रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हर मतगणना केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदान संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इसीलिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ वेबकास्टिंग की मदद से मुख्य निर्वाचन कार्यालय, धुर्वा से भी नजर रखी जाएगी। कुमार शनिवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हीं माध्यमों से तीन गलतियां प्रकाश में आयी थीं, जिन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन तो दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा, इज्जत दूसरी तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार। हम कहते हैं कि संविधान को बचाना है। संविधान हिंदुस्तान का है और संविधान जनता की रक्षा करता है जबकि भाजपा चाहती है कि संविधान को खत्म किया जाए और जैसे पहले हुआ करता था वैसे एक बार फिर हिंदुस्तान को चलाया जाए। राहुल शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के गांधी मैदान में सभा को संबोधित कर रह…
विशेष दक्षिणी छोटानागपुर के पांच जिलों की 15 सीटों पर होगा दलों का लिटमस टेस्ट पिछली बार झामुमो-कांग्रेस ने नौ सीटें जीत कर भेद दिया था भाजपा का किला सीधे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं एनोस एक्का और जयराम महतो नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सियासी खासियत यह है कि यहां का हरेक प्रमंडल अपने-आप में अलग राजनीतिक दृष्टिकोण समेटे हुए है, तो वहीं ये सभी एकजुट होकर एक मजबूत राजनीतिक इकाई का निर्माण करते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाये, तो झारखंड उस रेलगाड़ी की तरह है, जिसका…
झारखंड से अलग-अलग पार्टी के योग्य उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान रांची। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिसे ए उलेमा के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड के पांच अलग-अलग विधानसभा में उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान किया। इसमें रांची विधानसभा से एआइएमआइएम के उम्मीदवार महताब आलम, बड़कागांव से मो शमीम, एआइएमआइएम, संतोष रजक कांके सीपीआई, लाल किशन नाथ सिमरिया, जयराम महतो डुमरी और बेरमो विधानसभा से ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिसे उलेमा ने समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर बोलते हुए केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर काजमी ने कहा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इन…
रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव व उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है। इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकाने भी शामिल हैं। छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी आना बाकी है। विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना पर हो चुकी है छापामारी आयकर विभाग ने…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ मामले पर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि झारखंड में अवैध घुसपैठ राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। राज्य का खुफिया विभाग ये स्वीकार कर चुका है कि मदरसों और मस्जिदों में बांग्लादेशी मुसलमानों को पनाह देकर उनके पहचान पत्र और आधार कार्ड तैयार किये जा रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दिया। घुसपैठ के तथ्यों को छिपाकर उच्च न्यायालय को गुमराह किया है। संथाल में बस चुके हैं…
हजारीबाग। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की। राज्यपाल ने नव आरक्षकों के परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। राज्यपाल शनिवार को हजारीबाग के मेरू स्थित रानी झांसी परेड ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जरिये सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित दीक्षांत परेड में नव आरक्षकों…
डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चार मैचों के टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज भारत ने जीत दर्ज की है। डरबन में खेले गए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से मात दी है। मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा। भारत की ओर से मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मारक्रम सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रीस्टन स्टब्स ने 11 रन, रयान रिकल्टन ने 21 रन, हेनरिक क्लासेन ने…
नई दिल्ली। चेक एथलेटिक्स महासंघ (सीएएस) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा इस सर्दी में ट्रिपल ओलंपिक चैंपियन जान ज़ेलेज़नी के नेतृत्व में एक प्रशिक्षण समूह में शामिल होंगे। सीएएस ने कहा कि 2021 में टोक्यो में 26 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन और इस साल पेरिस के रजत पदक विजेता चोपड़ा ने कई हफ्ते पहले चेक लीजेंड ज़ेलेज़नी से उन्हें कोचिंग देने के लिए कहा था। सीएएस वेबसाइट पर ज़ेलेज़नी ने कहा, “इससे मुझे खुशी हुई क्योंकि मैंने कई साल पहले ही उनके करियर की शुरुआत में उन्हें एक महान प्रतिभा के रूप में देखा…
पटना। बिहार में 13 नवम्बर को विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। साथ ही 2025 में विधानसभा का आम चुनाव होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोक आस्था के महाप्रव छठ के अवसर पर पटना आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डेढ़ घंटे का समय स्टीमर पर बिताया। जेपी नड्डा का जुड़ाव पटना से काफी रहा है लेकिन यह पहला मौका है जब वे महापर्व छठ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ स्टीमर पर…
नई दिल्ली। देव भूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि आस्था, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शौर्य के प्रतीक प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ‘विकसित भारत’ निर्माण के लिए ‘विकसित उत्तराखंड’ बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। भगवान केदारनाथ जी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं प्रगति…
