अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया वार्ड संख्या आठ जामा मस्जिद के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक कर्मचारी से दो लाख 15 हजार 685 रुपये लूट लिए।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश पैसे लेकर भागने में कामयाब हो गए।सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस अगल बगल घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुटी है।बंधन बैंक कर्मचारी भागकोहलिया पंचायत…
Author: shivam kumar
पूर्णिया। पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरी चिट्ठी 13 नवंबर की दोपहर को उनके पूर्णिया स्थित कार्यालय पर भेजी गई है। चिट्ठी में धमकी दी गई है कि 15 दिनों के भीतर उनके अर्जुन भवन कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को कुंदन कुमार बताया है और अपने आप को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त बताया है। चिट्ठी में लिखा गया है कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई के फोन कॉल का जवाब नहीं देते हैं। सूत्रों…
सहरसा। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आधुनिक भारत के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135 वीं जयंती जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में मनाई गई।सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दीा। समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ तारानंद सादा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होने देश की आजादी, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था,देश में नामचीन संस्थान आई आई टी,आई आई एम,नव रत्न कम्पनी, भेल, एस…
फारबिसगंज/अररिया।अररिया डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान डीए-जेजीयूए योजना के बारे में जागरूकता फैलाने व योग्य लाभुकों को इसके लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में मुख्य रूप से 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह- जागरूकता शिविर के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम सह जागरूकता शिविर का आयोजन अररिया जिला मुख्यालय के टॉउन हॉल में किया जायेगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 14 विभागों के…
कोलंबो। लंका टी-10 सुपर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 11 दिसंबर को कैंडी में होगी। पहला मैच जाफना टाइटन्स और हंबनटोटा बांग्ला टाइगर्स के बीच होगा। प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी जाफना टाइटन्स, हंबनटोटा बांग्ला टाइगर्स, कोलंबो जगुआर, नुवारा एलिया किंग्स, कैंडी बोल्ट्स और टीम गाले मार्वल्स राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच 18 दिसंबर को खेले जाएंगे। टीम 1 क्वालीफायर 1 में टीम 2 से भिड़ेगी, टीम 3 एलिमिनेटर मैच में टीम 4 का सामना करेगी, जबकि क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की उपविजेता टीम एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला क्वालीफायर 1…
सेंचुरियन। भारतीय टीम ने सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रिका को 11 रन से हराया। इस मैच में जीत के हीरो युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी-20 में अपना पहला शतक जड़ा। तिलक मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और 56 गेंदों में 107 रन की नाबाद पारी खेली। तिलक नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने क्यों आएं, इसका खुलासा मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया। इससे पहले हुए दोनों मैचों में कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन सेंचुरियन में उन्होंने…
– संस्कृति, जुनून और संघर्ष की कहानियां होंगी फेस्टिवल की मुख्य विशेषताएं नई दिल्ली। एशिया का सबसे बड़ा खेल साहित्यिक आयोजन एकामरा स्पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल (ईएसएलएफ) का छठा संस्करण 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित होगा। खेल संस्कृति, जुनून और खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानियां छठे एकामरा स्पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान विभिन्न सत्रों में लेखकों और खिलाड़ियों के साथ चर्चा का केंद्र बनेंगी। इनमें प्रमुख सत्र में होंगी लेखिका, निर्माता और खेल पत्रकार सारा गेर्हार्ट, जो अपने अनुभवों को साझा करेंगी। उनका यह अनुभव केन्या में बिताए गए समय पर आधारित है,…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर की चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए विकास में नहीं, बल्कि विभाजन में विश्वास करती है। आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहे पुराने विज्ञापन आरक्षण को लेकर कांग्रेस की असली सोच को दर्शाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने का सपना शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का था, जिसे हमने पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विभाजन…
नई दिल्ली। 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के आगाज के साथ साझीदार राज्य बिहार के पवेलियन का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। इस पवेलियन में लोग बिहार संग्रहालय का अवलोकन कर सकेंगे। 14 से 27 नवम्बर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज बिहार सरकार के हथकरघा एवं रेशम उत्पादन विभाग के निदेशक निखिल धनराज निप्पाणिकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर पवेलियन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार संग्रहालय के निदेशक अशोक कुमार सिन्हा सहित उद्योग मित्र, बिहार खादी एवं उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे l अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2…
मुंबई। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नंदूरबार की चुनावी सभा में कहा कि आदिवासी ही भारत के मूल मालिक हैं लेकिन उन्हें सरकार में उनके हिस्से की भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्हें यह भागीदारी सिर्फ संविधान से ही मिलेगी। राहुल गांधी नंदूरबार में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी आबादी 8 प्रतिशत है तो भागीदारी भी 8 प्रतिशत होनी चाहिए। केंद्र सरकार जब 100 रुपये खर्च करती है, तो आदिवासी के लिए केवल 10 पैसे तय किए…
रांची। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर 15 नवंबर को झारखंड आएंगे। इस संबंध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस क्रम में कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा तथा बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में अपराह्न 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
