Author: shivam kumar

नेबलस (वेस्ट बैंक)। इजराइल प्रशासित वेस्ट बैंक के नेबलस शहर के पास बेइटा कस्बे में इजराइली सेना की कथित गोलीबारी में शुक्रवार को तुर्किये-अमेरिका की दोहरी नागरिकता वाली 26 वर्षीय आयसेनुर एजगी ईगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। वो बेइटा में नई यहूदी बस्ती बनाने के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। इजराइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि बेइटा में गोली चलने से एक विदेशी महिला की मौत की खबरों की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि इंटरनेशनल सॉलिडेरिटी मूवमेंट के साथ हुए प्रदर्शन में ईगी…

Read More

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी और 2018 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के पिछले छह साल बाद अब इस कपल के घर एक नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया। दीपिका ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह और रणवीर सितंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। दीपवीर किसी भी शुभ कार्य से पहले मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत सिद्धिविनायक के…

Read More

पटना। बिहार के दो दिवसीय दाैरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार काे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। नड्डा सुबह सबसे पहले गुरुद्वारा पहुंचे, जहां गुरु महाराज जी के चरणों मे मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्हें सरोपा भेंट किया गया। नड्डा के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका। जेपी नड्डा का आज पटना, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम है। जेपी नड्डा पटना पटनासिटी के खाजेकलां में एक कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। इसके…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जिला प्रशासन ने आठ सितंबर को होने वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की रैली के स्थान में अचानक बदलाव कर दिया है। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।इसमें कहा गया है कि रैली स्थल को संघीय राजधानी के संगजानी क्षेत्र में मूल स्थल के सामने एक साइट पर स्थानांतरित किया गया है। एआरआई न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पीटीआई नेता आमिर मुगल ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ देररात नए स्थान का दौरा किया । उन्होंने…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर घातक आतंकी हमला विफल कर दिया। इस दौरान बलों ने चार आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जियो न्यूज की रिपोर्ट में आईएसपीआर के हवाले से दावा किया गया है कि शुक्रवार तड़के फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हमला करने पहुंचे सशस्त्र आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया। आईएसपीआर ने कहा है कि सुरक्षा बल के जवानों ने मुख्यालय में प्रवेश करने के प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में करीब दो लाख भारतीय जाली नोट के साथ पकड़े गये तीन तस्करों ने पुलिस के सामने चौकाने वाले खुलासा किया है। तीनों ने बताया है कि इससे पहले जाली नोट की तीन बड़ी खेप जम्मू कश्मीर तक पहुंचा चुके हैं। ये लोग चौथी बार नेपाल से जाली नोट की खेप लेकर मोतिहारी के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। वहां से जम्मू कश्मीर पहुंच जाली नोट की डिलीवरी देना था। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार जाली नोट के तस्करों में भागलपुर इशाकचक का रहने वाला मो. नजरे शमसाद, भोजपुर सहार…

Read More

नई दिल्ली। पंचायत राज मंत्रालय भारतीय प्रबंधन संस्थान, जम्मू (आईआईएम, जम्मू) के सहयोग से 9 से 13 सितंबर 2024 तक 5 दिवसीय ग्रामीण प्रशासन प्रबंधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। मंत्रालय ने इसकी जानकारी शनिवार को दी। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से भारत में स्थानीय सरकार की दक्षता में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के तेजी से विकास में योगदान मिलेगा। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायतें, वत्तारा समिति प्रमुख, उप प्रमुख ,ग्राम पंचायत प्रमुख, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र,…

Read More

रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में राहुल गांधी की पेशी से व्यक्तिगत छूट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट से प्रतिउत्तर देने के लिए समय की मांग की। इस पर अदालत ने समय देते हुए 21 सितंबर को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता विनोद साहू की ओर से मामले में 31 अगस्त को जवाब दाखिल किया गया था। अधिवक्ता ने…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में सोहेया पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति का अवैध खनन के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन चरम पर है। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का धरना 566 दिनों से लगातार जारी है। सोहेया पहाड़ की तलहटी में खनन गतिविधियों को रोकने की मांग को लेकर समिति ने 16 फरवरी, 2023 से धरना जारी रखा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों, जिला उपायुक्त, खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी हुसैनाबाद को बार-बार अवैध खनन की जानकारी दी है। इसके…

Read More

साहिबगंज। एलसी रोड की विवादित जमीन की जांच का जिम्मा उपायुक्त हेमंत सती ने सदर एसडीओ को सौंप दिया है। डीसी ने एसडीओ को यह आदेश दिया है कि वह एक माह के अंदर दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर रिपोर्ट सौंपें। दरअसल साहिबगंज के कुछ स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच कर आवेदन देकर जमीन माफिया द्वारा जमीन हड़पने का जो आरोप लगाया है, उस आवेदन में जमीन की राशि एक करोड़ 20 लाख रुपये पाकिस्तान में एक रिश्तेदार के पास भेजने की बात सामने आयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गंभीर मामला है कि आखिर…

Read More

रांची। रिम्स रांची के डॉ संजय कुमार सिंह, उनकी पत्नी आशा सिंह समेत चार डॉक्टर के साथ कुल आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, राशि गबन एवं आपराधिक साजिश रचने के आरोप में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने ने प्राथमिकी दर्ज की गयी। प्राथमिकी आर्केड, प्रेमसंस मोटर के सामने, बूटी रोड, बरियातू निवासी अनिल अधिकारी, उनकी पुत्री मारिया अधिकारी, मल्लिका दत्ता, डॉ संजय कुमार सिंह, उनकी पत्नी डॉ आशा सिंह, पवन कुमार बर्नवाल, डॉ विद्यापति की पत्नी डॉ इंदु कुमारी और डॉ सुनील कुमार की पत्नी डॉ नीलम अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाना में दर्ज की गयी है। आरोप…

Read More