नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल ने पूरे बाजार और आसपास के इलाकों की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है। जगह-जगह फैली गंदगी और उससे उठ रही दुर्गंध ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में कार्यरत सौ से अधिक सफाईकर्मी अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। सफाईकर्मियों के काम बंद करते ही बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह…
Author: shivam kumar
भागलपुर। लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां प्रियंका देवी नामक महिला ने मुकेश नाम के युवक पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मुकेश ने लोन दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए, लेकिन न लोन दिलवाया और न ही पैसे लौटाए। रुपये वापसी नहीं होने से नाराज प्रियंका देवी ने अपने बेटों के साथ रविवार को मुकेश को मोक्षदा स्कूल के पास बुलाया और सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला…
भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र के राजंदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में नल जल योजना पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। पानी के लिए ग्रामीण बीते 3 साल से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है यहां 60 से 70 परिवार हैं। बीते 3 साल से नल जल योजना का पानी हम लोगों को नहीं मिल रहा है। 20 साल से सड़क नहीं बना है। हम लोग फूस के घर में जीवन जीते हैं। नल जल योजना का टोटी पूरी तरह टूट चुका है। दो हैंडपंप लगाया गया था। जिसके पानी बदबू देता है। बेबस होकर हम लोग…
हजारीबाग हज़ारीबाग़ शहर के रहने वाले आकाश जैन को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन और निगरानी में अब उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आकाश जैन का घर हज़ारीबाग़ शहर के झंडा चौक के पास स्थित है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई संत जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग से की। वर्ष 2002 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास की थी। इसके बाद वर्ष 2004 में 12वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बने थे। साल…
बरपेटा (असम)। असम में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। कभी खुद को प्रतिष्ठित कारोबारी, तो कभी ठेकेदार अथवा अधिकारी बताकर सोशल मीडिया पर लोगों को जाल में फंसाने वाले एक कथित ठग को बरपेटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान धर्मेश्वर राय उर्फ जीतू राय के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने फेसबुक पर फर्जी पहचान बनाकर एक युवती से संपर्क स्थापित किया और धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद विभिन्न बहानों से उससे करीब 10 लाख रुपये ठग लिये। मामले की शिकायत मिलने के बाद…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराध पर लगाम अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक साथ छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई में साै से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया। एसएसपी ने रविवार काे बताया कि ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई थी। बीते देर रात तक चली इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस…
जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह उस समय तनाव फैल गया जब श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में मां पार्वती की प्रतिमा को खंडित अवस्था में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मंदिर में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा के दोनों ओर गंभीर क्षति के निशान थे और उसका सिर/गर्दन टूटा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु और स्थानीय लोग…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अब रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रांची के नगड़ी अंचल के दलादली इलाके में ईशान किशन के एक बेहद आलीशान प्रोजेक्ट की तैयारी तेज हो गई है। फफऊअ ने उनकी 11 मंजिला बिल्डिंग के नक्शे को पास कर दिया है। धोनी के फार्म हाउस से सिर्फ 300 मीटर दूर इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यह महेंद्र सिंह धोनी के मशहूर फार्म हाउस से महज 300 मीटर की दूरी पर बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक,…
नई दिल्ली। सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की उपलब्धियों की सराहना की। सिक्किम 16 मई 1975 को औपचारिक रूप से भारत का 22वां राज्य बना था। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सिक्किम अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के कारण देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है। सिक्किम के लोग अपनी गर्मजोशी, सादगी और सद्भावना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यूरोपीय देश नीदरलैंड पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने शनिवार को इस शानदार स्वागत की कुछ झलकियां साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “कल नीदरलैंड पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने जो दिल को छू लेने वाला स्वागत किया, वह सचमुच बेहद खास था। प्रवासी भारतीयों का यह अपनापन, जोश और स्नेह अभिभूत करने वाला है।” प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वागत की कुछ विशेष झलकियां और तस्वीरें भी साझा कीं। नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री के स्वागत में एक…
सिलीगुड़ी। सिक्किम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार काे बागडोगरा पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें हेलिकॉप्टर से सिक्किम जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण योजना में बदलाव किया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति बागडोगरा से सड़क मार्ग के जरिए सिक्किम के लिए रवाना हुए। बागडोगरा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य के मंत्री निशीथ प्रामाणिक ने किया। इस दौराना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति अपने इस दौरे के दौरान सिक्किम में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास…
