काठमांडू। नेपाल-भारत सीमा नाकों पर दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर लगाए जा रहे कस्टम शुल्क पर नेपाल उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा दी है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हरि प्रसाद फुयाल और टेक प्रसाद ढुंगाना की संयुक्त पीठ ने 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर भंसार शुल्क लगाने संबंधी वित्त मंत्रालय के निर्णय पर रोक लगाते हुए अंतरिम आदेश जारी किया। भारत से 100 रुपये से अधिक मूल्य के दैनिक उपभोग के सामान लाने पर भंसार शुल्क लगाने की व्यवस्था को व्यापार संधि के प्रावधानों के खिलाफ बताते हुए अधिवक्ता अमितेश पण्डित सहित अन्य लोगों ने रिट याचिका…
Author: shivam kumar
काठमांडू। भारत द्वारा एक मई से लागू नई ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर’ (एसओपी) के बाद नेपाल में चाय उद्योग गंभीर संकट में पड़ गया है। ऐसे में व्यवसायियों ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से इस मुद्दे के समाधान की मांग की है। नई निर्देशिका के अनुसार भारत में प्रवेश करने वाली नेपाली चाय के हर ट्रक और प्रत्येक खेप की अलग-अलग प्रयोगशाला जांच (लैब टेस्ट) अनिवार्य कर दी गई है। व्यवसायियों के अनुसार नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने भारत के वाणिज्य मंत्रालय और भारतीय चाय बोर्ड के अधिकारियों के साथ लगातार संवाद कर अवरोध हटाने का अनुरोध किया है। चाय व्यवसायियों…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पदों के सृजन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह मांग अदिवासी कुड़मि समाज, केंद्रीय समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर उठाई गई है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग और अंगीभूत महाविद्यालयों में वर्षों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुरमाली भाषा की पढ़ाई कर रहे हैं,लेकिन अब तक इस विषय के लिए पर्याप्त शैक्षणिक पद सृजित नहीं किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई…
रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया। आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के…
पूर्वी सिंहभूम। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि वर्षों तक नियमित बिजली बिल जारी नहीं करना और बाद में एकमुश्त भारी बकाया थोपना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। आयोग ने इस मामले को सेवा में गंभीर कमी मानते हुए उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। यह मामला चाईबासा के जेवियर नगर निवासी देवी शंकर दत्ता से जुड़ा है। उन्होंने आयोग में शिकायत दर्ज कर बताया था कि वर्ष 2018 में बिजली कनेक्शन लेने के बाद उन्हें नियमित रूप से मासिक बिजली बिल…
पूर्वी सिंहभूम। धार्मिक आस्था,श्रद्धा और सनातन परंपरा के प्रतीक बट सावित्री व्रत पर शनिवार को जमशेदपुर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। शहर के मंदिरों,वट वृक्षों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन तथा परिवार की समृद्धि की कामना की। सुबह स्नान के बाद महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में पूजा स्थलों पर पहुंचीं। हाथों में पूजा की थाली,माथे पर सिंदूर और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने वट वृक्ष…
काठमांडू। नेपाल में पिछले माह के मुकाबले अधिकांश पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में कमी आई है। हालिया आंकड़ों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि के बाद सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन सार्वजनिक अवकाश लागू करने के निर्णय का असर ईंधन की खपत पर पड़ा है। सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने के उद्देश्य से पिछले महीने से सप्ताह में दो दिन सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लागू किया था। इसी नीति के बाद पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल और खाना पकाने वाली गैस की मांग में गिरावट दर्ज की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका की भी जांच होगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवान्न में इसकी घोषणा करते हुए इस मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पीड़िता की मां व पानीहाटी से भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आरजी कर कांड की फाइल दोबारा खोली जा रही है और उस समय जिम्मेदारी संभाल रहे…
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर आखिरकार 15 मई को रिलीज कर दिया गया। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के निर्माण में बनी यह फिल्म एक बार फिर कॉमेडी, अफरा-तफरी और मनोरंजन का तगड़ा डोज लेकर आ रही है। टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “पागलपन का स्वागत है, हंसी का स्वागत है, अफरा-तफरी का स्वागत…
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 14 दिन पूरे कर लिए हैं और मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक अनुमानित 90.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ यह मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर महाराष्ट्र में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 14वें…
पटना। राजधानी पटना के सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इस हत्याकांड को सिविल डिफेंस के ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास के दौरान अंजाम दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार और पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया,…
