है ‘हम…
रांची। आयकर विभाग ने नाटकीय अंदाज में देवड़ी मोड़ के पास एक गाड़ी की स्टेपनी में छिपाकर रखे गए 25 लाख रुपए जब्त कर लिए। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान उस गाड़ी से रुपए नहीं मिले थे। आयकर विभाग फिलहाल रुपए के स्रोतों की जांच कर रहा है। आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी देवघर से धनबाद की तरफ जा रही है। उसमें रुपए ले जाए जा रहे हैं। आयकर विभाग ने वक्त की कमी के कारण देवघर से धनबाद जाने वाले सभी रास्तों की जानकारी गूगल मैप से ली। इसके बाद पुलिस को गाड़ी…
रांची। गुरुवार को निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रथम चरण के 43 विधानसभा सीटों पर संपन्न मतदान के बाद इवीएम, वीवीपैट आदि स्ट्रांग रूम पहुंच चुके हैं, उन्हें सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सभी 15 जिलों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। उन्होंने प्रथम चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मतदान आशानुरूप हुआ, लेकिन…
गिरिडीह। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को झारखंड की बगोदर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नागेन्द्र महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही चौहान ने देवघर विधानसभा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शिरकत की। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पूरे प्रदेश को लूटकर तबाह कर दिया है। जनता को लूट रहे हैं, इतना भ्रष्टाचार किया कि एक-एक नेता के घर में 350 करोड़ रुपये निकल रहे हैं। जनता इस सरकार से परेशान है। इसलिए अब जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार…
आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे : अनुराग रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “पिछले पांच वर्ष अगर आप राजद-कांग्रेस-झामुमो की सरकार के देखेंगे तो झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही मिला है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने का आग्रह करने को लेकर दायर जनहित याचिका को झारखंड हाइकोर्ट ने खारिज कर दी है। इससे पहले हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने राज्य सरकार एवं प्रार्थी का पक्ष सुना। सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से यह याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया है कि आने वाले कुछ माह में झारखंड विधानसभा चुनाव होना है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार राज्य सरकार किसी व्यक्ति विशेष को सीधे अकाउंट के माध्यम से पैसे नहीं दे सकती है। राज्य सरकार पब्लिक के परपस…
-भारत ने श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त सेंचुरियन। चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी मुख्य कारक रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों में अपना पहला शतक लगाया। भारत की तरफ से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। मेजबान टीम…
-फर्जी आईडी से बैंक खाता खोलने का मामला अहमदाबाद। फर्जी आईडी से बैंक खाता खोलकर आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) ने महाराष्ट्र और गुजरात में कार्रवाई शुरू की है। गुजरात के अहमदाबाद के 13 और सूरत के 3 स्थानों पर इडी की छापेमारी शुरू की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मालेगांव में 2, नासिक में एक और मुंबई के 5 स्थानों पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोट जिहाद का मामला जमकर उछला था। इसमें बड़े पैमाने पर रुपये के अवैध लेनदेन का आरोप है। इसके लिए फर्जी आईडी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के इसी अथक परिश्रम के बीच 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में उनसे संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं।”
