नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। शाह की आज झारखंड में होने वाली जनसभाओं का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज दोपहर 12 बजे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो सिमगेडा विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। शाह इस विधानसभा क्षेत्र के पालकोट में अपराह्न दो बजे रैली में जनता से मुखातिब होंगे। भाजपा नेता यहां के बाद…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न सवा 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर वडताल में उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वडताल स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर कई दशकों…
रांची। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सोमवार को अबुआ सरकार का अधिकार पत्र जारी किया। इस बार झामुमो ने अपने मेनिफेस्टो का नाम अधिकार पत्र रखा है। 22 पन्नों के इस अधिकार पत्र में किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने की बात कही गई है। इसके अलावा अधिकार पत्र में झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार के साथ कृषि किसान और खेतीहर मजदूर की भी बात की गई है। शिक्षा और रोजगार, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, खाद्य और सामाजिक सुरक्षा, उद्योग शहर एवं पर्यटन, राज्यकर्मी व अनुबंध कर्मी के साथ खेल कूद को भी प्राथमिकता दी गई है। अधिकार…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा कि जमकर मलाई मारो यानी जेएमएम के नेतृत्व में चल रही महाठगबंधन सरकार ने पिछले पांच साल में लगभग 60 भ्रष्टाचार के काम किए। वल्लभ सोमवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार का संकट इतना गंभीर हो गया है कि सरकारी छापों का सिलसिला समाप्त ही नहीं हो रहा है। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के यहां छापा इसका सबसे बड़ा उदहारण है। इनकम टैक्स ने श्रीवास्तव के 17 ठिकानों पर…
घाटशिला। कल्पना मुर्मू सोरेन का हेलीकॉप्टर घाटशिला में रोक दिया गया था। इसके लिए कल्पना ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सभाएं सोमवार को लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में थीं। लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को घाटशिला में रोक दिया गया। उन्होंने इस बाबत एक वीडियो पोस्ट जारी कर कहा, इस समय वो घाटशिला में हैं और वो यहां चुनावी सभा कर रही थीं। उनका कार्यक्रम जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में है। इस चुनावी प्रचार में भी केंद्र सरकार हमारे साथ किस तरह से बर्ताव कर रही है। हमें परेशान कर रही है। हमें परमीशन नहीं…
रांची। कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित इंडिया होटल के पास बीते दो अगस्त की रात स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी गठन किया गया था। एसआईटी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के तीन महीने के बाद घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मनोहर कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, गौतम यादव, सुग्रीव सिंह और अभिषेक महतो शामिल है। संजय सिंह और मनोहर सिंह का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा…
बूथ पर पूरी ताकत लगा दें, घर-घर जाकर गठबंधन सरकार के झूठे वायदों की खोलें पोल रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के दौरान जुड़कर उन्हें आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक घर और बूथ तक पहुंचकर गठबंधन सरकार के झूठे वादों का खुलासा करें और मतदाताओं को इसके बारे में अवगत करायें। साथ ही, उन्होंने 13 और 20 नवंबर को मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाने की अपील की, जिसमें कार्यकर्ता थाली बजाते हुए और…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन से शराब जब्त किया है। रांची आरपीएफ की उपनिरीक्षक रीता कुमारी ने सोमवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन संख्या 18105 में जनरल कोच में एक प्लास्टिक बैग में 23 शराब की बोतल को जब्त गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार 700 रुपये है। शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।
विशेष इस प्रमंडल के सात जिलों की 25 सीटों पर हो रहा है कांटे का मुकाबला जल-जंगल-जमीन की असली लड़ाई का गवाह है झारखंड का यह इलाका खेती-किसानी से खनिज संपदा तक में पूरे राज्य में है इस इलाके का दबदबा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। प्रशासनिक दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा प्रमंडल है उत्तरी छोटानागपुर। इसके अंतर्गत सात जिले आते हैं और इन सात जिलों के लोग पांच सांसद और 25 विधायक चुनते हैं। इन सात जिलों में धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ आते हैं। उत्तरी छोटानागपुर झारखंड…
राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों व कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, सभी दलों ने प्रचार में झोंकी ताकत रांची। झारखंड में 43 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। सभी 43 सीटों पर सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी व समर्थक घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में 13 नंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जबकि शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिन क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक मतदान का समय है…
रांची। बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थक व संगठन के सचिव आनंद विश्वकर्मा पर रविवार की देर रात बरडीहा थाना क्षेत्र के कुनरहे मोड़ पर हमला किया गया। अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। इस हमले में आनंद बाल-बाल बच गए। उन्होंने गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन उनकी गाड़ी पूरी तरह जल कर खाक हो गई। सोमवार की सुबह जब ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थकों को घटना की जानकारी मिली तो सभी आक्रोशित हो गए। घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम…
