कोलकाता। कोलकाता के नालपुर में सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22850) के तीन कोच –एक पार्सल और दो यात्री –पटरी से उतर गए। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद रेलवे ने आंतरिक जांच का आदेश दिया है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। अगर किसी की गलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि समिति दस दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के इंजन की लाइन में…
Author: shivam kumar
अलीपुरद्वार। मदारीहाट विधानसभा उपचुनाव में महज कुछ दिन रह गए है। वैसे में सभी पार्टियां सुबह शाम जमकर प्रचार में पसीना बहा रहे है। शनिवार को तृणमूल प्रत्याशी जयप्रकाश टोप्पो और भाजपा प्रत्याशी राहुल लोहार ने प्रचार किये। इधर, तृणमूल प्रत्याशी जयप्रकाश टोप्पो ने मदारीहाट के शिशुझुमरा ग्राम पंचायत के विभिन्न इलाकों में जमकर प्रचार किया। इस दिन जयप्रकाश टोप्पो को चाय बागान के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते देखा गया। उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी राहुल लोहार ने मदारीहाट विधानसभा के खैरबाड़ी अंचल में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट…
कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने कोलकाता स्थित राज्य संचालित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले की जांच में अहम सुराग हासिल किए हैं। इस मामले में आरोपित अस्पताल के हाउस स्टाफ आशीष पांडे पर जांच एजेंसी ने संदेह बढ़ा दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, आशीष पांडे पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के बेहद करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है कि पांडे ने घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाई और ठेकेदारों तथा संदीप घोष के बीच अवैध धन के लेनदेन में मध्यस्थ बने। इसके अलावा, पांडे ने घोष और प्रशासन तथा राजनीति…
सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम सोनाई सरकार है। नक्सलबाड़ी की एसडीपीओ नेहा जैन ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ नेहा जैन ने कहा कि बीती रात गुप्त सूचना पर खोरीबाड़ी थाने की मदद से उनके नेतृत्व में खोरीबाड़ी के बतासी में एक ऑनलाइन सेंटर पर छापेमारी किया गया। उस दौरान ऑनलाइन सेंटर में कुछ नेपाली नागरिक मौजूद थे। जो आधार कार्ड लेने पहुंचे थे। उन लोगों से पूछताछ में पता चला कि सेंटर का मालिक प्रत्येक…
अलीपुरद्वार। जिले के मदारीहाट में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक का नाम श्याम मुंडा (40) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मदारीहाट जामताला इलाके के निवासी श्याम मुंडा शुक्रवार देर रात पड़ोसी के घर जा रहे थे। उसी समय एक जंगली हाथी ने उनपर हमल कर दिया। जिससे श्याम मुंडा की मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर वनकर्मी और मदारीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कटिहार। कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया और रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मियों और उनके परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। एडीआरएम ने बताया कि उन्होंने स्टेशन से लेकर रेलवे गिरिजा कालोनी स्थित पंप हाउस और तेजा टोला स्थित रेलवे पोखर का निरीक्षण किया, जहां नाले की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए। एडीआरएम ने एमएलसी अशोक अग्रवाल से फोन पर बात की और नगर निगम के इंजीनियर्स…
कटिहार। कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निरक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर यात्रियों के भारी भीड़ और रात्रि में उनको होने वाली असुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा कटिहार के अलावा बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी स्टेशन के बाहर स्थित रेल परिसर में…
रामगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी के चुनावी जनसभा में पहुंचे। भुरकुंडा थाना मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने झारखंड को धर्मशाला बना दिया है। शिवराज ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां आ रहे हैं। उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में भी शामिल किया जा रहा है। यह बर्दाश्त से बाहर है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, तो सारे घुसपैठियों…
काठमांडू। सात साल की उम्र में मजबूर होकर भूटान छोड़ी और नेपाल आकर शरणार्थी शिविर में रह कर पढ़ाई-लिखाई की और पुनर्वास योजना के तहत अमेरिका गए। वहां पर लगातार भूटानी शरणार्थियों के हित में आवाज उठाई। अमेरिकी संसद में शरणार्थी संबंधी समिति के सलाहकार बनने के बाद खुद चुनाव जीत कर सांसद बनने वाले सूरज बुढाथोकी की नेपाल में काफी चर्चा है। करीब 9 साल पहले नेपाल के भूटानी शरणार्थी शिविर से अमेरिका गए सूरज बुढाथोकी हाल में अमेरिका में संपन्न हुए चुनाव में संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए न्यू हैंपशायर क्षेत्र से निर्वाचित हुए। न्यू…
बेंगलुरु/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में दक्षिणी क्षेत्र के 10 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के प्रदर्शन की समीक्षा की। वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यहां आयोजित इस बैठक में एक प्रस्तुति के दौरान 2022 में नियमित समीक्षा शुरू होने के बाद से अपने वित्तीय प्रदर्शन और प्रौद्योगिकी उन्नयन में सुधार के लिए आरआरबी की सराहना की और ग्रामीण बैंकों से भविष्य में भी इस गति को जारी रखने का आग्रह किया। सीतारमण ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दक्षिणी…
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2024-25 में धान की खरीदारी से अब तक पंजाब में 6.58 लाख किसानों को लाभ मिला है, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 27995 करोड़ रुपये है। उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि 8 नवंबर, 2024 तक पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 लाख मीट्रिक टन धान आ चुका है, जिसमें से 120.67 लाख मीट्रिक टन धान राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खरीदा गया है।…
