Author: shivam kumar

फारबिसगंज/अररिया। बथनाहा एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर आज अररिया के नरपतगंज रेलवे ओवरब्रिज के पास 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर को एसएसबी नरपतगंज थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ किया गया बताया जा रहा है कि तस्कर नेपाल से गांजा तस्करी कर सीमा के रास्ते नरपतगंज से बाहर जाने की फिराक में था। बथनाहा एसएसबी जवानों के स्पेशल टीम ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के नरपतगंज बाजार रेलवे ओवर ब्रिज के समीप 10 किलो गांजा के साथ पैदल जा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां थाना लाकर गिरफ्तार तस्कर…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला कृषि विभाग रबी फसल की बुवाई को लेकर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है। जिले में इस वर्ष 1,54,810 हेक्टेयर भूमि में रबी खेती का लक्ष्य निर्धारित है। इसकी जानकारी देते जिला कृषि पदाधिकारी ने मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग किसानो को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ खेती के नये टिप्स देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके पूर्व विभाग द्धारा जिलास्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन कर रबी खेती के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी किसानो कृषि कर्मियों को दिया गया है।साथ ही जिले के सभी 27 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय…

Read More

रांची।  प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के डेलीगेट आदित्य विक्रम जायसवाल भाजपा में शामिल हो गये। कांग्रेस छोड़ उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल आदित्य विक्रम जायसवाल रांची से इस बार टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन रांची सीट फिर से JMM के कोटे में जाने से वह निराश हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात रांची एयरपोर्ट पर उनकी मुलाक़ात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई।

Read More

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर प्राप्त हों, इसलिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल के प्रति किसी भी प्रकार के पक्षपात अथवा किसी को विशेष संरक्षण से संबंधित पाये जाने पर निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों पर सख्ती से कर्रवाई करने का निर्देश है। इसी क्रम में सोमवार को कार्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी/सदस्यों के साथ बातचीत के क्रम में संजय प्रसाद श्रीवास्तव, अवर सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन)…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी कड़ी में राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किये गये हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा और सुगमता के लिहाज से मतदानकर्मियों को 2 दिन पहले ही उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों से मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए बस, ट्रेन और हेलीकॉप्टर से भेजे गये। विशेषकर वे मतदान केंद्र जो दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं, वहां मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया। झारखंड में नक्सल प्रभावित…

Read More

चाकुलिया में जनसभा को किया संबोधित -जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा की सभा को फोन पर किया संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता चाकुलिया। गांडेय विधायक सह झमुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा कि अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए 13 नवंबर को मतदान करें। समीर मोहंती को विजयी बनायें। हेमंत सरकार को दोबारा सत्ता में लायें। उन्होंने कहा कि 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन, नौ लाख महिलाओं को सावित्री बाई फुले योजना और मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की माताओं और बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का काम किया। बिजली बिल माफ योजना से 37 लाख…

Read More

चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सोमवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले चेन्नई में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इडी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। भारत में विदेशी ई-कॉमर्स संस्थाओं के संचालन, विशेष रूप से विनियामक अनुपालन और निष्पक्ष बाजार प्रथाओं के संबंध में इडी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के तहत दर्ज मामलों को लेकर इडी की टीमों ने सोमवार को दस स्थानों पर छापा मारा है। अधिकारी इन ठिकानों की तलाशी ले रहे हैं। आधिकारिक रूप से अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 12 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसे इंदिरा गांधी और उनके विश्वासपात्र कभी नहीं भूल पाए। बात 1969 की है। इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं। इस समय कांग्रेस में कुछ बुजुर्ग नेताओं का सिंडिकेट हावी था। इंदिरा गांधी की भूमिका राम मनोहर लोहिया के शब्दों में ‘गूंगी गुड़िया’ से ज्यादा नहीं थी। कहते हैं कि इंदिरा चाहती थीं कि वीवी गिरि को राष्ट्रपति बनना चाहिए पर सिंडिकेट ने नीलम संजीव रेड्डी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। यह इंदिरा गांधी बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने बगावत कर…

Read More

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वस्त्रों पर दिये गये बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने करारा जवाब दिया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते मल्लिकार्जुन खरगे पूरी पार्टी का नेतृत्व करते है। उनका बयान पूरी पार्टी का बयान है, वह अपने बयान के लिए माफी मांगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन पर हमला किया है। जब-जब सनातन संस्कृति पर हमला हुआ है, तब -तब कांग्रेस उसके समर्थन में खड़ी रही है। कांग्रेस का लक्ष्य देश में तुष्टीकरण की राजनीति करना है। उत्तर प्रदेश में…

Read More

किश्तवाड़। सुरक्षाबलों का जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के केशवान और आसपास के इलाकों के घने जंगलों में सोमवार को तलाशी अभियान जारी है। एक दिन पहले इलाके में छुपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी वीरगित को प्राप्त हो चुके हैं। सुरक्षाबल पिछले चार दिनों से जंगल में तलाशी अभियान चला रहे हैं। वह उन आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने पिछले गुरुवार को दो ग्राम सुरक्षा समीति (वीडीजी) के दाे सदस्याें का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। रविवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने केशवान…

Read More

नई दिल्ली। ठंड के दस्तक देने के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में जहर घुला हुआ है। इस स्थिति के लिए अकसर पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के बाद पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। दमघोंटू हवा के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रोज डरा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ में श्रेणी में रही। सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 346 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह एक्यूआई आनंद विहार में 377, मुंडका में 380, वजीरपुर में 390,…

Read More